CTET Answer Key 2024 : सीटीईटी जुलाई 2024 आंसर-की जारी, ऐसे दर्ज कर सकते हैं आपत्ति 

1 minute read
CTET Answer Key 2024

CTET Answer Key 2024 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET जुलाई 2024 की आंसर-की को जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब अपनी आंसर-की को आधिकारिक वेबसाइट  ctet.nic.in से डाउनलोड कर सकते हैं। यदि आंसर-की में किसी तरह से कोई त्रुटि मिलती है, तो आप इस पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 

आपको बता दें कि CTET 7 जुलाई, 2024 को देश भर के 136 शहरों में आयोजित की गई थी। CTET July, 2024 Exam को करीब 20 भाषाओं और दो शिफ्टों में आयोजित किया गया था। CBSE द्वारा CTET परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे के बीच और दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे के बीच आयोजित हुई थी। 

CTET पेपर-II पहली शिफ्ट में और पेपर I दूसरी शिफ्ट में आयोजित किया गया था। जो उम्मीदवार आंसर-की के लिए आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, उन्हें प्रत्येक प्रश्न के लिए 1000 रुपये का प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। यह शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क का भुगतान किए बिना और किसी अन्य माध्यम (जैसे मेल/पत्र/प्रतिनिधित्व) पर प्रस्तुत चुनौतियों पर विचार नहीं किया जाएगा। 

CTET Answer Key 2024 Direct Link 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, नोटिस में लिखा है, “CTET- जुलाई, 2024 के रिजल्ट जारी होने के बाद आंसर-की के संबंध में कोई शिकायत नहीं मानी जाएगी।”

CTET Answer Key 2024 ऐसे करे डाउनलोड 

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट – ctet.nic.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर CTET Answer Key July 2024 लिंक पर क्लिक करें।
  • आप आवेदन संख्या और जन्म तिथि दर्ज करें।
  • अब आपके सामने CTET Answer Key PDF होगी उसे डाउनलोड करें।
  • यदि आवश्यक हो, तो आपत्तियां दर्ज करें।
  • अब CTET Answer Key शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • CTET आंसर-की का एक प्रिंटआउट आगे की प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें। 

इसी और अन्य प्रकार की Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*