UP Board Result 2024 : यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं के नतीजे जल्द होने वाले हैं जारी, यहां लें पूरी अपडेट 

1 minute read
UP Board Result 2024

UP Board Result 2024 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा जल्द ही यूपी बोर्ड रिजल्ट 2024 जारी होने की संभावना है। UP Board 10वीं और 12वीं परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र आधिकारिक वेबसाइटों, अर्थात् upmsp.edu.in और upresults.nic.in से अपने रिजल्ट को डाउनलोड कर सकेंगे। 2024 में यूपी बोर्ड क्लास 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 22 फरवरी से 09 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हो चुका है। 

बता दें की 1,47,097 एग्जामिनर ने 13 दिन के अंदर बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक 10वीं (हाईस्कूल) के लिए, 94,802 परीक्षकों ने 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया, वहीं 52,295 परीक्षकों ने 12वीं (इंटरमीडिएट) परीक्षा के लिए 1.25 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया।

इस वर्ष, उत्तर प्रदेश बोर्ड हाई स्कूल (10वीं) और इंटरमीडिएट (12वीं) परीक्षा के लिए कुल 58,85,745 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से कुल 31,16,487 स्टूडेंट्स ने 10वीं के लिए और 27,69,258 छात्रों ने 12वीं के लिए अपना रजिस्ट्रेशन कराया था।

इन वेबसाइट से चेक कर सकेंगे अपना रिजल्ट

स्टूडेंट्स को रिजल्ट जारी होने के बाद अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए नीचे दी गई वेबसाइटों पर जा सकते हैं-

  • result.upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in.

वर्ष 2023 में बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट 25 अप्रैल को जारी कर दिए गए थे। यूपी बोर्ड 10वीं में  कुल 89.78 पास प्रतिशत रहा था। इनमें लड़कियों का पास प्रतिशत 93.34 फीसदी रहा, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 86.64 फीसदी था। वहीं 12वीं में 75.52 पास प्रतिशत था। लड़कियों ने 83 प्रतिशत की उत्तीर्ण दर हासिल की, जबकि लड़कों ने 69.34 प्रतिशत की उपलब्धि हासिल की।

UP Board Result 2024 Live Updates : छात्र हो जाएं तैयार, बस कुछ देर में शुरू होगी प्रेस कॉन्फ्रेंस

UP Board Result 2024 ऐसे करें चेक

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्ट की चेक करने के लिए सभी स्टूडेंट्स नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर सकते हैं –

  • 1. आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in या upresults.nic.in पर जाएं।
  • 2. यूपी बोर्ड परिणाम 2024 के लिए दिए गए लिंक का पता लगाएं और उस पर क्लिक करें।
  • 3. एक नई विंडो दिखाई देगी, अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और आगे बढ़ें।
  • 4. आपका यूपी बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2024 या यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2024 स्क्रीन पर प्रस्तुत किया जाएगा।
  • 5. परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए उसका प्रिंट आउट ले लें।


उम्मीद है आप सभी को UP Board Result 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*