ITBP Full Form in Hindi : जानें आईटीबीपी की फुल फॉर्म क्या है?

1 minute read
ITBP Full Form in Hindi

ITBP की फुल फॉर्म ‘भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल’ (Indo Tibetan Border Police) होती है। ITBP का मुख्यालय नई दिल्ली में है और इसकी मुख्य जिम्मेदारी तिब्बत के साथ भारतीय सीमाओं की रखवाली करना है। आपको बता दें कि ITBP भारत के प्रतिष्ठित केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों में से एक है जिसे “हिमवीर” के नाम से भी जाना जाता है क्योंकि उनके द्वारा गश्त किया जाने वाला क्षेत्र मुख्य रूप से बर्फ से ढकी पर्वत श्रृंखला के अंतर्गत आता है। इस बल का आदर्श वाक्य “शौर्य- दृढता-कर्म-निष्ठा” है। ITBP Full Form in Hindi के बारे में अधिक जानने के लिए लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।   

ITBP Full Form in Hindi‘भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल’ (Indo Tibetan Border Police)

भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का इतिहास 

भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का गठन 24 अक्‍टूबर, 1962 को हुआ था। प्रारंभिक तौर पर ITBP का गठन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल अधिनियम के तहत 1992 में हुआ था। हालांकि भारतीय संसद द्वारा 1992 में भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस अधिनियम को अधिनियमित किया गया तथा इसके अधीन नियमों को 1994 में लागू किया गया। वहीं अपनी स्थापना के बाद से ITBP बटालियनों की संख्या में धीरे-धीरे वृद्धि हुई। आपको बता दें कि वर्तमान समय में  ITBP में 60 सेवा बटालियन, 4 विशेषज्ञ बटालियन, 17 प्रशिक्षण केंद्र और 07 रसद प्रतिष्ठान हैं। जबकि बल कर्मियों की संख्या लगभग 88,432 है। 

क्या आप जानते हैं कि वर्ष 2004 में “वन बॉर्डर वन फोर्स” के तहत भारत-चीन बॉर्डर के 3488 किलोमीटर के पूरे हिस्से को ‘भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल’ को बॉर्डर गार्डिंग ड्यूटी के लिए सौंपा गया था। तदनुसार, ITBP ने 2004 में सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश में ‘असम राइफल्स’ (Assam Rifles) की जगह ली थी। वर्तमान में आईटीबीपी के महानिदेशक ‘राहुल रसगोत्रा’ है। 

भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के कार्य 

ITBP के प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:- 

  • सीमाओं की निगरानी करना, सीमा अतिक्रमण का पता लगाना एवं रोकथाम करना तथा स्‍थानीय जनता में सुरक्षा भावना को जाग्रत करना।
  • अशांति की स्थिति में किसी भी क्षेत्र में कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखना।
  • संवेदनशील प्रतिष्‍ठानों, बैंको और विशिष्‍ट व्‍यक्तियों की सुरक्षा करना।
  • अवैध आवागमन तथा सीमा पार से तस्‍करी और अपराध को रोकना।

आईटीबीपी अधिकारी कैसे बनें?

आपको बता दें कि ITBP में असिस्टेंट कमांडर की भर्ती के लिए हर वर्ष ‘संघ लोक सेवा आयोग’ (UPSC) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाती है। वहीं, भर्ती और परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे रिक्तियों की संख्या, पद, परीक्षा पैटर्न आदि ITBP की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाता है।

भर्ती प्रक्रिया में निम्नलिखित तीन चरण शामिल हैं:-

  • UPSC CAPF लिखित परीक्षा
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) और चिकित्सा मानक परीक्षण
  • व्यक्तित्व परीक्षण या साक्षात्कार

स्रोत – itbpolice.nic.in

FAQs 

भारत तिब्बत सीमा पुलिस का आदर्श वाक्य क्या है?

भारत तिब्बत सीमा पुलिस का आदर्श वाक्य “शौर्य- दृढता-कर्म-निष्ठा” है।

भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल का गठन कब हुआ था?

भारत तिब्‍बत सीमा पुलिस बल (ITBP) का गठन 24 अक्‍टूबर, 1962 को हुआ था।

ITBP के महानिदेशक कौन है 2024?

वर्तमान में ‘राहुल रसगोत्रा’ आईटीबीपी के महानिदेशक है। 

आईटीबीपी का मुख्य कार्य क्या है?

आईटीबीपी का मुख्य कार्य भारतीय सीमाओं की रखवाली, संवेदनशील प्रतिष्‍ठानों, बैंको और विशिष्‍ट व्‍यक्तियों की सुरक्षा एवं अवैध आवागमन को रोकना है। 

संबंधित लेख 

EWS फुल फॉर्मRBC फुल फॉर्म
IAS फुल फॉर्मSSC फुल फॉर्म
MRI फुल फॉर्मESIC फुल फॉर्म
AIIMS फुल फॉर्मBCCI फुल फॉर्म
HTML फुल फॉर्मSSC CGL फुल फॉर्म
DSSSB फुल फॉर्मNPCI फुल फॉर्म
NCAP फुल फॉर्मCBSE फुल फॉर्म
KVS फुल फॉर्मNoida फुल फॉर्म
SSC GD फुल फॉर्मPTE फुल फॉर्म
PGT फुल फॉर्मT20 फुल फॉर्म
PVR फुल फॉर्मAM PM फुल फॉर्म
PVTG  फुल फॉर्मRPSC फुल फॉर्म
Phd फुल फॉर्मTGIF फुल फॉर्म
HTTP फुल फॉर्मCCTV फुल फॉर्म
APL फुल फॉर्मNTPC फुल फॉर्म
AICTE फुल फॉर्मSBI फुल फॉर्म
IELTS फुल फॉर्मPCB फुल फॉर्म 
GIS फुल फॉर्म ASI फुल फॉर्म 

आशा है कि आपको ITBP Full Form in Hindi से संबंधित सभी आवश्यक जानकारी मिल गई होगी। फुल फॉर्म के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें। 

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*