CRPF Admit Card 2023: CRPF भर्ती एग्जाम एडमिट कार्ड जारी, जानिए कैसे करें डाउनलोड?

1 minute read
Kerala KMAT 2023

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कॉन्स्टेबल (मिनिस्ट्रियल) के पदों पर होने वाली भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी हो चुके हैं। आवेदक CRPF Exam Admit Card 2023 उनकी ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in और crpfindia.com से डाउनलोड कर सकते हैं।  

CRPF एग्जाम 2023 

CRPF Exam परीक्षा 22 फरवरी से 28 फरवरी, 2023 को होने वाली है ,परीक्षा का मोड ऑनलाइन होगा जिसमें आपको कंप्यूटर स्क्रीन पर पूरा पेपर दिखेगा और वहीं आपको उसका जवाब देना होगा। CRPF Exam पेपर वस्तुनिष्ठ प्रकार का होगा, जिसमें एक पेपर में कुल 100 प्रश्न होंगे। पेपर की अवधि डेढ़ घंटे है। 

CRPF एग्जाम स्टेप्स 

CRPF हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा 5 चरणों में पूरी होगी, जिसके बारे में नीचे बताया गया है:

  • कंप्यूटर आधारित परीक्षा: इस एग्जाम में सबसे पहले आपको ऑनलाइन पेपर देना होगा। 
  • स्किल बेस्ड परीक्षा: ऑनलाइन परीक्षा पास करने के बाद स्किल बेस्ड परीक्षा पास करनी होगी। 
  • पीएसटी: इसकी तीसरी स्टेप है ‘Physical Standards Test’।
  • डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन: फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद आपको डॉक्यूमेंट वेरीफाई करने होंगे। 
  • मेडिकल: इसका आखरी चरण हैं मेडिकल। ऊपर के चार स्टेप पुरे करने के बाद आपको आपको मेडिकल के लिए उपलब्ध होना होगा। 

CRPF Exam का लक्ष्य कुल 1458 पदों को भरना है, जिनमें से 143 पोस्ट एएसआई (स्टेनो) के पद के लिए और 1315 हेड कांस्टेबल पदों के लिए हैं।

CRPF Admit Card कैसे करें डाउनलोड 

CRPF Admit Card डाउनलोड करने के लिए स्टेप बाय स्टेप गाइड नीचे दी गई है:

  • सबसे पहले CRPF की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर रिक्रूटमेंट लिंक पर क्लिक करें।
  • CRPF ASI और HC एडमिट कार्ड 2022 लिंक दबाएं और एक नया पेज खुल जाएगा।
  • आवश्यक विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जायेगा।
  • एडमिट कार्ड चेक करें और पेज डाउनलोड करें।

ऐसे ही अन्य एग्जाम अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहिए!

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*