DU UG Admissions 2023: आज शाम 5 बजे से शुरू हो रहे हैं स्पॉट राउंड 2 के लिए एडमिशन, रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया जानिए

1 minute read
DU UG Admissions 2023

दिल्ली विश्वविद्यालय में कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) UG 2023 के माध्यम से राउंड 2 के लिए DU UG स्पॉट राउंड एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन आज यानि 7 सितंबर को शाम 5 बजे से ऑनलाइन मोड में शुरू होंगे।

जिन कैंडिडेट्स को काउंसलिंग के पिछले दौर में कोई सीट एलोकेट नहीं की गई है, वे CSAS पोर्टल – admission.uod.ac.in, ugadmission.uod.ac.in के माध्यम से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरकर स्पॉट राउंड 2 के लिए खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

शेड्यूल के अनुसार, DU UG स्पॉट एडमिशन 2023 राउंड 2 के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट 9 सितंबर, 2023 (शाम 4.59 बजे तक) है। दिल्ली विश्वविद्यालय 11 सितंबर को सुबह 11 बजे परिणाम घोषित करेगा। चयनित कैंडिडेट्स को 11 से 13 सितंबर के बीच अपनी एलोटेड सीटों को स्वीकार करना होगा। इसके बाद, संबंधित अधिकारी 11 से 14 सितंबर के बीच उनके आवेदनों का वेरिफिकेशन और अप्रूव करेंगे।

DU UG सेकेंड स्पॉट राउंड 2023 की डेट्स

DU UG सेकेंड स्पॉट राउंड 2023 की डेट्स इस प्रकार हैं:

पर्टिक्युलर्सडेट्स
स्पॉट एडमिशन राउंड 2 के लिए खाली सीटों की पब्लिकेशन डेट7 सितंबर 2023
DU UG स्पॉट एडमिशन राउंड 2 रजिस्ट्रेशन शुरू होने की डेट7 सितंबर 2023 (शाम 5 बजे)
DU UG स्पॉट राउंड 2के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट9 सितंबर 2023 (शाम 4.59 बजे तक)
स्पॉट राउंड 2 के लिए एलोकेशन की घोषणा11 सितंबर 2023 (सुबह 11 बजे)
कैंडिडेट्स के लिए एलोकेटेड सीट स्वीकारने की डेट11-13 सितंबर 2023
कॉलेजों को ऑनलाइन एप्लिकेशन वेरीफाई और अप्रूव करने की डेट11-14 सितंबर 2023
कैंडिडेट्स द्वारा एडमिशन फीस के ऑनलाइन फीस भरने की लास्ट डेट15 सितंबर 2023 (शाम 5 बजे)

DU UG स्पॉट राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

DU UG स्पॉट राउंड 2 रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे स्टेप्स दिए गए हैं-

  • स्टेप 1: ऑफिशियल CSAS पोर्टल admission.uod.ac.in, ugadmission.uod.ac.in विजिट करें।
  • स्टेप 2: UG Admission टैब पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद स्क्रीन पर एक नई लॉगिन विंडो खुलेगी।
  • स्टेप 4: अब पूछे गए सभी आवश्यक डिटेल्स भरें और फिर सबमिट करें।
  • स्टेप 5: दी गई खाली सीटों की जांच करें और फिर राउंड 2 के लिए DU UG स्पॉट एप्लिकेशन फॉर्म भरें।
  • स्टेप 6: एप्लिकेशन फॉर्म देखें और रजिस्ट्रेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  • स्टेप 7: भविष्य के संदर्भ के लिए DU UG स्पॉट एप्लिकेशन कन्फर्मेशन लेटर डाउनलोड करें।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*