Today History in Hindi | 29 July – ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो पर शुरू हुआ था प्रसारण, जानें आज का इतिहास

1 minute read
Today History in Hindi

देश और दुनिया में 29 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 1949 में आज ही के दिन ब्रिटिश ब्रॉडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था। 1957 में 29 जुलाई को ही संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया था।

29 जुलाई का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1980 में आज ही के दिन मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था। 1981 में 29 जुलाई को ही लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी। Today History in Hindi| 29 July में हम 29 जुलाई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 29 July- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 2013 में आज ही के दिन फ्रांस के कांस के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुई थी।
  • 2013 में 29 जुलाई को ही इराक में एक कार बम हमले में 44 लोगों की जान चली गई थी।
  • 2006 में आज ही के दिन श्रीलंका के बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की पार्टनरशिप का वर्ल्ड रिकाॅर्ड बनाया था।
  • 1987 में आज ही के दिन भारत और श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ था।
  • 1983 में 29 जुलाई को ही पहले चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया था।
  • 1982 में आज ही के दिन दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया था।
  • 1981 में 29 जुलाई को ही लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी हुई थी जिसे दुनिया के 75 करोड़ लोगों ने लाइव देखा था।
  • 1980 में आज ही के दिन मॉस्को ओलंपिक में भारत ने हॉकी में गोल्ड मेडल जीता था।
  • 1957 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) का गठन किया था।
  • 1949 में 29 जुलाई को ही ब्रिटिश ब्राडकॉस्टिंग कार्पोरेशन रेडियो पर प्रसारण शुरू हुआ था।
  • 1937 में आज ही के दिन जापानी सेना ने चीन के पेकिंग और टिनट्सीन पर कब्जा किया था।
  • 1921 में 29 जुलाई को ही जर्मनी में एडोल्फ हिटलर नेशनल साेशलिस्ट जर्मन वर्कस पार्टी के नेता चुने गए थे।
  • 1911 में आज ही के दिन मोहन बागान ने आईएफए शील्ड पहली बार जीता था।
  • 1899 में 29 जुलाई को ही न्यूयॉर्क में पहली मोटरसाइकिल रेस का आयोजन किया गया था।
  • 1876 में आज ही के दिन भारत में विज्ञान संगठन की स्थापना की गई थी।
  • 1858 में 29 जुलाई को ही यूनाइटेड स्टेट्स और जापान ने हैरिस संधि पर साइन किए थे।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 29 July में आपको 29 जुलाई का इतिहास और इससे जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*