भारत में शिक्षा मेले का आयोजन करेगा फ्रांस दूतावास, छात्रों को होंगे ये फायदे 

1 minute read
Bharat mein shiksha mele ka aayojan karega france dootawas

फ्रांस दूतावास भारत में शिक्षा मेले का आयोजन करेगा। ‘Choose France Tour 2023’ के नाम से आयोजित किए जाने वाले इस शिक्षा मेले का आयोजन 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 के बीच में किया जाएगा। यह शिक्षा मेला भारत के अलग-अलग शहरों में आयोजित किया जाएगा। इसमें भारतीय छात्रों को फ्रांस की यूनिवर्सिटीज के बारे में जानकारी दी जाएगी।

फ्रांस दूतावास ने इस शिक्षा मेले की सूचना देने के लिए एक प्रेस रिलीज़ भी जारी की है। प्रेस रिलीज़ में बताया गया है कि इस शिक्षा मेले में भारतीय छात्रों के लिए टॉप फ्रेंच यूनिवर्सिटीज़ में एडमिशन लेने के अवसरों के बारे अवगत कराया जाएगा। इसके अलावा उन्हें फ्रांस की 48 बेस्ट यूनिवर्सिटीज़ में चलने वाले बेस्ट कोर्सेज के बारे में भी सूचना प्रदान की जाएगी।

भारतीय छात्रों को स्कॉलरशिप प्रदान करेगा फ्रांस 

भारत में फ्रांस के राजदूत इमेनुएल लेनेन ने इसे भारत और फ्रांस की दोस्ती के लिए बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि भारतीय छात्रों में असीमित प्रतिभा है और फ़्रांस के वर्ल्ड क्लास इंस्टीट्यूट्स इस प्रतिभा को अधिक निखारने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि फ़्रांस की सरकार ने वर्ष 2030 तक 30,000 भारतीय स्टूडेंट्स को फ्रांस की यूनिवर्सिटीज़ में प्रवेश देने का लक्ष्य रखा है। 

Bharat mein shiksha mele ka aayojan karega france dootawas

फ्रांस एजुकेशन फेयर शेड्यूल 2023 

‘Choose France Tour 2023’ के नाम से आयोजित किए जाने वाले इस शिक्षा मेले का आयोजन 8 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2023 के बीच भारत के अलग अलग राज्यों के अलग अलग शहरों में किया जाएगा। यहां इस शिक्षा मेले का पूरा कार्यक्रम तारीख,समय,स्थान और शहरों के नाम के साथ दिया जा रहा है : 

तारीख समय शहर स्थान 
08 अक्टूबर 2: 00 PM – 6: 00 PM हैदराबाद हयात रेज़ीडेंसी
11 अक्टूबर 2: 00 PM – 7: 00 PM कोलकाता  आईटीसी रॉयल बंगाल 
13 अक्टूबर 2: 00 PM – 6: 00 PMनई दिल्ली हयात रेज़ीडेंसी
15 अक्टूबर 11: 00 PM – 6: 00 PMमुंबई ताज महल पैलेस 

इसी और अन्य प्रकार के  Leverage Edu न्यूज़ अपडेट्स के साथ बने रहिए।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*