CSIR UGC NET 2023 का रिजल्ट होने वाला है जल्द आउट, csirnet.nta.nic.in से करें चेक

1 minute read
CSIR UGC NET 2023 ka result hone wala hai out In Short

CSIR UGC NET 2023 का रिजल्ट इस सप्ताह किसी भी दिन आउट हो सकता है। छात्र और उनके पेरेंट्स रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर चेक कर सकते हैं। यह एग्जाम जून 6 से जून 8 के बीच हुआ था।

कैसे करें CSIR UGC NET 2023 रिजल्ट?

  • स्टेप 1: ऑफिशियल वेबसाइट csirnet.nta.nic.in, विजिट करें।
  • स्टेप 2: होमपेज खुलने पर लेटेस्ट न्यूज़ सेक्शन विजिट करें। अब इसके बाद“CSIR NET December 2022- June 2023 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: इसके बाद एक बया टैब खुल जायगा, लॉगिन डिटेल भरें। एप्लिकेशन नंबर, जन्मतिथि, फोटो में दिख रहे सिक्योरिटी पिन को एंटर करें।
  • स्टेप 4: आवश्यक जानकारी भरने के बाद अब सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  • स्टेप 5: अब रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • स्टेप 6: रिजल्ट अच्छे से देखने के बाद अब इसे डाउनलोड करें।
  • स्टेप 7: भविष्य के उपयोग के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट ले लें।

एग्जाम में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स के पास जारी की गई आंसर की पर ऑब्जेक्शन दर्ज कराने के लिए 16 जून 2023 की डेडलाइन थी। ऑब्जेक्शन विंडो के दौरान, कैंडिडेट्स को किसी विशेष प्रश्न के उत्तर से असंतुष्ट होने पर ऑब्जेक्शन उठाने का अवसर मिला था। ऑब्जेक्शन दर्ज करने के लिए, कैंडिडेट्स को प्रति प्रश्न INR 200 की फीस देनी होगी।

कैंडिडेट्स द्वारा उठाई गई ऑब्जेक्शन पर विषय विशेषज्ञ पैनल के साथ चर्चा की जाएगी। परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर कुंजी से संबंधित किसी और प्रश्न पर विचार नहीं किया जाएगा।

यह एग्जाम देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 एग्जाम सेंटर्स में हुआ था। जॉइंट CSIR UGC NET 2023 के लिए कुल 2,74,027 कैंडिडेट्स उपस्थित हुए हैं। परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की गई थी और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के साथ-साथ लेक्चररशिप चाहने वाले उम्मीदवारों के लिए खुली थी।

ऐसे ही अन्य इंडियन एग्ज़ाम अपडेट्स के लिए Leverage Edu के साथ जुड़े रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*