27 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

1 minute read

27 सितंबर को मनाया जाने वाला प्रमुख दिवस विश्व पर्यटन दिवस है। लोगों के बीच पर्यटन के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने और यह देश या किसी क्षेत्र की आर्थिक वृद्धि में कैसे मदद करता है, के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 27 सितंबर के दिन विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है। विश्व पर्यटन दिवस सांस्कृतिक, आर्थिक विकास और सतत विकास को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन के महत्व पर प्रकाश डालता है। इस ब्लॉग में 27 सितंबर के मनाए जाने वाले विश्व पर्यटन दिवस के बारे में जानकारी दी गई है, जिसे जानने के लिए आपको ये ब्लॉग अंत तक पढ़ना होगा। 

विश्व पर्यटन दिवस क्या है?

हम हर साल 27 सितंबर को विश्व पर्यटन दिवस मनाते हैं। इस दिन का उद्देश्य पर्यटन के सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक, और आर्थिक महत्व को जागरूक करना है। यह विश्व भर के लोगों में पर्यटन के लिए जागरूकता पैदा करता है। पर्यटन के माध्यम से ही आपको अलग- अलग कल्चर के लोगों से जुड़ने और उन्हें जानने का मौका मिलता है। 2019 में दिल्ली में विश्व पर्यटन दिवस का समारोह आयोजित हुआ था। तब भारत के द्वारा अपनी भौगोलिक विशेषताओं के कारण पहली बार विश्व पर्यटन दिवस की मेजबानी की गई थी। भारत में घूमने के लिए कई सारी प्रसिद्ध जगहे हैं। विश्व पर्यटन दिवस के माध्यम से जागरूकता भारत में पर्यटकों को विभिन्न व्यंजनों, साहसिक स्थानों, इतिहास, भाषाओं आदि की पेशकश कर सकता है। 

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास क्या है?

सन् 1970 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन ने स्पेन ने अपने तीसरे सत्र में विश्व पर्यटन दिवस को एक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया था। यूएनडब्ल्यूटीओ ने सितंबर 1979 के अंत में विश्व पर्यटन दिवस शुरू करने का निर्णय लिया था। प्रथम बार इसे 27 सितंबर, 1980 को मनाया गया था। इसे मनाने के लिए 27 सितंबर के दिन को चुना गया था इस दिन को चुनने का कारण था की वर्ष 1970 में इसी दिन को मान्यता दी गई थी। इसमें 157 सदस्य देश, 6 सहयोगी सदस्य और 480 संबद्ध सदस्य हैं। यह निजी क्षेत्र, शैक्षणिक संस्थानों, पर्यटन संघों और स्थानीय पर्यटन प्राधिकरणों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

कैसे मनाया जाता है विश्व पर्यटन दिवस

विश्व पर्यटन दिवस पर हर साल विभिन्न देशों में सांस्कृतिक प्रदर्शन, विरासत की सैर, कला प्रदर्शनियाँ और पारंपरिक शो आयोजित किये जाते हैं। कई देश और पर्यटन संगठन यात्रा पैकेज, विरासत स्थलों, संग्रहालयों और अन्य पर्यटक आकर्षणों में प्रवेश पर छूट प्रदान करते हैं। स्थानीय समुदाय अक्सर स्थायी और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सफाई अभियान, इको-टूरिज्म पहल और कार्यशालाओं में भाग लेते हैं। छात्रों के लिए कार्यशालाएँ और सेमिनार सांस्कृतिक समझ और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने में पर्यटन की भूमिका पर ध्यान केंद्रित करते हैं।

संबंधित आर्टिकल्स

1 सितंबर को कौन सा दिवस मनाया जाता है?2 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
3 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?4 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
5 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?6 सितमबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
7 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?8 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
9 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?10 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
11 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?12 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
13 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?14 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
15 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?16 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
17 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?18 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
19 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?20 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
21 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?22 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
23 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?24 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?
25 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?26 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है?

आशा करते हैं कि आपको इस ब्लाॅग में 27 सितंबर को कौनसा दिवस मनाया जाता है, के बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। इसी तरह के अन्य महत्वपूर्ण दिवस से संबंधित आर्टिकल्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहे।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*