CGPSC Syllabus in Hindi 2025: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को इसके सिलेबस को समझना अत्यधिक आवश्यक है। यह परीक्षा दो पेपरों, सामान्य अध्ययन और अभिरुचि परीक्षण पर आधारित होगी। अभ्यर्थियों को CGPSC सिलेबस को समझकर कर अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए। प्रारंभिक परीक्षा में सामान्य अध्ययन और अभिरुचि परीक्षण शामिल होंगे। इस ब्लॉग में CGPSC सिलेबस (CGPSC Syllabus in Hindi 2025) के बारे में सम्पूर्ण जानकारी दी गई है।
परीक्षा का नाम | Chattisgarh Public Service Commission State Service Examination |
कंडक्टिंग बॉडी | छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) |
प्रीलिम्स परीक्षा | 9 फरवरी 2025 |
मैंस परीक्षा तिथि | 26 जून से 29 जून 2025 |
एग्जाम मोड | ऑफलाइन |
भर्ती प्रक्रिया | प्रारंभिक परीक्षामुख्य परीक्षाइंटरव्यू राउंड |
आधिकारिक वेबसाइट | psc.cg.gov.in |
This Blog Includes:
CGPSC एग्जाम क्या है?
छत्तीसगढ़ राज्य में पीसीएसकी परीक्षा छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग बोर्ड (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाती है। CGPSC परीक्षा छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य प्रशासनिक सेवाओं, पुलिस सेवाओं, राजस्व सेवाओं और अन्य सरकारी पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में योग्य उम्मीदवारों का चयन करने के लिए होती है।इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा जिसमें प्री और मेंस शामिल है। इन दोनों परीक्षाओं को क्लियर करने के बाद उम्मीद्वारों का इंटरव्यू होता है।
CGPSC सिलेबस क्या है?
CGPSC की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, प्री और मेंस परीक्षा। CGPSC प्री परीक्षा में दो पेपर होते हैं जबकि मुख्य परीक्षा में 7 पेपर। CGPSC 2025 की प्री परीक्षा में आपको दो प्रश्न पत्रों को हल करना होगा। पहला प्रश्न पत्र समान्य अध्ययन का होगा जिसमें 200 अंको के 100 प्रश्न होंगे जबकि दूसरा प्रश्न पत्र योग्यता परीक्षा का होगा जिसमें भी 200 अंको के 100 प्रश्न पूछे जायएंगे। यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे, जिसके लिए 2-2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। CGPSC 2025 की मेंस परीक्षा में आपको 7 प्रश्न पत्रों को हल होगा जो कुल 1400 अंको का होगा। सभी 7 प्रश्न पत्रों में सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे।
CGPSC प्री एग्जाम सिलेबस 2025
CGPSC प्री एग्जाम सिलेबस (CGPSC Syllabus in Hindi 2025) विस्तार से दिया गया है:
सामान्य ज्ञान
- भारत का इतिहास
- भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
- भारत का संविधान
- भारत की अर्थव्यवस्था
- जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
- भारतीय कला साहित्य एवं संस्कृति
- समसामयिक घटनाएं
- खेल
- पर्यावरण
- छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान- इतिहास, भूगोल, जलवायु, छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य कला एवं संस्कृति, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार
CGPSC मेंस एग्जाम सिलेबस 2025
CGPSC मेंस एग्जाम में 7 पेपर होते हैं जिनका सिलेबस निम्नलिखित है:
पेपर- I भाषा पेपर
- छत्तीसगढ़ी भाषा
- सामान्य अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत
पेपर- II निबंध पेपर
- राष्ट्रीय स्तर पर समस्याएं/मुद्दे
- छत्तीसगढ़ की समस्याएं/मुद्दे
पेपर- III इतिहास, संविधान
- भारतीय इतिहास और संविधान
- राष्ट्रीय आंदोलन
- छत्तीसगढ़ का इतिहास
- भारतीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका
पेपर- IV विज्ञान, पर्यावरण
- टेक्नोलॉजी
- वातावरण
- भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान
- रसायन शास्त्र
पेपर-V भूगोल और अर्थशास्त्र
- छत्तीसगढ़ राज्य का भूगोल
- छत्तीसगढ़ राज्य का अर्थशास्त्र
- भारतीय अर्थशास्त्र
पेपर-VI मैथ्स एंड लॉजिकल एबिलिटी
- लॉजिकल एबिलिटी
- डेटा एनालिसिस
- एल्गोरिथम
पेपर-VII सोशियोलॉजी एंड फिलोसॉफी
- छत्तीसगढ़ की जनजाति, कला और संस्कृति
- समाज शास्त्र
CGPSC प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
CGPSC प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
- प्रश्न पत्र हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में होगा।
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक दिए जाएंगे और प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक की कटौती होगी।
न्यूनतम योग्यता अंक:
- सामान्य (Unreserved) श्रेणी के लिए – 33%
- आरक्षित श्रेणी के लिए – 23%
- दूसरा पेपर केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
CGPSC प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न | |||
विषय | प्रश्न | अधिकतम अंक | अवधि |
जनरल स्ट्डीज पेपर 1 | 100 | 200 | 2 घंटे |
एप्टिट्यूड टेस्ट पेपर 2 | 100 | 200 | 2 घंटे |
टोटल | 200 | 400 |
CGPSC मैंस एग्जाम पैटर्न
CGPSC मैंस एग्जाम पैटर्न इस प्रकार है:
सब्जेक्ट | अंक | अवधि |
पेपर 1 लैंग्वेज | 200 | 3 घंटे |
पेपर 2 निबंध | 200 | 3 घंटे |
पेपर 3 जनरल स्ट्डीज 1 | 200 | 3 घंटे |
पेपर 4 जनरल स्ट्डीज 2 | 200 | 3 घंटे |
पेपर 5 जनरल स्ट्डीज 3 | 200 | 3 घंटे |
पेपर 6 जनरल स्ट्डीज 4 | 200 | 3 घंटे |
पेपर 7 जनरल स्ट्डीज 5 | 200 | 3 घंटे |
टोटल | 1400 | |
इंटरव्यू | 100 | |
टोटल | 1500 |
CGPSC परीक्षा की तैयारी कैसे करें?
CGPSC 2025 की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए (CGPSC Syllabus in Hindi 2025) के इस ब्लॉग में परीक्षा की तैयारी करने के कुछ टिप्स दिए गए हैं जो की निम्नलिखित है:
- सिलेबस को समझें: प्रीलिम्स और मेन्स दोनों के लिए सीजीपीएससी सिलेबस का गहन विश्लेषण करके शुरुआत करें। छत्तीसगढ़ के इतिहास, भूगोल, अर्थव्यवस्था और संस्कृति से संबंधित राज्य-विशिष्ट विषयों पर ध्यान दें।
- परीक्षा पैटर्न जानें: तदनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाने के लिए प्रीलिम्स (वस्तुनिष्ठ), मेन्स (वर्णनात्मक) और साक्षात्कार प्रक्रिया से खुद को परिचित करें।
- एक अध्ययन योजना बनाएं: दैनिक संशोधन सुनिश्चित करते हुए, सामान्य अध्ययन, योग्यता, करंट अफेयर्स और वैकल्पिक विषयों के लिए अपना समय कुशलतापूर्वक विभाजित करें।
- मानक पुस्तकों का संदर्भ लें: भारतीय राजनीति (एम. लक्ष्मीकांत), इतिहास (स्पेक्ट्रम), भूगोल (जी.सी. लियोंग), और अर्थव्यवस्था (रमेश सिंह) के लिए बुनियादी पुस्तकों के लिए एनसीईआरटी पुस्तकों का उपयोग करें।
- छत्तीसगढ़-विशिष्ट विषयों पर ध्यान दें: छत्तीसगढ़ के इतिहास, राजनीति, अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक पहलुओं को गहराई से कवर करने वाली सीजीपीएससी-विशिष्ट पुस्तकों का अध्ययन करें।
- करेंट अफेयर्स से अपडेट रहें: द हिंदू, इंडियन एक्सप्रेस और स्थानीय समाचार पत्र पढ़ें, और प्रासंगिक अपडेट के लिए सरकारी रिपोर्ट और पीआईबी का अनुसरण करें।
- पिछले वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल करें: पैटर्न और महत्वपूर्ण विषयों को समझने के लिए सीजीपीएससी के पिछले 5-10 वर्षों के प्रश्नपत्रों का विश्लेषण करें।
- मॉक टेस्ट का प्रयास करें और लेखन का अभ्यास करें: समय प्रबंधन और प्रस्तुति कौशल में सुधार के लिए प्रीलिम्स के लिए नियमित रूप से मॉक टेस्ट दें और मेन्स के लिए उत्तर लेखन का अभ्यास करें।
- सामान्य योग्यता कौशल बढ़ाएँ: प्रीलिम्स में एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए तार्किक तर्क, संख्यात्मक क्षमता और समझ पर काम करें।
- साक्षात्कार के लिए तैयारी करें: विशेषज्ञों के साथ मॉक साक्षात्कार का अभ्यास करके संचार कौशल, राज्य-संबंधी जागरूकता और आत्मविश्वास विकसित करें।
CGPSC की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स
अगर आप CGPSC 2025 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको सही बुक्स चुनना आना चाहिए। सही किताबें आपको सही मार्गदर्शन और सफल होने में मदद करेंगी। CGPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको CGPSC 2025 परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बुक्स सज्जेस्ट करेंगे। निम्नलिखित बुक्स को आप अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।
किताब का नाम | लेखक | यहाँ से खरीदे |
छत्तीसगढ़ GK | राजेश साहू | यहाँ से खरीदे |
किरण CGPSC प्रेलिम्स एग्जाम जनरल स्टडीज | थिंक टैंक ऑफ किरण इंस्टिट्यूट ऑफ सीरियर एक्सीलेंस प्राइवेट लिमिटेड | यहाँ से खरीदे |
छत्तीसगढ़ P.S.C. प्रारंभिक परीक्षा एप्टिट्यूड टेस्ट (पेपर-II) | एडिटोरियल बोर्ड: प्रतियोगिता दर्पण | यहाँ से खरीदे |
छत्तीसगढ़ वृहद संदर्भ | एडिटोरियल बोर्ड: प्रतियोगिता दर्पण | यहाँ से खरीदे |
प्रतियोगिता सारांश छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान | टुटेजा | यहाँ से खरीदे |
FAQs
CGPSC में प्री परीक्षा में 2 पेपर्स और मेंस परीक्षा में कुल 7 पेपर्स होते हैं।
CGPSC में मुख्य तौर पर निम्नलिखित विषय होते हैं-
करेंट अफेयर्स और खेल
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत का संविधान और राजनीति
जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी
भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
भारतीय दर्शन, कला, साहित्य और संस्कृति
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारत का इतिहास
सामान्य अध्ययन
CGPSC की तैयारी करने के लिए सबसे पहले इसके सिलेबस को देखें, परीक्षा पैटर्न को समझेें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखें और मॉडल पेपर को पढ़ें, फिर नोट्स बनाकर सेल्फ स्टडी पर फोकस करें और हमेशा साकारात्मक रहें।
प्रारंभिक परीक्षा के लिए सीजीपीएससी पाठ्यक्रम दो पेपरों पर आधारित होगा – पेपर 1 सामान्य अध्ययन और पेपर 2 सामान्य गणितीय और तार्किक योग्यता पर। सीजीपीएससी राज्य सेवा मुख्य परीक्षा के पाठ्यक्रम में 7 घटक पत्रों में फैले विषय शामिल होंगे।
CGPSC की तैयारी करते दौरान सिलेबस का अध्ययन बेहद महत्वपूर्ण होता है। प्रिलिम्स परीक्षा से ज्यादा मेंस की तैयारी के लिए सिलेबस का अध्ययन बेहद जरूरी है। दरअसल, सिलेबस से ही पता चलता है कि कौन से पार्ट से ज्यादातर सवाल पूछे जाते हैं। ताकि सही अध्ययन कर आप सफल हो सकते हैं।
इस परीक्षा में केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को शामिल होने का प्रावधान है, जिन्होंने केंद्र और राज्य सरकार के अंतर्गत किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से स्नातक की डिग्री प्राप्त की हो।
सीजीपीएससी एडीपीपीओ पद के लिए आवेदन करने की संख्या पर आयोग द्वारा कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है । उम्मीदवार अधिकतम आयु सीमा तक आवेदन कर सकते हैं।
आशा करते हैं कि आपको CGPSC सिलेबस (CGPSC Syllabus in Hindi) के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।
-
very good
-
Best information sir thank you so much
-
रामलाल जी, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।
-
4 comments
good
very good
Best information sir thank you so much
रामलाल जी, ऐसे ही हमारी वेबसाइट पर बने रहिए।