चलो दिल्ली मारो फिरंगी का नारा किसने दिया था?

1 minute read
चलो दिल्ली मारो फिरंगी का नारा किसने दिया था?

भारत देश 15 अगस्त 1947 को आजाद हुआ। भारत की आजादी के लिए इस क्रांति में सम्पूर्ण देश ने बढ़चढ़ कर अपना योगदान दिया था। जिसके बाद जोधपुर के स्वतंत्रता सेनानियों ने नारा दिया चलो दिल्ली, मारो फिरंगी। इस नारे के बाद सभी एक जुट होकर आगे बढ़ने लगे। यह नारा इतना चर्चा में आया, कि पूरे देश में यह गूंज उठा था। जिसके बाद जोधपुर शहर के साथ पूरे मारवाड़ में स्वतंत्रता सेनानियों ने कब्जा कर लिया था। जिससे अंग्रेज घबरा गए और उनके सामने बहुत बड़ी चुनौती खड़ी हो गई।

जब 1857 में अंग्रेजों के खिलाफ सैनिक का बहुत बड़ा विद्रोह हुआ था। इस विद्रोह के पीछे सभी के अंदर देश को आजाद कराने की इच्छा उफान पर थी। ऐसे में देश के तमाम सभी जगहों का एक ही उद्देश्य था अंग्रेजों को मारकर दिल्ली पर कब्जा करना। उसी समय यह नारा ‘मारो फिरंगी का नारा’ दिया गया था। 

यह भी पढ़ें – Independence Day Speech 2024 : स्वतंत्रता दिवस पर भाषण, जिसे आसानी से कर सकते हैं याद

कुछ महत्वपूर्ण बातें

  • ब्रिटिश सैनिकों की भारतीय वाहिनियों ने जोधपुर के एरिनपुरा छावनी में 21 अगस्त, 1857 पर विद्रोह कर दिया था।
  • जिसके बाद उन्होंने “चलो दिल्ली, मारो फिरंगी” नारे लगाते हुए, दिल्ली की ओर बढ़ने लगे।
  • वर्तमान में एरिनपुरा छावनी पाली जिले में स्थित है। 
  • 28 मई 1857 का विद्रोह राजस्थान के नसीराबाद में शुरू हुआ था।
  • 30वीं नेटिव इन्फैंट्री के सैनिक भी इसमें शामिल हुए और छावनी को जलाने के बाद सभी सैनिक दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
  • 2 जून, 1857 को जब नीमच के सैन्य अधिकारी कर्नल उपाध्याय के पास नसीराबाद विद्रोह की बात पहुँची, तो उन्होंने सैनिकों को परेड क्षेत्र में निष्ठा की शपथ दिलाई।
  • वहीं लोगों का कहना हैं कि 1857 की क्रांति के जनक मंगल पांडे ने नारा दिया था, लेकिन इतिहासकारों की माने तो यह नारा एरिनपुरा छावनी से ही निकला था।
  • मंगल पाण्डेय एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे, जिनका 1857 में भारत के पहले स्वाधीनता संग्राम में बहुत योगदान रहा था। वो ईस्ट इंडिया कंपनी की 34वीं बंगाल इंफेन्ट्री के सिपाही थे।

साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?

FAQs

चलो दिल्ली मारो फिरंगी यह नारा किसका है?

जोधपुर के सैनिकों ने नारा दिया था।


चलो दिल्ली किसने कहा?

नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने।


दिल्ली चलो का नारा कब लगाया गया था?

दिल्ली चलो का नारा 1943 में।


दिल्ली चलो का नारा कब दिया गया?

21 अक्टूबर 1943 दिया गया.


सुभाष चन्द्र बोस ने सिंगापुर में दिल्ली चलो का नारा कब दिया?

नेता जी ने 5 जुलाई 1943 को.


भारत का नारा किसने दिया था?

 दयानंद सरस्वती ने।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

जय हिंद का नारा किसने दिया?करो या मरो का नारा किसने लिखा था?
वंदे मातरम का नारा किसने दिया था?भारत छोड़ो का नारा किसने दिया था?
इंकलाब का नारा किसने दिया था?संपूर्ण क्रांति का नारा किसने दिया?
भारत माता की जय का नारा किसने दिया?साइमन गो बैक का नारा किसने दिया था?
पूर्ण स्वराज का नारा किसने दिया था?सत्यमेव जयते का नारा किसने दिया?

आशा है कि आपको चलो दिल्ली मारो फिरंगी का नारा किसने दिया था? (Chalo Delhi Maro Firangi Ka Nara Kisne Diya Tha) पर लिखा यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर लगा होगा। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*