उड़ीसा के प्रसिद्ध भोजन कौन-कौनसे हैं?

1 minute read
उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

उड़ीसा भारत के पूर्व तट पर बसा एक सुन्दर राज्य है। ओडिशा पर्यटन के मामले में भारत के टॉप राज्यों में से एक है। इस राज्य में 700 से ऊपर मंदिर हैं इसी वजह इस प्रान्त को ‘Land of temples’ भी कहा जाता है। वहीं उड़ीसा में खाने के मामले में भी प्रसिद्द है। यहां कई किस्म के खान-पान उपलब्ध हैं। आइए इस ब्लॉग में आपको उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन कौन-कौन से हैं इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।

जानिए उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है?

नीचे आपको उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन कौनसा है इसकी विस्तृत जानकारी दी गई है-

दालमा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

दालमा ओडिशा का सबसे लोकप्रिय लज़ीज़ व्यंजन है। इस राज्य में दालमा लगभग हर जगह उपलब्ध है। यह व्यंजन एक किस्म की करी (तरी) है जिसको अरहड़ दाल, चना दाल, कद्दू, आलू, बैंगन के साथ अन्य और सब्जियों की सहायता से बनाते हैं। दालमा को एक चीज़ बहुत ही स्वादिष्ट बना देती है जिसका नाम है नारियल। वैसे दालमा को रोटी के साथ भी खा सकते हैं और लेकिन इसको चावल के साथ खाने में अपने ही मज़ा है।

छेना पोड़ा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

बिलकुल ही ताजे छेना से बनाए जाने वाला छेना पोड़ा इस राज्य की पहचान। यह व्यंजन ओडिशा में सबसे स्वादिष्ट माना जाता है। यह एक तरह की मिठाई होती है। इसको बनाने के लिए छेना, सूजी, घी, किशमिश और अन्य तरह के ड्राई फ्रूट्स का उपयोग किया जाता है। यह व्यंजन बेक करने के बाद अपना ही मज़ा देता है।

चुंगडी मलाई

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

ओडिशा में चुंगडी यानि प्रॉन कहा जाता है। चुंगडी मलाई प्रॉन से बनती है। चुंगडी मलाई में नारियल और क्रीम का सबसे अधिक उपयोग होता है। इस व्यंजन में हल्के मसालों का इस्तेमाल किया जाता है, जिससे सेहत भी बनी रहती है। इस लज़ीज़ भोजन को चावल के साथ भी खा सकते हैं।

संतुला

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

स्वास्थ्य को ध्यान रखते हुए यह व्यंजन सबसे सटीक है। इस व्यंजन की सबसे बड़ी खासियत है कि इसमें कम मसालों के साथ-साथ कई हरी सब्जियों का उपयोग किया जाता है। पारंपरिक तरीके बनाए जाने वाला संतुला उबली सब्जियों के उपयोग से बनाया जाता। संतुला बनाने में कच्चा पपीता, आलू, टमाटर और बैंगन आदि का इस्तेमाल होता है। स्वाद को और बढ़िया करने के लिए इसमें दूध और कुछ देशी मसाले भी डाले जाते हैं।

एंडुरी पीठा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

इस देश में ज्यादातर मिठाइयां बनाने में नारियल का बहुत उपयोग होता है। बिलकुल इसी तरह ओडिशा में इस व्यंजन में नारियल का उपयोग किया जाता है। एंडुरी पीठा में नारियल में गुड़ और कुछ मसालों का उपयोग किया जाता है। इसके बाद इसमें हल्दी के पत्तों में ढककर भाप में पकाया जाता है। पिठ्ठा बनाने के पारंपरिक तरीकों की वजह से इसका स्वाद जस का तस बना रहता है।

बड़ी चूरी

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

ओडिशा में बड़ी चूरी खाने के लिए लाइनें लग जाती हैं। यह भोजन दो भागों में बनता है। धूप में लाल मसूर की दाल को सुखाते हैं और फिर उसके बाद उसके छोटे-छोटे डंपलिंग जाते हैं। इसको धीमी आंच पर ही फ्राई करते हैं, जिससे यह सबसे उम्दा स्वाद देती है। एक बारी यह फ्राई हो जाए तो उसके बाद इन्हें क्रश कर देते हैं। फिर आखिरी में कटे हुए प्याज, लहसुन, लौंग और हरी मिर्च के साथ इसको छौंक देते हैं।

बेसरा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

बेसरा को मिक्सड वेजिटेबल कहते हैं। इसमें आलू, सीताफल, केला और पपीते का खूब उपयोग किया जाता है। इसे बनाने के लिए सब्जियों को काटकर उसके बाद प्याज, लहसुन, जीरा, सूखी मिर्च और सरसों के साथ भूना जाता है, इसे केवल सुनहरा होने तक ही पकने देने होता है।

पखाला

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

इस व्यंजन को बनाने के लिए चावल को पानी में एक रात के लिए भिगो दिया जाता है। उसके बाद नए पानी में अगली सुबह इसे डाला जाता है। फिर चावल को नमक, मसालों और पुदीने के पत्तियों के साथ महीन होने तक पीसते हैं। एक बार जब चावल भुन जाएं अब समय है इसे दही डालकर थोड़ी देर और पकने देने का। अमूमन ओडिशा में इसे को बड़ी चूरी के साथ खाया जाता है।

चौला वड़ा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

यह व्यंजन आम भाषा में वड़े की तरह दिखता और स्वाद देता है। इसे बनाने के लिए उड़द की दाल और चावल का उपयोग होता है। छोटी से पकौड़ियों की तरह दिखने वाली यह डिश स्नैक्स के तौर पर खाई जाती है। चार भाग चावल और एक भाग दाल को पानी में एक रात के लिए भिगोकर छोड़ दी जाती है, ऐसा इसलिए किया जाता है जिससे एक गाढ़ा मिश्रण तैयार किया जा सके। अब बारी आती है जीरा, अजवाइन, धनिया, बेकिंग पाउडर, नमक और काली मिर्च पाउडर में इसे डालने की। इसके बाद इस लज़ीज़ व्यंजन को खाने में बड़ा मज़ा आता है।

खाजा

उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन

खाजा ओडिशा में ओडिशा की बिलकुल ऐसी लोकप्रियता है जैसे महाराष्ट्र में मिसल पाँव की, हालाँकि इनके स्वाद अलग-अलग होते हैं। खाजा मीठा व्यंजन होता है। इसको बनाने के लिए मैदा और चीनी का उपयोग होता है। मैदा में चीनी मिलाकर उसकी कई परतें बना दी जाती हैं। उसके बाद इसको माइल्ड फ्राई करते हैं।

यह भी पढ़ें

जानिए गुजरात का प्रसिद्ध भोजन क्या है?असम का प्रसिद्ध भोजन, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए
राजस्थान का प्रसिद्ध भोजन : दाल बाटी चूरमाजानिए क्या है आंध्र प्रदेश का प्रसिद्ध भोजन
सिक्किम का प्रसिद्ध भोजन, जिसे आपको जरूर जानना चाहिएजानें क्या है पंजाब का प्रसिद्ध भोजन और क्यों लोग हैं यहां के खाने के दिवाने
कर्नाटक का प्रसिद्ध भोजन क्या है?

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको उड़ीसा का प्रसिद्ध भोजन पता चला होगा। इसी तरह के अन्य जीके के ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*