ICSE, ISC Results 2024 : 10वीं में 99.47 % और 12वीं में 98.19 % रहा रिजल्ट

1 minute read
ICSE, ISC Results 2024

ICSE, ISC Results 2024 : काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज यानी 6 मई को ICSE ISC क्लास 10वीं और 12वीं के 2024 रिजल्ट जारी कर दिए गए हैं। छात्र मार्च में संपन्न हुई CISCE बोर्ड एग्जाम रिजल्ट का बेशब्री से इंतजार कर रहे थे। 

आपको बता दें की 2023 में क्लास 10 के लिए पास प्रतिशत 98.94 प्रतिशत था, जबकि कक्षा 12वीं का 96.93 प्रतिशत था। 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। 10वीं कक्षा में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.21 था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 98.71 रहा था। 12वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 98.01 था, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 95.96 था।

ICSE, ISC दोनों क्लास में लड़कियां लड़कों से आगे रही

आईसीएसई एग्जाम में कुल 2,43,617 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 1,30,506 या 53.57 लड़के और 1,13,111 या 46.43 प्रतिशत लड़कियां हैं। आईएससी में 99,901 स्टूडेंट्स ने एग्जाम दिया, जिनमें से 52,765 (52.82 प्रतिशत) लड़के और 47,136 (47.18 प्रतिशत) लड़कियां हैं।

आईसीएसई 10वीं में लड़कियों का पास प्रतिशत 99.65 प्रतिशत है, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 99.31 प्रतिशत है। वहीं 12वीं में भी लड़कों (97.53 प्रतिशत) की तुलना में लड़कियों ने बेहतर उत्तीर्ण प्रतिशत – 98.92 प्रतिशत – दर्ज किया।

इस बार ICSE क्लास 10th एग्जाम 21 फरवरी से 28 मार्च, 2024 तक और ISC क्लास 12th एग्जाम 12 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित की गईं। वहीं 12वीं कक्षा के केमेस्ट्री एग्जाम अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण 26 फरवरी से 21 मार्च तक रीशेड्यूल की गई थी। साइकोलॉजी एग्जाम रीशेड्यूल की गई थी, जोकि 27 मार्च को होनी थी लेकिन इसे 4 अप्रैल को कर दिया गया।

पिछले 5 वर्षों में कब जारी हुए ICSE ISC Result 2024

CISCE 10th, 12th Result Date
ICSE 10th, ISC 12th result 2024 06 मई 2024
ICSE 10th, ISC 12th result 202314 मई 2023
ICSE 10th, ISC 12th result 202217 जुलाई (ICSE) / 24 जुलाई (ISC)
ICSE 10th, ISC 12th result 202124 जुलाई 2021
ICSE 10th, ISC 12th result 202024 जुलाई 2020

ये भी पढ़ें :

उम्मीद है आप सभी को ICSE, ISC Results 2024 से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*