Women’s Day Celebration Ideas in Hindi: हर वर्ष 8 मार्च को भारत समेत दुनियाभर में ‘अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस’ मनाया जाता है। यह महिलाओं के अधिकारों, उनकी ताकत, उपलब्धियों और संघर्षों को सम्मानित करने का दिन है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम ‘एक्सीलरेट एक्शन’ (Accelerate Action) रखी गई है। वहीं इस दिन विभिन्न आयोजन, जैसे कि रैलियाँ, संगोष्ठी, कार्यशालाएँ, जागरूकता अभियान और सम्मान समारोह आयोजित किए जाते हैं। चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं वर्ष 2025 में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे खास बनाएं।
क्यों मनाया जाता है महिला दिवस?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की बुनियाद जर्मन एक्टिविस्ट ‘क्लारा जेटकिन’ (Clara Zetkin) द्वारा रखी गई थी। जबकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई। जब वर्ष 1908 में क़रीब पंद्रह हज़ार महिलाओं ने अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में एक परेड निकाली। उनकी मांग थी कि महिलाओं के काम के घंटे कम हों, कार्य के अनुसार वेतन मिले और महिलाओं को वोट डालने का अधिकार मिले।
इसके बाद वर्ष 1911 में पहला अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस स्विटज़रलैंड, ऑस्ट्रिया, डेनमार्क और जर्मनी में मनाया गया। हालांकि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की तारीख वर्ष 1917 में तय हुई। जब रुसी महिलाओं ने ‘ज़ार’ (Tsar) के शासन के खिलाफ हड़ताल की थी। तब से 8 मार्च अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की वैश्विक तारीख बन गई। बाद में वर्ष 1975 में संयुक्त राष्ट्र ने भी सालाना जश्न के तौर पर इस दिन को औपचारिक मान्यता दी। बताना चाहेंगे कई देशों में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर राष्ट्रीय अवकाश रहता है।
यह भी पढ़ें – अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर निबंध कैसे लिखें?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे स्पेशल बनाएं?
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (Women’s Day Celebration Ideas in Hindi) इस तरह स्पेशल बनाएं;-
गिफ्ट्स से करें दिन की शुरुआत
अपनी माँ, बहन, बीवी के लिए अगर महिला दिवस बनाना है ख़ास, तो करें एक प्यार भरे गिफ्ट से दिन की शुरुआत। गिफ्ट ऐसा चुनें जो उन्हें सालों साल तक याद रहे। आप चाहें तो उन्हें उनकी ज़रूरत की कोई चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं या फिर कोई ऐसी चीज़ जो उन्हें काफी समय से खरीदने का मन हो और वह उनकी विशलिस्ट में काफी समय से पड़ी हो।
घर के काम से हो छुट्टी
यह बात सच है कि महिला चाहें वर्किंग हो या होममेकर, उन्हें घर के कामों से कभी छुट्टी नहीं मिलती। उनके दिन की शुरुआत ही घर के कामों से होती है। ऐसे में, इस महिला दिवस आप अपनी मम्मी, बीवी या बहन को घर के कामों से छुट्टी दिलाएं। आप अपने जीवन की महिला को स्पेशल महसूस करवाएं और घर के कामों की ज़िम्मेदारी अपने सर लें।
हैंडमेड कार्ड बनाएं
यह तो पूरी दुनिया जानती है कि महिलाओं को शब्दों से कितना प्यार होता है। इसलिए, अपने जीवन की महिला को इम्प्रेस करने के लिए एक प्यार भरा कार्ड दें। अगर आप यह कार्ड अपने हाथों से बनाएँगे तो वह सोने पर सुहागा होगा। इस कार्ड में आप जो भी मह्सूस करते हैं, वह लिखें। इंटरनेट पर से कविताएँ कॉपी- पेस्ट करने से बचें। अपनी भाषा में अपना सच लिखें!
डिनर डेट करें प्लान
अगर आप इस दिन को यादगार बनाने के साथ साथ रोमांटिक भी बनाना चाहते हैं तो शाम को उनको उनकी पसंदीदा जगह डिनर डेट के लिए ले जाएँ। एक ऐसा कैफ़े या रेस्तरां चुनें जहाँ वह काफ़ी समय से जाना चाहती हों। डिनर डेट के समय उन्हें अपनी पूरी अटेंशन दें। ऐसा न हो की आप उन्हें फैंसी सी जगह ले तो जाएं पर वहां चलकर भी आप अपने फ़ोन में बिज़ी हो जाएँ।
उनके लिए खाना ख़ुद बनाएँ
अगर आप अपनी पसंदीदा महिला को स्पेशल फील करना चाहते हैं तो उनके लिए खाना अपने हाथों से बनाएँ। आपकी मेहनत और लगन देखकर उन्हें पता चलेगा की आप उन्हें कितना एपरीशिएट करते हैं। ऐसा तभी करें जब आपको खाना बनाना असल में आता हो। अगर अपने किचन में कुछ गड़बड़ कर दी तो आप अपनी माँ, बीवी, बहन का काम और बढ़ा देंगे।
क्लब/ कॉन्सर्ट ले जाएँ
अगर आपके जीवन की स्पेशल महिला को डांस करना पसंद है तो आप उन्हें किसी क्लब या कॉन्सर्ट में ले जा सकते हैं। यह शाम उनके लिए यादगार रहेगी। म्यूजिक की ताल पर आप उनके साथ झूम सकते हैं।
मेम्बरशिप करें गिफ्ट
अगर आप अपनी मम्मी, बीवी और बहन की हेल्थ का ख्याल रखना चाहते हैं, तो आप उन्हें एक जिम या योग क्लास या ज़ुम्बा क्लासेज की मेम्बरशिप गिफ्ट कर सकते हैं। अगर आपकी स्पेशल लेडी को मूवी और टीवी शोज़ का शौक है तो आप उन्हें नेटफ्लिक्स और अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स की सब्सक्रिप्शन गिफ़्ट कर सकते हैं। अगर आपकी पसंदीदा महिला को किताबों का शौक है तो आप उन्हें ऑडियोबुक जैसे स्टोरीटेल या ऑडिबल की सब्सक्रिप्शन या गिफ्ट कार्ड भी दे सकते हैं !
यह भी पढ़ें – अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का इतिहास, महत्त्व और थीम
आशा है कि आपको इस ब्लॉग में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कैसे स्पेशल बनाएं (Women’s Day Celebration Ideas in Hindi) की संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही ट्रेंडिंग इवेंट्स और सामान्य ज्ञान से संबंधित अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।