Today History in Hindi| 3 May- आज ही के दिन प्रदर्शित हुई भारत की पहली फीचर फिल्म, जानिये अन्य बड़ी घटनाएं

1 minute read

देश और दुनिया के इतिहास में 3 मई के दिन कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं, जो इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। 3 मई को भारत के सिनेमा जगत से जुड़े दिन के रूप में याद किया जाता है। क्योंकि इसी दिन भारत की पहली फीचर फिल्म ‘राजा हरिश्चन्द्र’ मुंबई में प्रदर्शित हुई थी।

3 मई का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि 1764 में आज ही के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था और 1765 में फिलाडेल्फिया में पहला अमेरिकी मेडिकल कॉलेज खुला था। Today History in Hindi| 3 May- में हम 3 मई की कुछ महत्त्वपूर्ण घटनाओं के बारे में जानेंगे।

Today History in Hindi| 3 May- के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाएं इस प्रकार हैं:

  • 1660 में आज ही के दिन स्वीडन, पोलैंड और ऑस्ट्रिया ने ओलिवा शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे।
  • 1764 में 3 मई के दिन बंगाल के नवाब मीर कासिम को अंग्रेजों ने हराया था।
  • 1845 में आज ही के दिन चीन के कैंटन में थियेटर में आग लगने से 1,600 लोगों की मौत हो गई थी।
  • 1913 में आज ही के दिन पहली भारतीय फीचर फिल्म राजा हरिश्चन्द्र का प्रदर्शन हुआ था।
  • 1961 में आज ही के दिन कमांडर ऐलन शेपर्ड अंतरिक्ष में जाने वाले पहले अमेरिकी यात्री बने थे।
  • 1965 में आज ही के दिन कंबोडिया ने अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध समाप्त किए थे।
  • 1969 में आज ही के दिन भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का निधन हुआ था।
  • 1981 में आज ही के दिन भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री नरगिस का निधन हुआ था।
  • 1989 में आज ही के दिन देश के पहले 50 किलोवाट के सौर ऊर्जा संयंत्र का हरियाणा में शुभारंभ हुआ था।
  • 1993 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस की घोषणा की थी।
  • 1998 में आज ही के दिन यूरो को यूरोपीय मुद्रा के रूप में स्वीकार किया गया था।
  • 2006 में आज ही के दिन पाकिस्तान और ईरान ने द्विपक्षीय गैस पाइप लाइन करार पर साइन किए थे।
  • 2008 में आज ही के दिन टाटा स्टील लिमिटेड को ब्रिटेन में कोयला खनन का पहला लाइसेंस मिला था।
  • 2013 में आज ही के दिन चीन में डायनासोर का लगभग 16 करोड़ साल पुराना जीवाश्म मिला था।
  • 2016 में आज ही के दिन कनाडा के अल्बर्टा में भीषण आग लगने से तकरीबन 80 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया और इस दौरान अरबों डालर का नुकसान हुआ था।

हम आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग Today History in Hindi| 3 May- में आपको 3 मई के इतिहास से जुड़ी देश-दुनिया की घटनाओं के बारे में जानकारी मिल गई होगी। ऐसी ही अन्य रोचक और ज्ञानवर्धक जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*