DU Admissions 2023: UG राउंड 1 स्पॉट एडमिशन आज शाम 5 बजे से होगा शुरू, जानें पूरा शेड्यूल

1 minute read
DU Admissions 2023 UG round 1 spot admission

दिल्ली विश्वविद्यालय में आज यानि 29 अगस्त को UG एडमिशन का पहला फेज़ शुरू होगा। DU एडमिशन प्रोसेस आज शाम 5 बजे शुरू किया जाएगा। 28 अगस्त को जारी शेड्यूल के अनुसार, स्पॉट एडमिशन राउंड 1 के लिए खाली सीटें आज जारी की जाएंगी।

कैंडिडेट्स ऑफिशियल वेबसाइट admission.uod.ac.in विजिट करके एडमिशन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन करने की लास्ट डेट 30 अगस्त है।

DU UG स्पॉट एडमिशन राउंड I, CW-II, ECA-II, म्यूजिक-II और BFA-II के लिए सीट अलॉटमेंट रिजल्ट शाम 5 बजे जारी किया जाएगा। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट की गई है उन्हें 1 सितंबर शाम 5 बजे से 3 सितंबर शाम 4:49 बजे तक अपनी सीट स्वीकार करनी होगी। वहीं एडमिशन फीस जमा करने की लास्ट डेट 5 सितंबर है।

DU UG एडमिशन शेड्यूल 2023

  • स्पॉट एडमिशन राउंड I के लिए खाली सीटों की घोषणा – 29 अगस्त (शाम 5 बजे)
  • कैंडिडेट्स स्पॉट एडमिशन राउंड I के लिए आवेदन कर सकते हैं – 29 अगस्त शाम 5 बजे से 30 अगस्त शाम 4:49 बजे तक
  • स्पॉट एडमिशन राउंड I में अलॉटमेंट की घोषणा – 1 सितंबर शाम 5 बजे
  • कैंडिडेट्स को एलोटेड सीट स्वीकार करने की डेट – 1 सितंबर से 3 सितंबर तक
  • कैंडिडेट्स को ऑनलाइन आवेदन को वेरीफाई एवं स्वीकृत करने की तिथि- 2 सितंबर से 4 सितंबर तक
  • एडमिशन फीस भरने की लास्ट डेट- 5 सितंबर शाम 4:49 बजे तक

दिल्ली विश्वविद्यालय क्या है?

दिल्ली विश्वविद्यालय, जिसे दिल्ली यूनिवर्सिटी (युनिवर्सिटी ऑफ़ दिल्ली) के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रसिद्ध केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो भारत के दिल्ली शहर में स्थित है। यह 1922 में स्थापित किया गया था और यह भारत में सबसे बड़े और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से एक है। दिल्ली विश्वविद्यालय विभिन्न विषयों में अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और डॉक्टरेट कोर्सेज प्रदान करता है।

दिल्ली यूनिवर्सिटी से जुड़ी महत्वपूर्ण अपडेट्स के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*