Father’s Day 2025: पिता, वो रत्न है जिसकी चमक हमारे जीवन को हमेशा प्रकाशित करती है। पिता, जीवन के हर मोड़ पर दिशा और ज्ञान प्रदान करने वाले वो मार्गदर्शक हैं जो हमेशा सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए हमें प्रेरित करते हैं। पिता हमारे जीवन का सार होते है जिनके इर्द गिर्द हमारा छोटा सा संसार केंद्रित होता है। पिता के इसी प्रेम और कर्तव्यों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करने के लिए हर साल जून के महीने में फादर्स डे बड़ी धूम धाम से मनाया जाता है। इस वर्ष रविवार 15 जून, 2025 को दुनियाभर में फादर्स डे सेलिब्रेट किया जाएगा।
पिता को समर्पित इस दिवस के बारे में अधिक जानने के लिए यह लेख पूरा पढ़ें। यहाँ हम आपको फादर्स डे फैक्ट्स (Father’s Day Facts in Hindi) के बारे में बताएंगे जिसके बारे में जानकर आप अपने सामान्य ज्ञान को बढ़ा सकते हैं।
Father’s Day Facts in Hindi – जानें फादर्स डे के बारे में रोचक फैक्ट्स
रिसर्च, स्टडी और रिपोर्ट्स के अनुसार स्टूडेंट्स के लिए फादर्स डे फैक्ट्स (Fathers Day Facts in Hindi) इस प्रकार हैं;-
- प्रतिवर्ष जून महीने के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है। वर्ष 2025 में फादर्स डे रविवार 15 जून को मनाया जाएगा।
- फादर्स डे मनाने की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी।
- जानकारी के अनुसार अमेरिका निवासी सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की महिला ने ‘फादर्स डे’ मनाने का प्रस्ताव पेश किया था। फादर्स डे मनाने की प्रेरणा सोनोरा स्मार्ट डोड को 1909 में शुरू हुए मदर्स डे से मिली थी।
- सबसे पहला फादर्स डे 19 जून 1909 को मनाया गया था।
- वर्ष 1966 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति “लिंडन जॉनसन” द्वारा फादर्स डे को मनाने की आधिकारिक घोषणा की गयी।
- 1972 में राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन द्वारा जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाने की घोषणा की गयी।
- 1972 में पहली बार इस दिन को नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया।
- थाईलैंड में, फादर्स डे दिवंगत राजा भूमिबोल के जन्मदिन के अवसर पर मनाया जाता है। बता दें कि राजा भूमिबोल को थाईलैंड के “पिता” के रूप में जाना जाता था।
- हॉलमार्क के अनुसार, फादर्स डे, पांचवां सबसे बड़ा कार्ड भेजने वाला दिन है।
- ऐसा माना जाता है कि “डैड” शब्द की उत्पत्ति 1500 के दशक में हुई है। हालाँकि निश्चित रूप से इस बात की कोई पुष्टि नहीं है।
- गुलाब को, पिता दिवस का आधिकारिक फूल माना जाता है।
- दुनिया भर के 40 से अधिक देशों में, जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे के रूप में मनाया जाता है। हालाँकि, कुछ देशों में फादर्स डे 19 मार्च को मनाया जाता है।
- फादर्स डे पर उपहार के लिए टाई सबसे अधिक खरीदी जाने वाली वस्तु है।
- दक्षिण कोरिया और चीन में “फादर्स डे” नहीं मनाया जाता है।
FAQs
फादर्स डे हर साल जून माह के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस वर्ष 15 जून, 2025 को फादर्स डे मनाया जाएगा।
पितृ दिवस पिता के प्यार, त्याग और योगदान को सम्मान देने के लिए मनाया जाता है।
वर्ष 2025 में फादर्स डे रविवार 15 जून को मनाया जाएगा।
फादर्स डे सबसे पहले अमेरिका में मनाया गया था।
फादर्स डे पहली बार 19 जून 1910 को मनाया गया था।
भारत में भी फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।
यह पारिवारिक संबंधों को मजबूत करता है और पिता के महत्व को समझने का अवसर देता है।
आशा है कि आपको फादर्स डे फैक्ट्स (Father’s Day Facts in Hindi) का यह आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही इंटरेस्टिंग फैक्ट्स और अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।