29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) – 1977 में आज ही के दिन खुला था विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ 

1 minute read
29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas)

देश और दुनिया में 29 दिसंबर का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) जानेंगे।

29 दिसंबर का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1977 में आज ही के दिन विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुंबई) में खुला था। 1911 में 29 दिसंबर के दिन ही मंगोलिया मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ था। 1922 में आज ही के दिन नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2006 में आज ही के दिन चीन ने राष्ट्रीय रक्षा पर श्वेत पत्र जारी किया था।
  • 2002 में 29 दिसंबर को ही पाकिस्तान पर्यटकों को भारत के तीन शहरों में घूमने की अनुमति दी गई थी।
  • 1996 में आज ही के दिन नाटो के बढ़ते प्रभाव को रोकने के लिए एकत्र होकर कार्य करने के मुद्दे पर रूस एवं चीन में सहमति बनी थी।
  • 1988 में 29 दिसंबर के दिन ही ऑस्ट्रेलिया में विक्टोरियाई पोस्ट ऑफिस संग्रहालय बंद हुआ था।
  • 1984 में आज ही के दिन कांग्रेस ने स्वतंत्र भारत के इतिहास में सबसे भारी बहुमत से संसदीय चुनाव जीता था।
  • 1983 में 29 दिसंबर के दिन ही भारतीय क्रिकेटर सुनील गावास्कर ने टेस्ट क्रिकेट में अधिकतम 236 रन वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाए थे।
  • 1978 में आज ही के दिन स्पेन में संविधान प्रभाव में आया था।
  • 1977 में 29 दिसंबर के दिन ही विश्व का सबसे बड़ा ओपन एयर थियेटर ‘ड्राइव’ बंबई (अब मुंबई) में खुला था।
  • 1972 में आज ही के दिन कलकत्ता में मेट्रो रेल का काम शुरू हुआ था।
  • 1922 में 29 दिसंबर के दिन ही नीदरलैंड ने संविधान अंगीकार किया था।
  • 1911 में आज ही के दिन मंगोलिया किंग वंश के शासन से आजाद हुआ था।
  • 1845 में 29 दिसंबर के दिन ही टेक्सास अमेरिका का 28वां राज्य बना था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1944 में आज ही के दिन नेपाल के राजा और दक्षिण एशियाई नेता वीरेन्द्र वीर विक्रम शाह का जन्म हुआ था।
  • 1942 में 29 दिसंबर के दिन ही हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता राजेश खन्ना का जन्म हुआ था।
  • 1922 में आज ही के दिन अमेरिकी लेखक विलियम गैडेस का जन्म हुआ था।
  • 1917 में 29 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध भारतीय फ़िल्म निर्देशक तथा ख्यातिप्राप्त धारावाहिक ‘रामायण‘ के निर्माता रामानन्द सागर का जन्म हुआ था।
  • 1881 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार गिरिधर शर्मा चतुर्वेदी का जन्म हुआ था।
  • 1844 में 29 दिसंबर के दिन ही भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रथम अध्यक्ष वोमेश चन्‍द्र बनर्जी का जन्म हुआ था।

29 दिसंबर को हुए निधन

  • 2008 में आज ही के दिन प्रसिद्ध चित्रकार मंजीत बाबा का निधन हो गया था।
  • 1998 में 29 दिसंबर के दिन ही विश्व के पहले परमाणु बम बनाने वाले अमेरिकी वैज्ञानिक रेगर सक्रेबर का निधन हो गया था।
  • 1980 में आज ही के दिन सोवियत संघ के पूर्व प्रधानमंत्री कोसिगिन का निधन हो गया था।
  • 1967 में 29 दिसंबर के दिन ही प्रसिद्ध शिक्षाशास्त्री, संगीतज्ञ एवं हिन्दुस्तानी शास्त्रीय गायक ओंकारनाथ ठाकुर का निधन हो गया था।

यह भी पढ़ें- 28 दिसंबर का इतिहास (28 December Ka Itihas) – 1885 में आज ही के दिन हुई थी भारतीय नेशनल कांग्रेस पार्टी की स्थापना

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 29 दिसंबर का इतिहास (29 December Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*