Guru Gobind Singh Quotes in Hindi: पढ़िए गुरु गोबिंद सिंह जी के वो प्रेरक विचार, जो मानव का मार्गदर्शन करेंगे!

2 minute read
Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

प्राचीन काल से ही भारत की सनातन संस्कृति के ज्ञान का मुख्य स्त्रोत गुरु परंपरा रही है, वर्तमान के विद्यार्थियों को इसी गुरु परंपरा के महान महत्व को जानकर अपनाना चाहिए ताकि वह इस महान परंपरा से प्रेरणा ले सकें। गुरु परंपरा में कई ऐसे महान गुरु हुए जिन्होंने भारत राष्ट्र की चेतना को जगाए रखने का काम किया, साथ ही जिन्होंने भारत राष्ट्र और सनातन धर्म के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया। भारत के सनातन इतिहास के महान गुरुओं में से एक गुरु गोबिंद सिंह जी भी थें, जिन्होंने देश-धर्म की रक्षा के लिए अपने पूरे परिवार का बलिदान किया। इस ब्लॉग में आप Guru Gobind Singh Quotes in Hindi को पढ़ पाएंगे, जो आपको जीवनभर प्रेरित करेंगे। गुरु गोबिंद सिंह जयंती के महान विचारों को जानने के लिए आपको यह ब्लॉग अंत तक पढ़ना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें : ‘सरबंस दानी’ गुरु गोबिंद सिंह जी का जीवन परिचय

गुरु गोबिंद सिंह जी कौन हैं?

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi को पढ़ने से पहले आपको गुरु गोबिंद सिंह जी कौन थें, की जानकारी प्राप्त कर लेनी चाहिए। गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज सिख धर्म के 9वें गुरु और खालसा पंथ के संस्थापक थे। खालसा पंथ को सजाने के पीछे गुरु महाराज का स्पष्ट उद्देश्य था कि औरंगज़ेब की इस्लामिक शरिया की कट्टर नीतियों और उसकी क्रूरता से, देश और सनातन धर्म की रक्षा की जा सके।

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म 22 दिसंबर 1666 को बिहार के पटना शहर में “श्री गुरु तेग बहादुर जी” और माता “गुजरी देवी” जी के घर पर हुआ था। गुरु गोबिंद सिंह जी के पिता “श्री गुरु तेग बहादुर जी” सिख धर्म के 9वें गुरु थे। गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्मस्थान को वर्तमान में “पटना साहिब” के नाम से जाना जाता है, इस पवित्र भूमि का हर सनातनी के जीवन में एक विशेष स्थान है। बचपन में गुरुजी को ‘गोविंदराय’ के नाम से जाना जाता था। वहीं अपने जीवन के शुरुआती 4 वर्ष उन्होंने पटना के घर में ही बिताए थे। गुरु महाराज के विचारों को पढ़कर विद्यार्थी निज जीवन में सद्मार्ग को अपना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Motivational Quotes in Hindi for Success

Top 10 Guru Gobind Singh Quotes in Hindi

Top 10 Guru Gobind Singh Quotes in Hindi निम्नवत हैं, गुरु गोबिंद सिंह जयंती के विचार सदा ही आपका मार्गदर्शन करेंगे-

  1. ईश्वर ने हमें इसलिए जन्म दिया हैं, ताकि हम संसार में अच्छे काम करें और बुराइयों को दूर करें।
  2. अपने द्वारा किये गए अच्छे कर्मों से ही आप ईश्वर को प्राप्त कर सकते हैं।
  3. अच्छे कर्म करने वालों की ईश्वर सदैव सहायता करता है।
  4. किसी भी व्यक्ति की चुगली और निंदा करने से बचें और किसी से ईर्ष्या करने के बजाय अपने कर्म पर ध्यान दें।
  5. मनुष्य अनंत जीवन का एक भाग है इस जीवन का कोई अंत नहीं है। इसे अपने कर्मों से सुंदर बनाएं।
  6. घर आये अतिथि, दिव्यांग, जरूरतमंद और दुखी व्यक्तियों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रहें।
  7. सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तबै गुरु गोबिंद सिंह नाम कहाऊं।
  8. अज्ञानी व्यक्ति पूरी तरह से अंधा है, वह मूल्यवान चीजों की कद्र नहीं करता है।
  9. मैं उन लोगों को पसंद करता हूँ जो सच्चाई के मार्ग पर चलते हैं।
  10. बिना गुरु के किसी को भगवान का नाम नहीं मिला है।

यह भी पढ़ें : Quotes on Christmas in Hindi

विद्यार्थियों के लिए गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल विचार

गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर विद्यार्थियों को गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल विचारों पर अवश्य प्रकाश डालना चाहिए, जो उन्हें एक नई दिशा दिखाने का कार्य करेंगे। विद्यार्थियों के लिए Guru Gobind Singh Quotes in Hindi कुछ इस प्रकार हैं:

  • सत्कर्म कर्म के द्वारा सच्चा गुरु प्राप्त होता है और गुरु के मार्गदर्शन से भगवान मिलते हैं।
  • एक सुंदर जीवन के लिए आहार और व्यायाम ही काफी नहीं है, बल्कि गरीब और बेसहारा लोगों की सेवा भी जरूरी है।
  • छोटे से छोटे काम में भी लापरवाही न बरतें। सभी कार्यों को लगन और मेहनत के साथ करें।
  • अगर आप केवल भविष्य के बारे में सोचते रहेंगे तो वर्तमान भी खो देंगे।
  • “जगत-जूठ तंबाकू बिखिया दी तियाग करना” अर्थात हमेशा नशे और तंबाकू के सेवन से दूर रहें।
  • “बचन करकै पालना” अर्थात अगर आपने किसी को कोई वचन दिया है तो हर कीमत पर उस वचन को निभाना चाहिए।

गुरु गोबिंद सिंह जी के सामाजिक विचार

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको गुरु गोबिंद सिंह जयंती के अवसर पर, गुरु गोबिंद सिंह जी के सामाजिक विचारों के बारे में अवश्य पढ़ना चाहिए। यह विचार निम्नलिखित हैं-

  • सेवक नानक भगवान के दास हैं, अपनी कृपा से, भगवान उनका सम्मान सुरक्षित रखते हैं।
  • हमेशा अपने दुश्मन से लड़ने से पहले साम, दाम, दंड और भेद का सहारा लें और अंत में ही आमने-सामने के युद्ध में पड़ें।
  • आप अपनी जवानी, जाति और कुल धर्म को लेकर कभी भी घमंडी ना बने उससे हमेशा बचे।
  • सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं और इसलिए उन्हें समान अधिकार और सम्मान प्राप्त होना चाहिए।
  • सभी लोगों को दूसरों की सेवा करनी चाहिए और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास करना चाहिए।
  • व्यक्ति को अपने काम में खूब मेहनत करनी चाहिए। काम को लेकर कोताही कभी भी नहीं बरतनी चाहिए।
  • अपनी जीविका ईमानदारी पूर्वक काम करते हुए चलाएं।
  • “दसवंड देना” अर्थात हर व्यक्ति को अपनी कमाई का दसवां हिस्सा दान में दे देना चाहिए।

Guru Gobind Singh Quotes in English

Guru Gobind Singh Quotes in Hindi के इस ब्लॉग में आपको Guru Gobind Singh Quotes in English भी पढ़ने को मिल जाएंगे, जो कि निम्नलिखित हैं-

  1. No one has found the name of God without a Guru.
  2. An ignorant person is completely blind, they don’t value precious things.
  3. Servant Nanak is God’s servant, by his grace, God protects his honor.
  4. Never become arrogant about your youth, caste, or religion.
  5. Always consider negotiation, bribery, punishment, and division before taking on an enemy in open war.
  6. God gave us birth so that we can do good deeds in the world and remove evil.
  7. I can fight one against a hundred thousand, and even scare a hawk with a sparrow, only then can I be called Guru Gobind Singh.
  8. If you are strong, torture not the weak, And thus lay not the axe to thy empire.
  9. If you only think about the future, you’ll lose the present.
  10. I admire those who walk the path of truth.

संबंधित आर्टिकल

Friends Quotes in HindiKindness Quotes in Hindi
Great Person Quotes in HindiSuccess Struggle Motivational Quotes in Hindi
Abraham Lincoln Quotes in HindiMother Teresa Quotes in Hindi
Women Empowerment Quotes in HindiInternational Literacy Day Quotes in Hindi
Difficult Time Inspirational Krishna Quotes in HindiMental Health Quotes in Hindi
Indian Air Force Quotes in HindiCricket Quotes in Hindi
Hazari Prasad Dwivedi Quotes in HindiRabindranath Tagore Quotes in Hindi
Quotes on Lohri in HindiIndian Army Day Quotes in Hindi
Makar Sankranti Quotes in HindiNational Youth Day Quotes in Hindi
Slogan on Road Safety in HindiHealth Quotes in Hindi

आशा है कि Guru Gobind Singh Quotes in Hindi के माध्यम से आपको गुरु गोबिंद सिंह जयंती के शुभ अवसर पर, गुरु गोबिंद सिंह जी के अनमोल विचारों को पढ़ने का अवसर मिला होगा। गुरु महाराज के यह अनमोल विचार आपको सदा ही प्रेरित करेंगे। इसी प्रकार के कोट्स पढ़ने के लिए हमारी वेबसाइट Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*