नभ का पर्यायवाची शब्द क्या है साथ ही जानिए नभ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1 minute read
नभ का पर्यायवाची शब्द

नभ के पर्यायवाची शब्द आसमान, गगन, व्योम, अम्बर, अंतरिक्ष, आकाश, अनंत, तारापथ, अर्श और फलक होते हैं। यहां हम नभ के पर्यायवाची शब्द कितने होते हैं, नभ के पर्यायवाची शब्दों का अन्य वाक्य में प्रयोग और न वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द ये सभी बिंदु विस्तार से जानेगें। 

पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?

पर्यायवाची शब्द की परिभाषा– ऐसे शब्द जिनके अर्थ समान हों, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं।

नभ का पर्यायवाची शब्द क्या है?

यहां नभ के पर्यायवाची शब्दों को नीचे दिए गए बिंदुओं में बताया गया हैं:-

1. आसमान
2. गगन
3. व्योम
4. अम्बर
5. अंतरिक्ष
6. आकाश
7. अनंत
8. तारापथ
9. अर्श
10. फलक 

यह भी पढ़ें :-

नभ के पर्यायवाची शब्दों का वाक्य में प्रयोग

1. आज बहुत समय के बाद आसमान में इंद्रधनुष दिखाई दिया। 
2. संध्या के समय गगन में बादलों का समूह बहुत सुंदर दिखाई दे रहा था। 
3. अंशुल ने रात के समय आकाश में टूटते तारे को देखा। 
4. इस तारापथ में अनंत तारों का विशाल समूह हैं। 
5. शंशांक ने कल रात्रि के सपने में अपने आपको अंतरिक्ष में उड़ते देखा।  

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द 

न से शुरू होने वाले अन्य पर्यायवाची शब्द इस प्रकार हैं:-

1. नदी – दरिया, सरि, तटिनी, तनूजा, कूलंकशा आदि। 
2. नेत्र – आँख, चक्षु, लोचन, नयन, चख आदि। 
3. नया – नवीन, नूतन, नव्य, नव आदि। 
4. नंदिनी – पुत्री, बेटी, तनुजा, दुहिता, अंगजा आदि। 
5. निराला – अद्भुत, अनोखा, अपूर्व, अनूठा, अद्वितीय आदि। 
6. नाहर – केसरी, सिंह, मृगेंद्र, शेर, मृगराज आदि। 
7. नरम – मुलायम, लचीला, कोमल, लघुपाक आदि। 
8. नगपति – हिमालय, पर्वतराज, नगेश, शैलेंद्र, नगेंद्र, पर्वतेश्वर  आदि। 
9. नवयुवक – तरुण, किशोर, कुमार, नौजवान, वर्धमान आदि। 
10. नक्शा – मानचित्र, आकृति, ढाँचा, रेखा-चित्र, बनावट आदि। 

पर्यायवाची शब्दों से संबंधित आर्टिकल

ऐसे ही अन्य पर्यायवाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*