MP Board Result : कल नहीं जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, नई डेट आई सामने 

1 minute read
MP BOARD RESULT 2024

MP Board Result 2024 : एमपी बोर्ड 10वीं, 12वीं बोर्ड रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे स्टूडेंट की प्रतीक्षा जल्द खत्म होने वाली हैं। एमपीबीएसई जल्द ही क्लास 5वीं, 8वीं के नतीजे घोषित करने की तैयारी में है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक खबर सामने आई है, की क्लास 10वीं और 12वीं का रिजल्ट 25 अप्रैल तक जारी होने की उम्मीद है। कुछ मीडिया रिपोट्स के मुताबिक मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MPBSE) कल यानी 20 अप्रैल को 10वीं और 12वीं रिजल्ट जारी नहीं कर रहा है।

कब आएगा रिजल्ट?

जो स्टूडेंट्स एमपी बोर्ड 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परीक्षा के परिणाम को MP Board Official Website जोकि ये है mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। आपको बता दें की MP Board Result 2024 संबंधित कोई भी डेट आधिकारिक रूप से सामने नहीं आई है, लेकिन अनुमान लगाया जा रहा है की 20 अप्रैल के बाद रिजल्ट जारी किए जा सकते हैं। MP Board की कॉपियों के मूल्यांकन का काम पूरा हो चुका है।   

इस वर्ष मध्य प्रदेश द्वारा एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 5 फरवरी से 28 फरवरी तक हुई और 12वीं की परीक्षा 6 फरवरी से 5 मार्च तक आयोजित हुई। जिसमें 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा में ​​9,92,101 लड़के और 7,48,238 लड़कियां शामिल हुई थी। पूरे प्रदेश में कुल 7,501 परीक्षा सेंटर बनाए गए थे। जिसमें 10वीं में 476339 लड़कियां व 515762 लड़के, तो वहीं 12वीं में 386878 छात्र और 361360 छात्राएं उपस्थित हुए।

इस साल 16 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने एमपी बोर्ड परीक्षा दी थी। बता दें की बिहार बोर्ड परीक्षा में स्टूडेंट्स को पास होने के लिए हर विषय में कम से कम 33% मार्क्स स्कोर जरूरी है। स्टूडेंट्स के रिजल्ट MP Board Result 2024 चेक करने के लिए इन वेबसाइट लिंक mpbse.mponline.gov.in, mpbse.nic.in और mpresults.nic.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। 

MP Board Result ऐसे कर सकेंगे चेक

  • सबसे पहले स्टूडेंट्स ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in पर जाएं।
  • अब एमपी बोर्ड रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  • 10वीं, 12वीं परीक्षा का चयन करें और अपना रोल नंबर आदि डिटेल्स दर्ज करें।
  • बिहार बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट आपके सामने होगा।
  • रिजल्ट की एक प्रिंटआउट डाउनलोड कर अपने पास रख लें।

उम्मीद है आप सभी को MP Board Result से संबंधित सभी जानकारी मिल गयी होगी। इसी तरह के सभी बोर्ड एग्जाम की लेटेस्ट अपडेट के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*