GSET Exam Date 2024: 29 अक्टूबर को आएगा एडमिट कार्ड, 6 नवंबर को है एग्जाम

1 minute read
GSET Exam Date 2024

GSET की फुलफॉर्म Gujarat State Eligibility Test होती है। इस एग्जाम का आयोजन गुजरात राज्य में प्रोफेसर्स को नियुक्त करने के लिए किया जाता है GSET Exam Date 2024 जारी कर दी गई है। यह एग्जाम 6 नवंबर 2024 को आयोजित कराया जाएगा। इस एग्जाम का एडमिट कार्ड 29 अक्टूबर को जारी कर दिया जाएगा। GSET 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 29 अगस्त से शुरू होगी जो 30 सितंबर तक खुली रहेगी।

GSET Exam Date 2024

ऑफिशियल वेबसाइट पर इस एग्जाम का ब्यौरा दिया गया है, जो इस प्रकार है:

महत्वपूर्ण इवेंट्समहत्वपूर्ण डेट्स
GSET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू29 अगस्त 2024 
GSET एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट30 सितंबर 2024 
GSET एग्जाम के लिए फीस भरने की लास्ट डेट30 सितंबर 2024 
GSET एग्जाम हॉल टिकट डाउनलोड29 अक्टूबर 2024 
GSET Exam Date 20246 नवंबर 2024 

यह भी पढ़ें: IBPS PO Exam Date 2024: 19-20 अक्टूबर को है प्रीलिम्स एग्जाम, मेंस 30 नवंबर को होगा

GSET एग्जाम 2024 के लिए आवेदन कैसे करें?

GSET एग्जाम 2024 के लिए आवेदन करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • GSET की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर, एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  • क्लिक करने के बाद, नए टैब में एप्लिकेशन फॉर्म खुलेगा।
  • अब, एप्लिकेशन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स दर्ज करें।
  • इसके बाद एप्लिकेशन फीस का भुगतान करें।
  • अब फीस कन्फर्मेशन और एप्लिकेशन फॉर्म को डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

GSET एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

GSET एग्जाम 2024 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स नीचे दिए गए हैं-

  • GSET की ऑफिशियल वेबसाइट विजिट करें।
  • होमपेज खुलने पर, “Gujarat SET Hall Ticket” लिंक खोजें और क्लिक करें।
  • अब आपको एक नए वेबपेज पर ले जाया जाएगा।
  • अब यहां कैंडिडेट्स को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करना है।
  • इसके बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखेगा।
  • अब अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

नोट: अभी एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव होने में समय है। एक्टिव होते ही आपको त्वरित अपडेट दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: XAT 2025 Exam Date: 5 जनवरी को होगा एग्जाम, 15 जुलाई 2024 से शुरू रजिस्ट्रेशन

GSET 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न

GSET 2024 के लिए एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:

पेपर्ससब्जेक्ट्सटोटल क्वेश्चनटोटल मार्क्सएग्जाम ड्यूरेशन
पेपर IReasoning ability, comprehension, divergent thinking, and general awareness501001 घंटा (सुबह 9:30 से 10:30 बजे तक)
पेपर IISubject opted1002002 घंटे (सुबह 10:30से दोपहर 12:30 बजे तक)
टोटल1503003 घंटे

यह भी पढ़ें: CS Executive Exam Date: 16 अगस्त तक कर सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 21 से 29 दिसंबर 2024 तक होंगे एग्जाम

उम्मीद है कि GSET Exam Date 2024 के बारे में आपको सम्पूर्ण जानकारी प्राप्त हुई होगी। इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*