Vishwakarma Jayanti Kab Hai : कब है विश्वकर्मा जयंती 2024? जानें तारीख,महत्व और पूजन विधि 

1 minute read
Vishwakarma Jayanti Kab Hai

हिन्दू धर्म में अनेक देवी देवता हैं और अलग अलग देवी देवताओं का अलग अलग महत्व है। जिस प्रकार धन की देवी लक्ष्मी को माना जाता है और विद्या की देवी सरस्वती को माना जाता है उसी प्रकार इंजीनियरिंग का देवता विश्वकर्मा को माना जाता है। हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार विश्वकर्मा को ब्रम्हांड का पहला इंजीनियर माना जाता है। विश्वकर्मा जयंती के दिन इंजीनियर और इंजीनियरिंग के छात्र भगवान विश्वकर्मा की आराधना करते हैं। यहाँ Vishwakarma Jayanti Kab Hai? उसके महत्व और पूजन विधि के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। 

वर्ष 2024 में विश्वकर्मा जयंती कब है? (Vishwakarma Jayanti Kab Hai)

प्रतिवर्ष माघ महीने के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन विश्वकर्मा जयंती मनाई जाती है। हिन्दू पंचांग के अनुसार इस वर्ष माघ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि 21 फरवरी 2024 से प्रारम्भ होकर 22 फरवरी 2024 के दिन समाप्त हो जाएगी। उदयतिथि के मुताबिक विश्वकर्मा जयन्ती वर्ष 2024 में 22 फरवरी 2024 को गुरुवार के दिन मनाई जाएगी। 

यह भी पढ़ें : Vishwakarma Jayanti Quotes in Hindi : पढ़िए विश्वकर्मा जयंती पर मानव को प्रेरित करने वाले विचार

विश्वकर्मा जयंती का महत्व 

Vishwakarma Jayanti Kab Hai में अब जानिए विश्वकर्मा जयंती का महत्व : 

  • हिन्दू धर्म में भगवान विश्वकर्मा को इंजीनियरिंग और वास्तुकला का देवता माना जाता है। इस दिन इंजीनियर और इंजीनियरिंग के स्टूडेंट्स भगवान विश्वकर्मा की आराधना करते हैं। 
  • विश्वकर्मा जयन्ती के दिन इंजीनियरों के अलावा मजदूर, शिल्पकार, मूर्तिकार और कारीगर भी भगवान विश्वकर्मा का वंदन करते हैं।  
  • ऐसा माना जाता है कि भगवान विश्वकर्मा की अराधना करने से इंजीनियरिंग और शिल्पकला एवं वास्तुकला से जुड़े लोगों को सफलता प्राप्त होती है। 

विश्वकर्मा जयंती के लिए पूजन विधि 

Vishwakarma Jayanti Kab Hai में अब जानिए विश्वकर्मा जयंती के लिए पूजन विधि : 

  • विश्वकर्मा जयंती के दिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठ जाएं।  
  • जल्दी उठकर स्नान करें और नए एवं साफ़ कपड़े पहनें 
  • इसके बाद अपने ऑफिस या दुकान की साफ़ सफाई करें।  
  • भगवान विश्वकर्मा की मूर्ति स्थापित करें। 
  • अब मूर्ति पर फूल अर्पित करें और मूर्ति के समक्ष शुद्ध घी का दीपक प्रज्वलित करें।  
  • भगवान विश्वकर्मा के समक्ष हाथ जोड़कर खड़े हो जाएं और उनकी स्तुति करें। 

आशा है कि आपको Vishwakarma Jayanti Kab Hai की जानकारी मिली होगी जो आपके सामान्य ज्ञान को बढ़ाने का काम करेगी। इसी प्रकार के अन्य ट्रेंडिंग इवेंट्स पर ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बनें रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*