मैथ्स में कमजोर कैंडिडेट्स कैसे करें UPSC CSAT क्वालिफ़ाई, जानें बेस्ट टिप्स

1 minute read
Maths mein kamjor candidates kaise karein UPSC CSAT qualify, jane best tips

UPSC भारत के सबसे कठिन एग्ज़ाम्स में से एक है।  इसके तीन चरण होते हैं। प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस एग्जाम और इंटरव्यू। प्रीलिम्स एग्जाम में ही एक CSAT का पेपर भी होता है। इसे वर्ष 2011 में UPSC के सिलेबस में शामिल किया गया था।  यह कुल 200 मार्क्स का पेपर होता है जिसमें कैंडिडेट को कम से कम 33 % मार्क्स प्राप्त करना ज़रूरी होता है।  CSAT का मतलब होता है सिविल सर्विस एप्टीट्यूड टेस्ट। इसका उद्देश्य कैंडिडेट्स की मैथ्स और रीज़निंग से सम्बंधित समझ को जानना होता है।  इसमें इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन के अलावा मैथ्स और रीज़निंग से जुड़े प्रश्न भी पूछे जाते हैं।  

UPSC CSAT के एग्जाम में हर साल मैथ्स के क्वेश्चन पूछे जाते हैं।  इसलिए मैथ्स को बिलकुल भी इग्नोर नहीं किया जा सकता। जिन कैंडिडेट्स का मैथ्स कमजोर है उनके लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय यही होता है कि वे CSAT का पेपर कैसे क्वालीफाई करेंगे। यहाँ कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं जिनकी मदद से मैथ्स में कमजोर कैंडिडेट्स भी CSAT का पेपर आराम से क्वालीफाई कर सकेंगे। 

मैथ्स में कमजोर कैंडिडेट्स के लिए CSAT क्वालीफाई करने के बेस्ट टिप्स  

यहाँ मैथ्स में कमजोर कैंडिडेट्स के लिए CSAT क्वालीफाई करने के लिए कुछ बेस्ट टिप्स दिए जा रहे हैं : 

  • यदि आप आपका मैथ्स कमजोर भी है तब भी आप 47 से 48 प्रश्न तक हल करने की कोशिश कीजिए। इससे यह फायदा होगा क़ि अगर आप 15 16  क्वेश्चन गलत भी कर देते हैं तो भी नेगेटिव मार्किंग होने के बावजूद भी आप 67% मार्क्स आराम से प्राप्त कर सकते हैं, जो कि  CSAT का पेपर क्वालीफाई करने के लिए काफी हैं।  
  • Comprehension पर खास ध्यान दें।  कोशिश करें कि आप comprehension  से जुड़े सारे सवाल हल कर दें।  
  • यदि आपका मैथ्स कमजोर है तो आप comprehension पर खास ध्यान दें। जितना ज्यादा से ज्यादा हो सके उतना comprehension की तैयारी करें। 
  • Comprehension को ज्यादा पढ़ने पर अगर बोरियत होने लगे तो आप रीज़निंग के कुछ सवाल हल करें और उसके बाद दोबारा फ्रेश माइंड से comprehension की तैयारी करने बैठें। 
  • मैथ्स के थोड़े आसान टॉपिक्स जैसे number system, LCM HCF, Percentage, Ratio, Average, Profit and Loss, Work and Time आदि की अच्छे से प्रैक्टिस करें। 
  • मैथ्स के मुश्किल टॉपिक्स पर समय बर्बाद न करें। 
  • अगर आप संसाधनों से मजबूत हैं तो आप अपने लिए एक प्राइवेट ट्यूटर की व्यवस्था कर सकते हैं तो आप अपने लिए एक कोई एक अच्छा सा ट्यूटर रख लें जो आपको घर आकर मैथ्स पढ़ा सके।  
  • पॉज़िटिव सोच रखें। ऐसा न सोचें कि आप मैथ्स कर ही नहीं सकते।  यह सोचें कि जब सब मैथ्स कर लेते हैं तो आप भी कोशिश करने से कर ही लेंगे। यह सोचें कि आप CSAT का पेपर ज़रूर क्वालीफाई कर लेंगे। 

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*