International Plastic Bag Free Day: सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर

1 minute read
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर

क्या आप जानते हैं कि एक प्लास्टिक बैग को सड़ने में 100 से 500 साल लग सकते हैं? प्लास्टिक प्रदूषण के मुद्दों और प्राकृतिक पर्यावरण पर इसके हानिकारक प्रभाव के बारे में जागरुकता फैलाने के लिए हर साल 3 जुलाई के दिन अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस (International Plastic Bag Free Day) मनाया जाता है। इस आर्टिकल के माध्यम से आप जानेंगे कुछ सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर।

यह भी देखें – विश्व यूएफओ दिवस मनाने की शुरुआत कैसे हुई?

International Plastic Bag Free Day की शुरुआत कब हुई?

साल 2009 में International Plastic Bag Free Day मनाने की शुरुआत की गई। यह ग्लोबल स्तर पर की गई एक पहल है। इसका उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग को ख़त्म करना है। इस दिन के द्वारा प्लास्टिक और डिस्पोज़ल ले जाने वाले उपकरणों के बारे में जागरूकता फैलाना है। 

क्या कहते हैं आँकड़े?

अपनी सुविधा और कम कीमतों के कारण प्लास्टिक हमारे दैनिक जीवन में सर्वव्यापी हो गया है। लेकिन यह एक लागत के साथ आता है।  हर साल लाखों टन प्लास्टिक कचरा फेंक दिया जाता है, जिसका अधिकांश हिस्सा महासागरों में चला जाता है, और इस प्रक्रिया में वन्यजीवों और पारिस्थितिक तंत्र को नुकसान पहुंचाता है। फिर भी अब तक निर्मित कुल प्लास्टिक का 91% आज तक रीसाइकिल नहीं किया गया है।

  • विश्व में प्रति वर्ष 400 मिलियन टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता
  • अमेरिका हर साल 42 मिलियन मीट्रिक टन प्लास्टिक का उत्पादन करता है, जो दुनिया में सबसे ज्यादा है
  • हर साल 8 मिलियन टन से अधिक प्लास्टिक महासागरों में प्रवेश करता है। 
  • महासागरीय प्लास्टिक प्रदूषण 2040 तक 29 मिलियन मीट्रिक टन तक बढ़ने की राह पर है 
  • हर साल प्लास्टिक में फंसने से 100,000 जानवर मर जाते हैं। 
  • मनुष्य हर सप्ताह 5 ग्राम प्लास्टिक निगलता है। 
  • प्लास्टिक 2030 तक अमेरिका में कोयले की तुलना में अधिक GHG उत्सर्जन रिलीज़ करेगा
  • COVID-19 ने महासागर में 25,900 टन प्लास्टिक प्रदूषण बढ़ा दिया है। 
  • औसतन, प्लास्टिक की थैलियों का उपयोग सिर्फ 25 मिनट के लिए किया जाता है। 
  • एक प्लास्टिक को गलने में कम से कम 100 से 500 साल लगते हैं। 
  • आए दिन समुद्र में बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण के कारण समुद्री जीवों की जान पर भी खतरा मंडरा रहा है और वो लुप्त होने की कगार पर हैं। 

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर

International Plastic Bag Free Day के अवसर पर हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर।

सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर
सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर

FAQs

समुद्र में प्लास्टिक के छोटे छोटे टुकड़े क्या कहलाते हैं?
माइक्रोप्लास्टिक प्लास्टिक के छोटे-छोटे टुकड़े होते हैं जिनकी लंबाई 5 मिलीमीटर से कम होती है। समुद्र में माइक्रोप्लास्टिक वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय बन चुका है।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस कब मनाया जाता है?
हर साल अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस 3 जुलाई को मनाया जाता है।

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस की स्थापना किसने की?
अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक बैग फ्री दिवस फ्री द ओशन द्वारा की गई।

यह था सिंगल यूज प्लास्टिक पर पोस्टर पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*