Delhi University: IIRF MBA Rankings 2024 में DU के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने हासिल की दूसरी रैंक

1 minute read
delhi university ke fms ne IIRF MBA Rankings 2024 me hasil ki 2nd rank

दिल्ली विश्वविद्यालय के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ ने IIRF MBA Rankings 2024 में दूसरी रैंक प्राप्त की है। इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (IIRF) ने B-स्कूलों के लिए IIRF 2024 रैंकिंग की घोषणा की है। इस लिस्ट में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद ने पहली रैंक प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें: IIRF MBA Rankings 2024 : IIM अहमदाबाद ने हासिल किया पहला स्थान, यहां देखें अन्य संस्थानों की कैसी रही रैंकिंग?

IIRF MBA Rankings 2024: देश के टॉप 10 इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट

IIRF MBA Rankings 2024: देश के टॉप 10 इंस्टीट्यूट्स की लिस्ट इस प्रकार हैः

संस्थानरैंकिंग
IIM अहमदाबाद1
फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, यूनिवर्सिटी ऑफ दिल्ली2
IIM कोलकाता3
IIM बेंगलुरु4
IIM कोझिकोड5
IIM लखनऊ6
IIFT दिल्ली7
IIM मुंबई8
IIM इंदौर9
IIT बॉम्बे- शैलेश जे मेहता स्कूल ऑफ मैनेजमेंट।10

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (FMS) ने लगाई 5वें पायदान से दूसरे पर छलांग

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (FMS) की पिछले वर्ष रैंक 5वीं थी। IIRF MBA Rankings 2024 में फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ (FMS) ने दूसरी रैंक हासिल की है।

यह भी पढ़ें: FMS Delhi University 2024: जानिए DU के फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ में पढ़ने के लिए कोर्सेज, योग्यता एवं आवेदन प्रक्रिया

IIRF MBA Rankings 2024 की लिस्ट में शामिल होने के लिए ये थे मुख्य फैक्टर्स

IIRF MBA Rankings 2024 की लिस्ट में शामिल होने के लिए ये मुख्य फैक्टर्स थे-

  • टीचिंग लर्निंग रिसोर्सेज एंड पेडगोजी
  • इंडस्ट्री इनकम एंड इंटीग्रेशन
  • प्लेसमेंट परफॉरमेंस
  • रिसर्च
  • प्लेसमेंट स्ट्रेटेजी & सपोर्ट
  • फ्यूचर ओरिएंटेशन
  • एक्सटर्नल परसेप्शन एंड इंटरनेशनल आउटलुक (EPIO)

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय: जानिए DU के बारे में, महत्वपूर्ण डेट्स, कोर्सेज, योग्यता, आवेदन प्रक्रिया एवं स्कॉलरशिप्स

DU के FMS के बारे में

फैकल्टी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज़ दिल्ली विश्वविद्यालय में स्थित एक प्रमुख बिजनेस स्कूल है। इसकी स्थापना वर्ष 1954 में की गई थी और इसे अक्सर भारत के सर्वश्रेष्ठ बिजनेस स्कूलों में से एक के रूप में उद्धृत किया जाता है। इस संस्थान की शुरुआत ‘दिल्ली कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग‘ (DCE) के डीन ए. दासगुप्ता के द्वारा ‘दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स‘ कैंपस में की गई थी।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*