CGPSC Syllabus in Hindi: जानिए इस एग्जाम का सम्पूर्ण सिलेबस

1 minute read
CGPSC Syllabus in Hindi

पिछले कई वर्षो में युवाओं में सरकारी नौकरी का क्रेज काफी बढ़ा है। आज के इस दौर में भी कई युवाओं का सपना सरकरी नौकरी पाने का होता है। CGPSC भी उन्ही सरकारी नौकरियों में से एक है, जो युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करती है। आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे CGPSC परीक्षा क्या है और CGPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग से आपको इस परीक्षा का सम्पूर्ण सिलेबस जानने को मिलेगा।

परीक्षा का नाम Chattisgarh Public Service Commission State Service Examination      
कंडक्टिंग बॉडी CGPSC
एग्जाम मोड ऑफलाइन 
भर्ती प्रक्रिया प्रारंभिक परीक्षामुख्य परीक्षाइंटरव्यू राउंड
आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in

CGPSC एग्जाम क्या है?

CGPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको बताएंगे CGPSC क्या है? इस परीक्षा का सिलेबस क्या है और इसकी तैयारी कैसे करें। तो आईये सबसे पहले हम जानेंगे CGPSC एग्जाम के बारे में। 

CG – Chhattisgarh
P – Public
S – Service
C – Commission

छत्‍तीसगढ़ राज्य में पीसीएसकी परीक्षा छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग बोर्ड (CGPSC) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन 3 चरणों में होता है। सबसे पहले लिखित परीक्षा जिसमें प्री और मेंस शामिल है। इन दोनों परीक्षाओं को क्लियर करने के बाद उम्मीद्वारों का इंटरव्यू होता है। 

CGPSC Syllabus in Hindi क्या है?

CGPSC 2023 की लिखित परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाती है, प्री और मेंस परीक्षा। CGPSC प्री परीक्षा में दो पेपर होते हैं जबकि मुख्य परीक्षा में 7 पेपर। CGPSC 2023 की प्री परीक्षा में आपको दो प्रश्न पत्रों को हल करना होगा। पहला प्रश्न पत्र समान्य अध्ययन का होगा जिसमें 200 अंको के 100 प्रश्न होंगे जबकि दूसरा प्रश्न पत्र योग्यता परीक्षा का होगा जिसमें भी 200 अंको के 100 प्रश्न पूछे जायएंगे। यह सभी प्रश्न बहुविकल्पीय प्रकार के होंगे, जिसके लिए 2-2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। CGPSC 2023 की मेंस परीक्षा में आपको 7 प्रश्न पत्रों को हल होगा जो कुल 1400 अंको का होगा। सभी 7 प्रश्न पत्रों में सब्जेक्टिव टाइप के प्रश्न पूछे जाएंगे। 

CGPSC प्री एग्जाम सिलेबस 2023 

CGPSC Syllabus in Hindi विस्तार से नीचे बताया गया है: 

सामान्य ज्ञान 

  • भारत का इतिहास 
  • भारत का भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल
  • भारत का संविधान
  • भारत की अर्थव्यवस्था 
  • जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 
  • भारतीय कला साहित्य एवं संस्कृति
  • समसामयिक घटनाएं 
  • खेल
  • पर्यावरण
  • छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान- इतिहास, भूगोल, जलवायु, छत्तीसगढ़ का साहित्य, संगीत, नृत्य कला एवं संस्कृति, विशेष परंपराएं, तीज एवं त्यौहार

योग्यता परीक्षा 

इसमें उम्मीद्वारों को योग्यता क्षमताओं, निर्णय लेने और समस्या-समाधान, सामान्य मानसिक क्षमता, तार्किक तर्क और विश्लेषणात्मक क्षमता की परीक्षा देनी पड़ती है। 

CGPSC मेंस एग्जाम सिलेबस 2023 

CGPSC मेंस एग्जाम में 7 पेपर होते हैं जिनका सिलेबस निम्नलिखित है:

पेपर- I भाषा पेपर

  • छत्तीसगढ़ी भाषा
  • सामान्य अंग्रेजी, हिंदी और संस्कृत

पेपर- II निबंध पेपर

  • राष्ट्रीय स्तर पर समस्याएं/मुद्दे 
  • छत्तीसगढ़ की समस्याएं/मुद्दे 

पेपर- III इतिहास, संविधान

  • भारतीय इतिहास और संविधान
  • राष्ट्रीय आंदोलन
  • छत्तीसगढ़ का इतिहास
  • भारतीय आंदोलन में छत्तीसगढ़ की भूमिका

पेपर- IV विज्ञान, पर्यावरण 

  • टेक्नोलॉजी 
  • वातावरण
  • भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान
  • रसायन शास्त्र

पेपर-V भूगोल और अर्थशास्त्र

  • छत्तीसगढ़ राज्य का भूगोल
  • छत्तीसगढ़ राज्य का अर्थशास्त्र
  • भारतीय अर्थशास्त्र

पेपर-VI मैथ्स एंड लॉजिकल एबिलिटी 

  • लॉजिकल एबिलिटी
  • डेटा एनालिसिस 
  • एल्गोरिथम  

पेपर-VII सोशियोलॉजी एंड फिलोसॉफी 

  • छत्तीसगढ़ की जनजाति, कला और संस्कृति
  • समाज शास्त्र

CGPSC 2023 चयन प्रक्रिया विवरण 

यदि आप CGPSC 2023 की परीक्षा में चयनित होना चाहते हैं तो इसके लिए आपको तीन निम्नलिखित  चरणों से गुजरना होगा जो की इस प्रकार है-

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • इंटरव्यू 

CGPSC के लिए योग्यता

इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीद्वारों का किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है। इसी के साथ आवेदक का अधिकतम उम्र 35 वर्ष निर्धारित किया गया हैं। 

CGPSC की तैयारी कैसे करें?

CGPSC 2023 की परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों के लिए CGPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में परीक्षा की तैयारी करने के कुछ टिप्स दिए गए हैं जो की निम्नलिखित है- 

  • किसी भी एग्जाम को क्लियर करने के लिए सबसे जरूरी टिप्स में से एक है टाइम मैनेजमेंट। CGPSC 2023 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे समय पर ही अपने कमजोर टॉपिक्स पर अधिक ध्यान दें। लेकिन ध्यान रखें कि किसी एक टॉपिक पर जरूरत से अधिक समय न लगाएं।  
  • उम्मीदवार परीक्षा के लिए एक टाइम टेबल जरूर बना लें। 
  • सैंपल पेपर को ज्यादा से ज्यादा सॉल्वे करें। 
  • शॉर्ट नोट्स तैयार करें। 
  • मॉक टेस्ट सॉल्व करें ताकि आप स्वयं का मूल्यांकन कर सकें।
  • सभी महत्वपूर्ण विषयों का रिविजन करें। 

CGPSC की तैयारी के लिए बेस्ट बुक्स 

अगर आप CGPSC 2023 परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इसके लिए आपको सही बुक्स चुनना आना चाहिए। सही किताबें आपको सही मार्गदर्शन और सफल होने में मदद करेंगी। CGPSC Syllabus in Hindi के इस ब्लॉग में हम आपको CGPSC 2023 परीक्षा की तैयारी के लिए कुछ बुक्स सज्जेस्ट करेंगे। निम्नलिखित बुक्स को आप अमेजन से ऑनलाइन खरीद सकते हैं।

किताब का नाम लेखक यहाँ से खरीदे 
Chhattisgarh GKRajeesh Sahuयहाँ से खरीदे 
Kiran CGPSC Prelim Exam General Studies 2003-2020Think Tank of Kiran Institute of Career Excellence Pvt Ltd यहाँ से खरीदे 
Chhattisgarh P.S.C. Prarambhik Pariksha Aptitude Test (Paper-II) Editorial Board: Pratiyogita Darpanयहाँ से खरीदे 
Chhattisgarh Vrahad SandarbhEditorial Board: Pratiyogita Darpanयहाँ से खरीदे 
Pratiyogita Saransh Chhattisgarh ka Samanya GyanTuteja  यहाँ से खरीदे 

FAQs

CGPSC में कितने पेपर्स होते हैं?

CGPSC में प्री परीक्षा में 2 पेपर्स और मेंस परीक्षा में कुल 7 पेपर्स होते हैं। 

CGPSC में कौन-कौन से विषय होते हैं?

CGPSC में मुख्य तौर पर निम्नलिखित विषय होते हैं-
करेंट अफेयर्स और खेल
भारतीय अर्थव्यवस्था
भारत का संविधान और राजनीति
जनरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी 
भारत का भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल
भारतीय दर्शन, कला, साहित्य और संस्कृति
भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन और भारत का इतिहास
सामान्य अध्ययन

CGPSC की तैयारी कैसे शुरू करें?

CGPSC की तैयारी करने के लिए सबसे पहले इसके सिलेबस को देखें, परीक्षा पैटर्न को समझेें, पिछले वर्षों के प्रश्न पत्रों को देखें और मॉडल पेपर को पढ़ें, फिर नोट्स बनाकर सेल्फ स्टडी पर फोकस करें और हमेशा साकारात्मक रहें।

CGPSC अधिकारी की सबसे ज्यादा सैलरी कितनी है?

CGPSC अधिकारी की शुरुवाती सैलरी ही लगभग रु.56,100 से रु. 2,18,200 प्रति माह होती है।

क्या CGPSC में नेगेटिव मार्किंग है?

हाँ, CGPSC परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर ⅓ अंक काटा जाता है।

आशा करते हैं कि आपको CGPSC Syllabus in Hindi के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। ऐसे ही इंडियन एग्जाम से जुड़े अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए बने रहिए Leverage Edu के साथ।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*

2 comments