Yoga Steps in Hindi: जानिए सबसे पॉपुलर योगासन और उनके लाभ

1 minute read
yoga steps in hindi

योग केवल एक चिकित्सीय विधि नहीं है बल्कि यह अपने आप में पूरा एक विज्ञान है। यह शरीर आत्मा और परमात्मा का अद्भुत मिलन है, इस प्रकार से यह एक आध्यात्मिक क्रिया भी है। योग का मतलब होता है जोड़ यानि आत्मा को परमात्मा से जोड़ना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आईये जानते हैं कुछ प्रमुख yoga steps in hindi. 

भुजंगासन

yoga steps in hindi

भुजंगासन को सर्पासन, कोबरा आसन या सर्प मुद्रा भी कहा जाता है। इस मुद्रा में शरीर सांप की आकृति बनाता है। ये आसन जमीन पर लेटकर और पीठ को मोड़कर किया जाता है। भुजंग आसन का रोज अभ्यास से कमर की परेशानियां दूर होती हैं। ये आसन पीठ और मेरूदंड के लिए लाभकारी होता है। इसे अंग्रेजी में कोबरा पोज़ कहा जाता है। 

अर्ध चन्द्रासन

yoga steps in hindi

अर्ध चन्द्रासन जैसा कि नाम से पता चल रहा है, इस आसन में शरीर को अर्ध चन्द्र के आकार में घुमाया जाता है। इसको भी खड़े रहकर किया जाता है। यह आसन शरीर में संतुलन और लचीलापन लाता है। इसे अंग्रेजी में हाफ व्हील पोज़ कहा जाता है। 

बाल आसन

yoga steps in hindi

यह एक विन्यास योग है। बालासन को कम से कम 3 मिनट तक जरूर करना चाहिए। यह एक ही मुद्रा में किया जाता है। यह एक प्रकार से ध्यान मुद्रा का रूप है, जिसमें किसी दोहराव अथवा बदलाव की जरूरत नहीं होती है। इस योग से जांघों, कूल्हों और टखनों में खिंचाव पैदा होता है। बाल आसन से तनाव दूर होता है। शरीर को संतुलिच और रक्त संचार को सामान्य बनाने के लिए इस आसन को किया जाता है।

नटराज आसन

yoga steps in hindi

नटराज आसन फेफड़ों की कार्यक्षमता को बढ़ाता है। इय योग से कंधे मजबूत होते हैं साथ ही बाहें और पैर भी मजबूत होते हैं। जिनको लगातार बैठकर काम करना होता है उनके लिए नटराज आसन बहुत ही फायदेमंद है। इससे एकाग्रता बढ़ता है। नटराज आसन से शरीर की पाचन शक्ति बढ़ती है। इसे अंग्रेजी में डांसर पोज़ कहते हैं। 

गोमुख आसन

yoga steps in hindi

गोमुख का अर्थ होता है गाय का चेहरा या गाय का मुख। गोमुख आसन में पांव की स्थिति बहुत हद तक गोमुख की आकृति जैसे होती है। इसी कारण इसका नाम गोमुखासन है। यह आसन विशेष रूप से महिलाओं के लिए लाभकारी है। गोमुख आसन शरीर को सुडौल बनता है। योग की इस मुद्रा को बैठकर किया जाता है। 

हलासन

yoga steps in hindi

हलासन दो शब्द ‘हल’ और ‘आसन’ से मिलकर बना है। हल अर्थात ज़मीन को खोदने वाला कृषि यंत्र और आसन यानि बैठने की मुद्रा। इस योग को करते समय शरीर की मुद्रा हल की तरह बन जाती है। इसे अंग्रेजी में ‘प्लो पोज’ कहते हैं। हलासन के नियमित अभ्यास से रीढ़ की हड्डियां लचीली रहती है। यह आसन पेट के रोग, थायराइड, दमा, कफ एवं रक्त सम्बन्धी रोगों के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

यह था yoga steps in hindi पर हमारा आर्टिकल। इसी तरह के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*