राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2023 : शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्रपति ने शिक्षकों को बाँटे पुरस्कार, जानिए टॉप 50 टीचर्स के नाम  

1 minute read
shikshak diwas ke mauke par rashtrapati ne shikshako ko baate puraskar

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के मौके पर भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों को पुरस्कार प्रदान किए। इस पुरस्कार समारोह का आयोजन विज्ञान भवन में किया गया था। इस मौके पर कुल 75 टीचर्स को पुरस्कृत किया गया, जिनमें से 50 स्कूल शिक्षक, उच्च शिक्षा के लिए 13 और स्किल डेवलपमेंट और एंटरप्रेन्योरशिप के लिए 12 शिक्षक शामिल हैं। इन टीचर्स को ये पुरस्कार शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने और स्टूडेंट्स के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रदान किए गए थे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के द्वारा तीन ज्यूरीज को किया गया था नामित 

शिक्षक पुरस्कार के लिए बेस्ट टीचर्स के चुनाव के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने तीन ज्यूरीज का चुनाव किया था। इस अवार्ड के लिए शिक्षा के क्षेत्र में किए गए सुधार और बंदलाव को ध्यान में रखते हुए बेस्ट टीचर्स को चुना है। इन सभी शिक्षकों को इनाम के रूप में एक सर्टिफिकेट, INR 50,000 का कैश प्राइज़, एक सिल्वर मैडल प्रदान किया गया।  

प्रधानमंत्री मोदी ने शिक्षकों को किया सम्बोधित 

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने सभी टीचर्स को इस पुरस्कार प्राप्ति के लिए बधाई दी। उन्होंने सभी शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र को बेहतर बनाने के उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद भी दिया। इसके अलावा सभी शिक्षकों से प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्तिगत रूप से वार्तालाप भी किया। बता दें कि इस पुरस्कार के लिए पूरे भारत से कुल 50 स्कूलों को शामिल किया गया था। इन स्कूलों में केंद्रीय विद्यालय और नवोदय विद्यालय जैसे प्रतिष्ठित सरकारी स्कूलों को भी शामिल किया गया था।  

शिक्षक दिवस 2023 के मौके पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार पाने वाले 50 शिक्षकों के नाम 

यहाँ शिक्षक दिवस 2023 के मौके पर सर्वश्रेष्ठ शिक्षक का पुरस्कार पाने वाले 50 शिक्षकों के नाम दिए जा रहे हैं : 

  1. सत्यपाल सिंह – जीएसएसएस बुरोली, हरियाणा
  2. विजय कुमार –  सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोहटली, हिमाचल प्रदेश
  3. अमृतपाल सिंह –  सीनियर सकेंडरी स्कूल छपार, पंजाब
  4. आरती कानूनगो – एसकेवी लक्ष्मी नगर, दिल्ली
  5. दौलत सिंह गुसाईं –  इंटर कॉलेज सेंधीखाल, उत्तराखंड
  6. संजय कुमार –  मॉडल हाई स्कूल, चंडीगढ़
  7. आशा रानी सुमन – उच्च प्राथमिक विद्यालय खरखड़ा, राजस्थान
  8. शीला आसोपा – जीजीएसएसएस, श्याम सदन, राजस्थान
  9. श्यामसुंदर रामचंद खानचंदानी – सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव
  10. अविनाश मुरलीधर पारखे – दिशा स्कूल फॉर द स्पेशल चिल्ड्रेन, गोवा
  11. दीपक जेठालाल मोटा – श्री हुंडरायबाग प्राइमरी स्कूल, गुजरात
  12. डॉ. रीताबेन निकेशचंद्र फुलवाला – शेठ श्री पी.एच. बचकानिवाला विद्यामंदिर, गुजरात
  13. सारिका घारू – एचएस स्कूल, मध्य प्रदेश
  14. सीमा अग्निहोत्री – विनोबा एच.एस. स्कूल, मध्य प्रदेश
  15. डॉ.ब्रजेश पांडे – स्वामी आत्मानंद सरकार। इंग्लिश स्कूल, छत्तीसगढ़
  16. मोहम्मद इजाज़ुल हेग – एमएस दीवानखाना, झारखंड
  17. भूपिंदर गोगिया – सत पॉल मित्तल स्कूल, पंजाब
  18. शशि शेखर कर शर्मा – केंदुआपाड़ा नोडल हाई स्कूल, ओडिशा
  19. सुभाष चंद्रा राउत – ब्रुंडाबन सरकार। हाई स्कूल, ओडिशा
  20. डॉ. चंदन मिश्र-रघुनाथपुर, नफ़र अकादमी, पश्चिम बंगाल
  21. रेयाज़ अहमद शेख – सरकार। मिडिल स्कूल, जम्मू और कश्मीर
  22. आसिया फ़ारूक़ी – प्राथमिक विद्यालय, उत्तर प्रदेश
  23. चन्द्र प्रकाश अग्रवाल – शिव कुमार अग्रवाल जनता इंटर कॉलेज, उत्तर प्रदेश
  24. अनिल कुमार सिंह – आदर्श गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बिहार
  25. द्विजेन्द्र कुमार – एन.एस. मधुबन, बिहार
  26. कुमारी गुड्डी – उच्च विद्यालय सिंघिया किशनगंज, बिहार
  27. रविकांत मिश्रा – जेएनवी बीकर, नवोदय विद्यालय समिति, मध्य प्रदेश
  28. मनोरंजन पाठक – सैनिक स्कूल, रक्षा मंत्रालय, झारखंड के अधीन सैनिक स्कूल
  29. डॉ. यशपाल सिंह – एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, जनजातीय कार्य मंत्रालय, मध्य प्रदेश के तहत एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय
  30. मुजीब रहमान के यू – केन्द्रीय विद्यालय, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, केरल
  31. चेतना खम्बेते – केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2, केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मध्य प्रदेश
  32. नारायण परमेश्वर भागवत – श्री मरिकम्बा सरकार। पीयूसी हाई स्कूल अनुभाग, कर्नाटक
  33. सपना श्रीशैल अनिगोल – केएलई सोसायटी के एस.सी.पी. जूनियर कॉलेज हाई स्कूल, कर्नाटक
  34. नेताई चंद्र डे – रामकृष्ण मिशन स्कूल, अरुणाचल प्रदेश
  35. निंगथौजम बिनॉय सिंह – चिंगमेई उच्च प्राथमिक विद्यालय, मणिपुर
  36. डॉ. पूर्ण बहादुर छेत्री –  सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सिक्किम
  37. लालथियांघलीमा – डायक्कॉन हाई स्कूल, मिज़ोरम
  38. माधव सिंह – अल्फा इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, मेघालय
  39. कुमुद कलिता – पाठशाला सीनियर सेकेंडरी स्कूल, असम
  40. जोस डी सुजीव – गवर्नमेंट मॉडल गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल, केरल
  41. मेकला भास्कर राव – एमसीपीएस कोंडायापलेम स्व. अनुसूचित जाति। कॉलोनी, आंध्र प्रदेश
  42. मुरहारा राव उमा गांधी – जीवीएमसीपी स्कूल शिवाजीपालेम, आंध्र प्रदेश
  43. सेट्टेम अंजनेयुलु – एसआरआर जेडपी हाई स्कूल मासापेटा, आंध्र प्रदेश
  44. अर्चना नूगुरी – एमपीपीएस रेब्बानपल्ली रेब्बनपल्ली, तेलंगाना
  45. संतोष कुमार भेदोदकर – मंडल परिषद उच्च प्राथमिक विद्यालय निपानी, तेलंगाना
  46. रितिका आनंद – सेंट मार्क्स सेकेंडरी पब्लिक स्कूल, दिल्ली
  47. सुधांशु शेखर पांडा – के.एल. इंटरनेशनल स्कूल, उत्तर प्रदेश
  48. डॉ. टी गॉडविन वेदनायगम राजकुमार – गवर्नमेंट बॉयज़ एचआर सेक. स्कूल, तमिलनाडु
  49. मलाथी एस.एस. मलाथी – सरकारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, तमिलनाडु
  50. मृणाल नंदकिशोर गंजले – जेडपी स्कूल पिंपलगांव तरफे, महाराष्ट्र

इसी और अन्य प्रकार के Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*