Flashback of Srilanka and South Africa: जानिए अब तक कितनी बारी हुई है दोनों की भिड़ंत, किसका रहा है पलड़ा भारी?

1 minute read
Flashback of Srilanka and South Africa

आज यानि 7 अक्टूबर को श्रीलंका और साउथ अफ्रीका का ICC Cricket World Cup 2023 में मैच है। इन दोनों टीमों को सबसे बढ़िया टीमों की संख्या में गिना जाता है। क्या आपको पता है कि 1996 के वर्ल्ड कप विजेता टीम श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टीमें कितनी बारी भिड़ी हैं? चलिए इस ब्लॉग में आपको Flashback of Srilanka and South Africa से रूबरू करवाते हैं।

कितनी बारी हुई है वर्ल्ड कप में श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की टक्कर?

श्रीलंका और साउथ अफ्रीका की वर्ल्ड कप में टक्कर 6 बारी हुई है। साउथ अफ्रीका ने इन 6 में से 4 मैच जीते हैं जबकि श्रीलंका ने मात्र 1 मैच जीता है और 1 मैच टाईड रहा था। नीचे आपको टेबल के माध्यम से जानकारी दी गई है-

वर्षविजेतारनर-अपविक्ट्री मार्जिन
1992श्रीलंकासाउथ अफ्रीका3 विकेट
1999साउथ अफ्रीकाश्रीलंका90 रन
2003टाईडटाईडटाईड
2007साउथ अफ्रीकाश्रीलंका1 विकेट
2015साउथ अफ्रीकाश्रीलंका9 विकेट
2019साउथ अफ्रीकाश्रीलंका9 विकेट

2007 क्रिकेट वर्ल्ड कप में मलिंगा ने लिए दक्षिण अफ्रीका के 4 बॉल में 4 विकेट

2007 में हुए श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप मुकाबले में श्रीलंका के पेस गेंदबाज़ लसिथ मलिंगा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। लसिथ मलिंगा ने इस मैच में 4 गेंदों में 4 विकेट चटकाए थे। मलिंगा ने इसी मैच में हैटट्रिक भी ली थी। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 2009 रन बनाए थे। इसी के जवाब में साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट खोकर 1 विकेट से यह रोमांचक मैच जीता था।

वर्ल्ड कप में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़

खिलाड़ीमैचरनस्ट्राइक रेटएवरेजहाईएस्ट स्कोर
मार्वन अट्टापट्टू (श्रीलंका)212489.9262.50124
फाफ डू प्लेसी (दक्षिण अफ्रीका)211787.3196*

वर्ल्ड कप में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए मुकाबलों में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़

खिलाड़ीमैचविकेटइकॉनमीएवरेजबेस्ट फिगर
मुथैया मुरलीधरन (श्रीलंका)373.7915.713/25
जैकस कालिस (दक्षिण अफ्रीका)363.7915.163/26

FAQs

अब तक कितनी बारी हुई है वर्ल्ड कप में श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत?

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के वर्ल्ड कप में अब तक 6 बारी मुकाबला हुआ है। आज इन दोनों के बीच 7वा मैच खेला जाएगा।

इन 6 मैचों में किसका रहा है पलड़ा भारी?

इन 6 मैचों में साउथ अफ्रीका ने 4 मुकाबले जीते हैं।

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वर्ल्ड कप मुकाबला कब हुआ था?

श्रीलंका और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला वर्ल्ड कप मैच वर्ष 1992 में हुआ था।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको Flashback of Srilanka and South Africa के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य वर्ल्ड कप से जुड़े अन्य ब्लाॅग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*