Delhi University: ऑड सेमेस्टर के लिए 3 नवंबर है एग्जाम फॉर्म भरने की लास्ट डेट

1 minute read
Delhi University odd semester exam form last date

दिल्ली विश्वविद्यालय के पहले सेमेस्टर के सभी ऑड (odd) सेमेस्टर के छात्रों की परीक्षाएं दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में होंगी। इन परीक्षाओं में बैठने के लिए 3 नवंबर 2023 तक ही एग्जाम फॉर्म भरा जाएगा। एग्जाम फॉर्म 3 नवंबर की रात 11:55 बजे तक ही भरा जाएगा। ये परीक्षाएं 13 दिसंबर से शुरू होंगी। वहीं एलएलबी और एलएलएम के पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर के लिए फॉर्म 13 नवंबर 2023 शाम 5:30 बजे तक भरे जाएंगे।

दूसरी ओर एग्जाम ब्रांच ने लॉ कोर्सेज के लिए सभी फैकल्टी सेंटर्स को एग्जाम फॉर्म को चेक करने के लिए 14 नवंबर तक की डेडलाइन है। वहीँ डीयू की एग्जाम ब्रांच के मुताबिक सभी पोस्टग्रेजुएट कोर्स और नॉन कॉलेजिएट वूमेंस एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) के पहले, तीसरे और पांचवे सेमेस्टर की की परीक्षाएं दिसंबर 2023-जनवरी 2024 में कंडक्ट की जाएंगी।

नवंबर औऱ दिसंबर 2023 में कंडक्ट होंगी लेवल वाइज़ परीक्षाएं

इस एग्जाम के एग्जाम फॉर्म 10 नवंबर रात 11:55 तक भरने का समय है। छात्र slc.uod.ac.in विजिट करके ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। अंडरग्रेजुएट कोर्सेज की सभी स्कीम, SOL, NCWEB मिलाकर करीब चार से पांच लाख छात्र परीक्षा देंगे। वहीं सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कोर्स की परीक्षाएं नवंबर औऱ दिसंबर 2023 में कंडक्ट की जाएंगी।

पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम इस डेट तक हैं

हालांकि दूसरी ओर दिल्ली विश्वविद्यालय सहित कुल चार विश्वविद्यालय के लिए पीएचडी कोर्स में एडमिशन के लिए एंट्रेंस एग्जाम 26 अक्टूबर 2023 को शुरू हो गई हैं। यह एग्जाम कंप्यूटर बेस्ड है जो 27, 30 और 31 अक्टूबर कंडक्ट होगा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कैंडिडेट्स को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट phd-entrance.samarth.ac.in विजिट कर सकते हैं।

दिल्ली विश्वविद्यालय के अलग-अलग विभाग के कोर्सों के लिए एंट्रेंस एग्जाम अलग-अलग सेंटर्स पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस परीक्षा के माध्यम से दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और बीआर अंबेडकर विश्वविद्यालय में छात्रों को पीएचडी में एडमिशन दिया जाएगा।

दिल्ली विश्वविद्यालय के बारे में

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी है, जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटीज में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*