भारत की वे प्रथम महिलाएं जिन्होंने रच दिया इतिहास 

1 minute read
भारत में प्रथम महिला

भारत में महिलाओं को हमेशा से देवी की संज्ञा दी गई है। प्रचीन कहानियों से लेकर आज तक महिलाओं ने बहुत से ऐसे महान कार्य किये हैं जिससे इस समाज को बेहतर बनाने में मदद मिली है। क्या आप जानते हैं भारत की पहली महिला शिक्षक के रूप में किसे जाना जाता है, या भारती की पहली महिला गवर्नर कौन थी। ऐसे ही सवालों के जवाब के लिए इस ब्लॉग में जानेंगे भारत में प्रथम महिला के बारे में…

भारत में प्रथम महिलाओं की लिस्ट

नामभारत में पहली महिलावर्ष
प्रथम महिला शिक्षिकासावित्रीबाई फुले1831-1897
पहली महिला गवर्नरसरोजिनी नायडू1947-1949
पहली महिला राष्ट्रपतिप्रतिभा पाटिल2007-2012
पहली महिला प्रधानमंत्रीइंदिरा गांधी1966-1977
प्रथम महिला शासिकारजिया सुल्तान1236-1240
अशोक चक्र पाने वाली पहली महिलानीरजा भनोट1987
पहली महिला मुख्यमंत्रीसुचेता कृपलानी1963
पहली महिला रक्षा मंत्रीनिर्मला सीतारमण2017
पहली महिला डॉक्टरआनंदी गोपाल जोशी 1887
पहली महिला आईपीएस अधिकारीकिरण बेदी1972
पहली महिला IFS अधिकारीचोनिरा बेलियप्पा मुथम्मा1949
पहली महिला वैज्ञानिककमला सोहनी1912-1988
पहली महिला इंजीनियरललिता अय्यलासोमायाजुला1919-1979
पहली महिला पायलटसरला ठकराल1936
पहली महिला वकीलकॉर्नेलिया सोराबजी1894
पहली महिला ट्रेन ड्राइवरसुरेखा यादव1988
पहली महिला अभिनेत्रीदुर्गाबाई कामत1914
पहली महिला राफेल पायलटफ्लाइट लेफ्टिनेंट शिवांगी सिंह2017
पहली महिला ऑटो रिक्शा ड्राइवरशीला दावरे1988
पहली महिला सैन्य अधिकारीकैप्टन लक्ष्मी सहगल1943
पहली महिला अंतरिक्ष यात्रीकल्पना चावला2003
एशियाई खेलों में स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिलाकमलजीत संधू 1970
बुकर पुरस्कार जीतने वाली पहली भारतीय महिलाअरुंधति रॉय1992
भारत रत्न जीतने वाली पहली महिला संगीतकारसुश्री सुब्बुलक्ष्मी1916-2004
डब्ल्यूटीए खिताब जीतने वाली पहली भारतीय महिलासानिया मिर्जा2005
पहली महिला एयरलाइन पायलटदुर्बा बनर्जी1959
पहली महिला दंत चिकित्सकविमल सूद1922-2021
पहली महिला बैरिस्टरकार्नेलिया सोराबजी1866-1954
पहली महिला फाइटर पायलटभावना कंठ2016
कांग्रेस की पहली महिला अध्यक्षएनी बेसेंट1917
प्रथम महिला मुख्य न्यायाधीशलीला सेठ1991
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिलाबछेंद्री पाल1984
मिस वर्ल्ड बनने वाली पहली भारतीय महिला मिस रीता फारिया1966
ज्ञानपीठ पुरस्कार पाने वाली प्रथम महिलाअशपूर्णा देवी1976
भारत की पहली महिला उद्यमीकल्पना सरोज2001
भारत में पहली महिला न्यूरोसर्जनतंजावुर संथानकृष्ण कनक1932-2018
पहली महिला केंद्रीय मंत्रीराजकुमारी अमृता कौर1947

भारत में प्रथम महिला पर्सनालिटी 

इंदिरा गांधी

इंदिरा गांधी (1917-1984) एक इंडियन पॉलिटिशियन और भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री थीं। वह भारत के पहले प्रधान मंत्री जवाहरलाल नेहरू की बेटी थीं, 1966 से 1977 तक और फिर 1980 से 1984 में उनकी हत्या तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया। इंदिरा गांधी ने भारत के परमाणु कार्य की स्थापना में अपना योगदान दिया, 1975 में अपना पहला उपग्रह आर्यभट्ट लॉन्च किया, जिससे देश के अंतरिक्ष प्रोग्राम की शुरुआत हुई। 1969 में भारत में 14 प्रमुख निजी बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया, जिससे ग्रामीण आबादी को ऋण और बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता बढ़ाने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद मिली।

कैप्टन लक्ष्मी सहगल

कैप्टन लक्ष्मी सहगल, भारतीय स्वतंत्रता की लड़ाई में एक क्रांतिकारी थीं। उन्होंने आज़ाद हिंद फ़ौज या भारतीय राष्ट्रीय सेना (INA) में एक अधिकारी के रूप में काम किया। उन्हें भारत में अक्सर कैप्टन लक्ष्मी कहा जाता है। 24 अक्टूबर, 1914 को चेन्नई में लक्ष्मी सहगल में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई क्वीन मैरी कॉलेज में की थी। कैप्टन लक्ष्मी ने 1947 में प्रेम कुमार सहगल से विवाह किया। वे कानपुर में बस गईं। 1998 में उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया और कैप्टन लक्ष्मी सहगल का 23 जुलाई, 2012 को 97 वर्ष की आयु में कानपुर में निधन हो गया।

कल्पना चावला

हरियाणा के करनाल शहर में जन्मी कल्पना चावला ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज से एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की।इसके बाद आगे की पढ़ाई के लिए वर्ष 1980 में अमेरिका चली गईं। और यहीं नहीं पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज की महिला छात्रावास का नाम चावला के नाम पर रखा गया है। 2010 में टेक्सास विश्वविद्यालय द्वारा अर्लिंग्टन में कल्पना चावला स्मारक भी बनाया गया था। 

सरोजिनी नायडू

सरोजिनी नायडू का जन्म हैदराबाद में एक बंगाली परिवार में हुआ था। सरोजिनी को छोटी उम्र से ही कविता, लेखन और सार्वजनिक भाषण में रूचि थी। बारह वर्ष की आयु में उन्हें हायर एजुकेशन प्राप्त करने के लिए इंग्लैंड भेजा गया। जहां उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन और गिर्टन कॉलेज, कैम्ब्रिज में स्टडी कि और अपनी एजुकेशन पूरी करने के बाद वह भारत लौट आईं और 1898 में एक चिकित्सक डॉ. गोविंदराजुलु नायडू से विवाह किया। सरोजिनी नायडू एक सच्ची देशभक्त थीं जिन्होंने अपना जीवन भारत की स्वतंत्रता के लिए समर्पित कर दिया। सरोजिनी नायडू, जिन्हें भारत की कोकिला के नाम से भी जाना जाता है. वे 1925 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अध्यक्ष चुनी जाने वाली पहली महिला थीं। 

FAQs

भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री कौन है?

इंदिरा गांधी।

भारत की पहली महिला गवर्नर कौन थी?

सरोजिनी नायडू।

भारत की पहली महिला मंत्री कौन है?

अमृत कौर।

भारत की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन है?

सुचेता कृपलानी।

भारत की पहली महिला शिक्षा मंत्री कौन है?

सावित्रीबाई फुले।

विश्व की प्रथम महिला राज्यपाल कौन है?

प्रतिभा देवीसिंह पाटिल।

आशा है कि इस ब्लाॅग में आपको भारत में प्रथम महिला के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। एग्जाम की तैयारी और बेहतर करने व UPSC में पूछे जाने वाले क्वैश्चंस के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*