Prithvi Ka Paryayvachi Shabd: पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द “भूमि, अचला, अनंता, रसा, विश्वंभरा आदि अधिक उपयोग किये जाते हैं। प्राकृतिक तत्वों और शब्दों का अपना एक विशेष महत्व होता है, और जब हम हिंदी भाषा में पर्यायवाची शब्दों की बात करते हैं, तो यह न केवल भाषा के ज्ञान को बढ़ाता है बल्कि हमारे शब्दकोश को भी समृद्ध करता है। इस ब्लॉग में आपके लिए पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द (Prithvi Ka Paryayvachi Shabd) दिया गया है, साथ ही इसका वाक्य में प्रयोग और प वर्ण से अन्य पर्यायवाची शब्द के बारे में विस्तार से जान पाएंगे। यह जानकारी आपके सामान्य ज्ञान को भी बढ़ाने का काम करेगी।
This Blog Includes:
पर्यायवाची शब्द किसे कहते हैं?
जो शब्द एक ही अर्थ व्यक्त करते हैं, लेकिन उनका रूप अलग-अलग होता है, वे शब्द पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। आसान भाषा में समझें तो जिन शब्दों का अर्थ समान होता है, वे पर्यायवाची शब्द कहलाते हैं। उदाहरण के तौर पर, यदि किसी विशेष वस्तु या गुण का कई नाम हों, तो उन सभी नामों को पर्यायवाची शब्द कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: नदी के पर्यायवाची शब्द
पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द – Prithvi Ka Paryayvachi Shabd
पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द (Prithvi Ka Paryayvachi Shabd) – भूमि, वसुंधरा, वसुधा, अनंता, धरा आदि हैं। पृथ्वी के अन्य पर्यायवाची शब्द नीचे दिए गए हैं :
- भूमि
- अचला
- अनंता
- रसा
- विश्वंभरा
- स्थिरा
- धरा
- धरित्री
- धरनी
- ज्या
- काश्यपि
- क्षिति
- वसुमति
- वसुधा
- वसुंधरा
- गोधरा
- कुः
- पृथिवी
- अवनी
- मेदिनी
- मही
- विपुला
- गह्वरी
- धात्री
- गो
- ईला
- कुम्भिनी
- भूतधात्री
- रतनगर्भा
- जगती
- अंबरा
यह भी पढ़ें: रात का पर्यायवाची शब्द
पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग
पृथ्वी के पर्यायवाची शब्द का वाक्य में प्रयोग नीचे दिया गया है :
- पृथ्वी हमारे सौर मंडल का सबसे घना ग्रह है।
- किसान अपनी भूमि पर फसल उगाने के लिए दिन-रात मेहनत करता है, उसी से समाज का दाना-पानी चलता है।
- हमें अपनी धरती को स्वच्छ और हरित बनाए रखना चाहिए।
- पेड़-पौधों की रक्षा करना हमारी वसुंधरा का कर्तव्य है।
- इस इलाके की जमीन खेती के लिए बहुत उपजाऊ है।
- पृथ्वी सौरमंडल का एकमात्र ऐसा ग्रह है जहां जीवन संभव है।
- ऋषि-मुनियों ने महिती को पूजनीय बताया है।
- संतों ने क्षिति, जल, पावक, गगन, और समीर को पंचतत्व कहा है।
- प्राचीन ग्रंथों में धरणी को माता का रूप माना गया है।
- पक्षी आसमान में उड़ते हैं, लेकिन उनका घर अवनि पर ही होता है।
- राजा ने अपनी प्रजा के लिए पूरी मही पर न्याय स्थापित किया।
यह भी पढ़ें: आकाश का पर्यायवाची शब्द
प से पर्यायवाची शब्द
- पत्थर का पर्यायवाची शब्द – पाषाण पाहन, उपल, अश्म, शिला, प्रस्तर।
- पथ का पर्यायवाची शब्द – मग, मार्ग, राह, पंथ, रास्ता।
- पंकज का पर्यायवाची शब्द – कमल, राजीव, पद्म, सरोज, नलिन, जलज।
- पगड़ी का पर्यायवाची शब्द – पगिया, मुरैठा, साफा, प्रतिष्ठा, मान-मर्यादा, भेंट, उपहार।
- परोपकार का पर्यायवाची शब्द – परहित, भलाई, नेकी, परकाज, परमार्थ, परार्थ।
- पुत्र का पर्यायवाची शब्द – बेटा, तनुज, सूत, आत्मज, तनय।
- परतन्त्र का पर्यायवाची शब्द – पराधीन, परवश, पराश्रित, गुलाम, अधीन।
- पार्वती का पर्यायवाची शब्द – गिरिजा, अम्बिका, भवानी, गौरी।
- पिता का पर्यायवाची शब्द – तात, जनक, जनयिता, बाप , पितृ।
- पर्वत का पर्यायवाची शब्द – भूधर, गिरी, महीधर, शैल, नग, मेरु।
- पल्लव का पर्यायवाची शब्द – किसलय, पर्ण, पत्ती, कोपल, पात।
- पुत्री का पर्यायवाची शब्द – तनया, आत्मजा, दुहिता, सुता, बेटी।
- प्रगति का पर्यायवाची शब्द – विकास, उन्नति, श्रीवृद्धि, तरक्की।
- प्रख्यात का पर्यायवाची शब्द – प्रसिद्ध, विख्यात, मशहूर, यशस्वी।
- प्रिया का पर्यायवाची शब्द – प्रेयसी ,प्यारी ,वल्लभा , प्रभात।
यह भी पढ़ें: पानी का पर्यायवाची शब्द
संबंधित आर्टिकल
आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको पृथ्वी का पर्यायवाची शब्द (Prithvi ka Paryayvachi Shabd) से जुड़ी पूरी जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही अन्य पर्यायावाची शब्दों के बारे में जानने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।