MP Board 10th 12th Grading System 2025: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो स्टूडेंट्स इस साल एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं या 12वीं की परीक्षा में भाग लेने जा रहे हैं, वे MPBSE एडमिट कार्ड 2025 बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
एमपी बोर्ड 12वीं परीक्षा का आयोजन 25 फरवरी से 25 मार्च तक किया जाएगा। जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा हिंदी भाषा के पेपर से शुरू होगी और गणित के पेपर के साथ समाप्त होंगी। वहीं मैट्रिक की परीक्षा 27 फरवरी से शुरू होकर 21 मार्च तक चलेंगी। ध्यान दें कि बोर्ड परीक्षा का आयोजन एक ही शिफ्ट में किया जाएगा। परीक्षा 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चलेंगी।
इस बीच स्टूडेंट्स के मन में ये चल रहा होता है कि बोर्ड परीक्षा में पास होने के लिए कितने मार्क्स लाने होंगे? इसलिए स्टूडेंट्स को परीक्षा से पहले ग्रेडिंग सिस्टम,पासिंग मार्क्स और डिवीज़न सिस्टम के बारे में जान लेना चाहिए। इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड का ग्रेडिंग सिस्टम और पासिंग क्राइटेरिया (MP Board 10th 12th Grading System 2025) की जानकारी दी गई है।
MP Board Result 2025: बेस्ट ऑफ़ फाइव के फॉर्मूले पर दिए जाएंगे मार्क्स
मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं क्लास के लिए स्टूडेंट्स के मार्क्स की केलकुलेशन करने के लिए बेस्ट ऑफ़ फाइव के नए फॉर्मूले को अपनाने का फैसला किया है। बोर्ड स्टूडेंट्स को उन पांच सब्जेक्ट्स के आधार पर रैंकिंग देगा जिनमें स्टूडेंट्स ने बेस्ट स्कोर किया है।
कक्षा 12वीं के लिए ऐसे काम करेगा बेस्ट ऑफ़ फाइव फार्मूला
12वीं क्लास के लिए कुल 5 विषयों के लिए परीक्षा देनी होगी जिसमें से 3 सब्जेक्ट्स होंगें और बाकी के दो सब्जेक्ट्स ऑप्शनल होंगे। हर सब्जेक्ट के लिए 100 मार्क्स निर्धारित किए गए हैं जिसमें से प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में 70 मार्क्स का थ्योरी पेपर होगा और 30 मार्क्स प्रैक्टिकल के होंगे। 12वीं के लिए पासिंग मार्क्स को 33% से घटाकर 30% कर दिया गया है।
कक्षा 10वीं के लिए मार्क्स स्कीम
मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं क्लास के लिए प्रत्येक सब्जेक्ट के लिए 100 मार्क्स निर्धारित किए हैं। प्रैक्टिकल सब्जेक्ट्स में 75 मार्क्स थ्योरी के होंगे जबकि 25 मार्क्स का प्रैक्टिकल होगा। 10वीं क्लास के लिए पासिंग मार्क्स 33% निर्धारित किए गए हैं।
यह भी पढ़ें – एमपी बोर्ड कक्षा 9वीं का रिजल्ट कैसे देखें?
एमपी बोर्ड डिवीज़न सिस्टम
एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए निर्धारित डिवीज़न सिस्टम इस प्रकार है :
अंक | डिवीज़न |
75% | डिस्टिंक्शन |
60% | फर्स्ट |
45% | सेकण्ड |
45% से कम | थर्ड |
एमपी बोर्ड ग्रेडिंग सिस्टम
एमपी बोर्ड द्वारा 10वीं और 12वीं के लिए निर्धारित ग्रेडिंग सिस्टम इस प्रकार है :
ग्रेड | प्रतिशत | ग्रेड प्वाइंट | रिमार्क |
A+ | 90% – 100% | 9 | असाधारण |
A | 80% – 89% | 8 | उत्कृष्ट |
B+ | 70% – 79% | 7 | बहुत अच्छा |
B | 60% – 69% | 6 | अच्छा |
C+ | 50% – 59% | 5 | औसत से बेहतर |
C | 40% – 49% | 4 | औसत |
D+ | 30% – 39% | 3 | सीमान्त |
D | 20% – 29% | 2 | सुधार आवश्यक है |
E | 20% से कम | 1 | सुधार आवश्यक है |
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं ग्रेडिंग सिस्टम 2025 (MP Board 10th 12th Grading System 2025) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।