CTET Admit Card 2024: इस दिन जारी होंगे सीटीईटी एडमिट कार्ड, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read

CTET Admit Card 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2024 के लिए एडवांस सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी गयी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं वह आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। वहीं इस बीच खबर सामने आ रही है कि केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) जल्द ही CTET Admit Card 2024 जारी कर सकता है।

कब तक रिलीज होगा एडमिट कार्ड

सीबीएसई सीटीईटी परीक्षा का एडमिट कार्ड एग्जाम से कुछ दिन पहले जारी किया जायेगा। ऐसे में अनुमान है कि सीटीईटी एडमिट कार्ड 5 जुलाई तक जारी किए जा सकते हैं। हालाँकि इसको लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आयी है।

यह भी पढ़ें : Today’s Current Affairs in Hindi | 27 जून 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

CTET Admit Card 2024 ऐसे करें डाउनलोड

  • सबसे पहले CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर CTET Admit Card 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन डिटेल्स दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आपका CTET Admit Card 2024 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • इसे चेक कर डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसे सेव कर लें।

इस दिन होगी परीक्षा

आपको बता दें कि देशभर में CTET की परीक्षा 7 जुलाई 2024 को 2 शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। शिफ्ट 1 प्राइमरी क्लास के लिए सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और शिफ्ट 2 अपर प्राइमरी क्लास के लिए दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।

ऐसे ही अन्य न्यूज़ अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*