जानिए क्या है आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व

1 minute read
आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व

वैसे तो इंसान के जीवन में शिक्षा हमेशा से ही महत्वपूर्ण रही है, लेकिन आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व और भी बढ़ गया है। चाहे शिक्षा किताबों से मिली हो, समय के साथ जीवन के अनुभवों से मिला ज्ञान हो या फिर बड़े बूढ़ों से मिली सीख हो, यही शिक्षा ही हमे इंसान बनने का सही मतलब समझती है।

“शिक्षा ही सभ्यताओं का करती है श्रृंगार
 शिक्षा ही सृष्टि का करती है केवल उद्धार
 क्रूरता से पीड़ित जब-जब होता है संसार
शिक्षा ही तब-तब अन्याय का करती है प्रतिकार…”

 -मयंक विश्नोई

आज के आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व और भी बढ़ गया है। आईये जानते हैं आधुनिक युग में शिक्षा का क्या महत्व है और यह हमें कैसे एक बेहतर जीवन जीने में मदद करती हैं।

आधुनिक शिक्षा क्या होती है?

आधुनिक युग में शिक्षा के साथ-साथ विभिन्न व्यावसायिक प्रशिक्षण भी दिए जाते हैं। जिससे छात्र जीवन में ही विद्यार्थी व्यावसायिक समस्याओं के समाधान प्राप्त कर कुशल कर्मचारी बन सकें। निम्नलिखित बिंदुओं से आप इस विषय के बारें में आसानी से समझ सकते हैं;

  • आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व पहले की तुलना में काफी बढ़ गया है। 
  • आज की पीढ़ी का जीवन जीने का नया दृष्टिकोण आधुनिक शिक्षा की ही देन है। 
  • वर्तमान में ज्ञान प्राप्त करना ही काफी नहीं, आधुनिकता के इस युग में नॉलेज के साथ-साथ प्रैक्टिकल पर भी अधिक बल दिया जाता है, जिसे व्यावहारिक ज्ञान कहा जाता है।
  • आधुनिक युग में विकसित होती सभ्यता को मशीनीकरण का वरदान मिला जिसने हम इंसानों का काम सरल किया। इन्हीं तकनीकी शिक्षा के लिए आज इंसान संघर्ष कर रहा है।
  • आधुनिक युग में शिक्षा को सीमाओं और बंधनों से मुक्त रखा गया है, जो समाज को संगठित करने में सक्षम है।

आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व

शिक्षा किसी भी व्यक्ति को समृद्ध और संपन्न बनाती है, शिक्षा मानव को मानवता सिखाती है। एक बेहतर जीवन को जीने के लिए हर व्यक्ति का शिक्षित होना आवश्यक है। यदि आप शिक्षित हैं तो आप जीवन की हर समस्या का समाधान बड़ी सूझबूझ के साथ कर सकते हैं।

शिक्षा हमें आत्मनिर्भर बनने में मदद करती है

वैसे तो आजकल आप आत्मनिर्भर भारत के बारे में बड़ा कुछ लिख, सुन व पढ़ रहे होंगे पर क्या आप जानते है, आधुनिक शिक्षा के माध्यम से हम आत्मनिर्भर किस प्रकार बन सकते हैं? इसका जवाब कुछ यूँ होगा कि आप आधुनिक शिक्षा के माध्यम से किसी भी विदेशी यूनिवर्सिटी में दाखिला लेकर बेहतर भविष्य की नीव रख सकते हैं।

शिक्षा हमें जीने का नया दृष्टिकोण देती है

आधुनिक युग में शिक्षा के माध्यम से आप जीवन जीने का अपना दृष्टिकोण बदल सकता है, आधुनिक युग की शिक्षा के माध्यम से आप पॉजिटिव माइंडसेट के साथ निरंतर आगे बढ़ सकते हैं। यही पॉसिटिविटी आपको समस्याओं का समाधान करना सिखाती है।

आज़ाद भारत में शिक्षा के महत्व के बारे में जानकर ही भारतीय संविधान निर्माताओं ने संविधान में शिक्षा को मौलिक अधिकार का दर्जा दिया गया था। शिक्षित होना और ज्ञान अर्जित करना हर व्यक्ति का अधिकार जिसका संरक्षण भारतीय संविधान करता है।

शिक्षा हमें सकारात्मक सोच विकसित करने में मदद करती है

आधुनिक युग में इतनी तेज़ी से बदलाव आ रहे हैं कि इस इस युग को आधुनिकता का क्रांतिकारी युग कहना गलत नहीं होगा। हर युग में कभी न कभी एक परिवर्तन तो होता ही है क्योंकि परिवर्तन ही संसार का नियम होता है। यह सारे परिवर्तन अपने आप नहीं होते, बल्कि इसके पीछे कई लोगों का संघर्ष छुपा होता है।

आधुनिक युग में कई प्रकार की तकनीके हैं जो मानव जीवन को जटिल से आसान और आरामदायक बना रही हैं। इस युग की खास बात यह है कि इसमें लोगों के समय को प्रथम प्राथमिकता दी गयी है, जिसके परिणामस्वरूप वर्तमान में समय की काफी बचत होती है। आधुनिक युग में शिक्षा का महत्व इसीलिए भी है क्योंकि यह जीवन को और बेहतर बनाता है।

“बेड़ियों को तोड़ अपनी चलो आज भरो हुंकार
जो सपने मिलकर देखें हैं, आओ उन्हें करो साकार
 हक़ को अपने लेना सीखें बिना किये इंकार
 जीवन का यही मूल मंत्र हो शिक्षा का अधिकार…”

 -मयंक विश्नोई

आशा है कि आपको यह ब्लॉग जानकारी से भरपूर मिला होगा। आशा है कि आप इस ब्लॉग को पढ़कर प्रेरित हुए होंगे और इस ब्लॉग के शब्द आपका मार्गदर्शन करेगा। इसी प्रकार के अन्य ब्लॉग्स पढ़ने के लिए आप Leverage Edu से जुड़ें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*