भारत में बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन है?

1 minute read
भारत में बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी 2024 को 2024 के लिए अंतरिम बजट पेश किया था और 23 जुलाई को संसद में वह अपना सातवां केंद्रीय बजट 2024-25 को पेश किया हैं। स्वतंत्र भारत के पहले वित्त मंत्री आर. के. षणमुखम चेट्टी थे, जिन्होंने पहला बजट भी पेश किया था। वहीं भारत में बजट पेश करने वाली पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। 

केंद्रीय बजट पेश करने वाली पहली महिला पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी थीं। उन्होंने 1970-71 के लिए भारत का केंद्रीय बजट पेश किया, जब उन्होंने मोरारजी देसाई के वित्त मंत्री के पद से इस्तीफा देने के बाद वित्त मंत्रालय संभाला था। उस समय वह प्रधानमंत्री के पद पर थीं और उन्हें भारत की पहली महिला वित्त मंत्री (Female Finance Minister) का खिताब भी मिला था। इंदिरा गांधी ने इस पद को कुछ ही समय के लिए संभाला था। 

भारत का पहला बजट कब पेश हुआ?

भारतीय का पहला बजट 7 अप्रैल, 1860 को ईस्ट इंडिया कंपनी के स्कॉटिश अर्थशास्त्री जेम्स विल्सन द्वारा पेश किया गया था। वहीं स्वतंत्र भारत का पहला बजट 26 नवंबर, 1947 में पेश किया गया था।

2020 में केंद्रीय बजट का सबसे लंबे भाषण का रिकॉर्ड बनाने वाली वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण थी। उनका यह भाषण 2 घंटे और 42 मिनट तक चला था। तो वही 2023 में उके द्वारा दिया गया केंद्रीय बजट का भाषण लगभग 1.5 घंटे तक चला था।

भारत के वित्त मंत्रियों की लिस्ट :

आप यहां देख सकते हैं कुछ वित्‍तमंत्रियों के बारे में जिन्‍हें देश का बजट पेश किया-

नामकार्यालय का समय कार्यालय का समय 
लियाकत अली खान29 अक्टूबर 194614 अगस्त 1947
आर.के. शानमुखम चेट्टी15 अगस्त 194717 अगस्त 1948
जॉन मथाई22 सितम्बर 194826 जनवरी 1950
26 जनवरी 19506 मई 1950
6 मई 19501 जून 1950
सी.डी. देशमुख1 जून 195013 मई 1952
13 मई 19521 अगस्त 1956
जवाहर लाल नेहरू1 अगस्त 195630 अगस्त 1956
टीटी कृष्णमाचारी30 अगस्त 195617 अप्रैल 1957
17 अप्रैल 195714 फरवरी 1958
जवाहर लाल नेहरू14 फरवरी 195822 मार्च 1958
मोरारजी देसाई22 मार्च 195810 अप्रैल 1962
10 अप्रैल 196231 अगस्त 1963
टीटी कृष्णमाचारी31 अगस्त 196331 दिसंबर 1965
सचिन्द्र चौधरी1 जनवरी 196611 जनवरी 1966
11 जनवरी 196624 जनवरी 1966
24 जनवरी 196613 मार्च 1967
मोरारजी देसाई13 मार्च 196716 जुलाई 1969
इंदिरा गांधी16 जुलाई 196927 जून 1970
यशवंतराव बी. चव्हाण27 जून 197018 मार्च 1971
18 मार्च 197110 अक्टूबर 1974
चिदंबरम सुब्रमण्यम 10 अक्टूबर 197424 मार्च 1977
हरिभाई एम. पटेल26 मार्च 197724 जनवरी 1979
चरण सिंह24 जनवरी 197916 जुलाई 1979
हेमवती नंदन बहुगुणा28 जुलाई 197919 अक्टूबर 1979
आर. वेंकटरमन 14 जनवरी 198015 जनवरी 1982
प्रणब मुखर्जी15 जनवरी 198231 अक्टूबर 1984
31 अक्टूबर 198431 दिसंबर 1984
वी.पी. सिंह31 दिसंबर 198414 जनवरी 1985
14 जनवरी 198530 मार्च 1985
30 मार्च 198525 सितम्बर 1985
25 सितम्बर 198524 जनवरी 1987
राजीव गाँधी 24 जनवरी 198725 जुलाई 1987
एनडी तिवारी25 जुलाई 198725 जून 1988
शंकरराव बी. चव्हाण25 जून 19882 दिसंबर 1989
मधु दंडवते 5 दिसंबर 198910 नवंबर 1990
यशवंत सिन्हा 21 नवंबर 199021 जून 1991
मनमोहन सिंह21 जून 199116 मई 1996
जसवंत सिंह16 मई 19961 जून 1996
पी.चिदंबरम1 जून 199621 अप्रैल 1997
आई. के गुजराल21 अप्रैल 19971 मई 1997
पी.चिदंबरम1 मई 199719 मार्च 1998
        यशवंत सिन्हा 19 मार्च 199813 अक्टूबर 1999
13 अक्टूबर 19991 जुलाई 2002
जसवंत सिंह1 जुलाई 200222 मई 2004
पी.चिदंबरम23 मई 200430 नवंबर 2008
मनमोहन सिंह30 नवंबर 200824 जनवरी 2009
प्रणब मुखर्जी24 जनवरी 200922 मई 2009
23 मई 200926 जून 2012
मनमोहन सिंह26 जून 201231 जुलाई 2012
पी.चिदंबरम31 जुलाई 201226 मई 2014
अरुण जेटली26 मई 201430 मई 2019
निर्मला सीतारमण 31 मई 2019पदधारी

सम्बंधित आर्टिकल

जानिए क्या है बजट और इसका महत्वअंतरिम बजट और पूर्ण बजट
हलवा सेरेमनी के साथ शुरू होता है केंद्रीय बजटबजट किस भाषा का शब्द है?
बजट से जुड़े 50 महत्वपूर्ण सवालस्वतंत्र भारत में सबसे पहले बजट किसने पेश किया था? 

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में भारत में बजट पेश करने वाली पहली महिला कौन है? इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*