HPBOSE SOS Result 2023 : ओपन स्कूल क्लास 8th, 10th, 12th के रिजल्ट्स जारी, ऐसे करें डाउनलोड

1 minute read
HPBOSE SOS Result 2023

HPBOSE SOS Result 2023 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन ने 20 नवंबर, 2023 को HPBOSE SOS परिणाम 2023 को जारी कर दिया है। जो छात्र कक्षा 8वीं, 10वीं और 12वीं के लिए स्टेट ओपन स्कूल (एसओएस) परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना परिणाम आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org के माध्यम से देख सकते हैं। 

HPBOSE SOS Result 2023 सितंबर के महीने में आयोजित की गई थी और एचपीएसओएस 12वीं (Full Subject, Re-Appear, Improvement, Additional) एग्जाम, HP SOS 10वीं (Full Sub, Re-Appear, Additional) और HP SOS 8वीं परीक्षा के परिणाम जारी किए गए हैं। 

बोर्ड द्वारा मिडिल, मैट्रिक और प्लस टू परीक्षाओं के लिए HPBOSE SOS मार्कशीट 2023 भी जारी की है। स्टूडेंट्स HPBOSE SOS 2023 रिजल्ट्स नीचे दिए गए स्टेप्स के माध्यम से चेक कर सकते हैं। 

HPBOSE SOS परिणाम 2023 कैसे डाउनलोड करें?

स्टेप्स 1: सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाएं।

स्टेप्स 2: अब स्टूडेंट्स “परिणाम” टैब पर क्लिक करें।

स्टेप्स 3: अब “एसओएस परिणाम 2023” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप्स 4: अपना रोल नंबर और अन्य जानकारी दर्ज करें।

स्टेप्स 5: “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।

स्टेप्स 6: अब स्टूडेंट्स का रिजल्ट्स स्क्रीन पर होगा।

स्टेप्स 7: स्टूडेंट्स अपना परिणाम “डाउनलोड रिजल्ट” बटन पर क्लिक करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

HPBOSE SOS एग्जाम 2023

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन वर्ष में दो बार मार्च और सितंबर महीने में हिमाचल प्रदेश राज्य ओपन स्कूल परीक्षा आयोजित करता है। मार्च 2023 में HPBOSE ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए राज्य ओपन स्कूल परीक्षा आयोजित की थी। कक्षा 10वीं की SOS एग्जाम में करीब 5,006 स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। और कक्षा 12वीं SOS एग्जाम में लगभग 10,319 छात्रों में से 39% छात्र उत्तीर्ण हुए।

उम्मीद है आपको HPBOSE SOS Result 2023 के बारे में सारी जानकारी मिल गई होगी। अन्य  लेटेस्ट बोर्ड एग्जाम तिथियों को जानने के लिएLeverage Edu साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*