25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) – 1962 में आज ही के दिन आम चुनाव में हुई थी कांग्रेस पार्टी की जीत

1 minute read
25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 25 फरवरी का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाएं पूछी जाती हैं। इसलिए इस ब्लाॅग में हम 25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) जानेंगे।

25 फरवरी का इतिहास महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1962 में आज ही के दिन आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई थी। 1836 में 25 फरवरी के दिन ही सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए पेटेंट लिया था।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) इस प्रकार है:

  • 2008 में आज ही के दिन फिल्म ‘नौ कंट्री फ़ॉर ओल्ड मैन’ को 80वें आस्कर एकेडमी में वर्ष की सर्वश्रेष्ठ फिल्म चुना गया था।
  • 2008 में 25 फरवरी के दिन ही सेंचुरियन बैंक ऑफ़ पंजाब व एच.डी.एफ.सी. के विलय के लिए शेयर अनुपात को मंजूरी दी गई थी।
  • 2006 में आज ही के दिन दीपा मेहता की फिल्म ‘वाटर’ को ‘गोल्डेन किन्नारी’ पुरस्कार मिला था।
  • 2000 में 25 फरवरी के दिन ही भारत के साथ रूस की निचली संसद ड्यूमा द्वारा द्विपक्षीय प्रत्यर्पण संधि का अनुमोदन हुआ था।
  • 1988 में आज ही के दिन सतह से सतह तक मार करने वाली भारत की प्रथम मिसाइल पृथ्वी का सफल प्रक्षेपण हुआ था।
  • 1986 में 25 फरवरी के दिन ही मारिया कोराजोन अकीनो के फिलीपिंस की राष्ट्रपति बनने के साथ ही देश में तानाशाह फर्डिनांड मार्कोस का शासन भी खत्म हो गया था।
  • 1962 में आज ही के दिन आम चुनाव में कांग्रेस पार्टी की जीत हुई थी।
  • 1952 में 25 फरवरी के दिन ही नार्वे की राजधानी ओस्लो में छठे शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ था।
  • 1945 में आज ही के दिन जर्मनी पर दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान टर्की ने युद्ध की घोषणा की थी।
  • 1925 में 25 फरवरी के दिन ही पूर्व सोवियत संघ और जापान के बीच राजनयिक रिश्ते कायम हुए थे।
  • 1921 में आज ही के दिन रूस ने जार्जिया की राजधानी तिब्लिसी पर कब्जा किया था। 
  • 1836 में 25 फरवरी के दिन ही सैमुएल कॉल्ट ने कॉल्ट रिवॉल्वर के लिए पेटेंट लिया था।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2023 

25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) – जन्मे प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1981 में आज ही के दिन भारतीय अभिनेता शाहिद कपूर का जन्म हुआ था।
  • 1948 में 25 फरवरी के दिन ही भारतीय अभिनेता डैनी डैनजोंग्पा का जन्म हुआ था।
  • 1925 में आज ही के दिन नाइजीरिया के राष्ट्रपति सेहु शगारी का जन्म हुआ था।
  • 1897 में 25 फरवरी के दिन ही भारत के प्रसिद्ध विद्वान, साहित्यकार और शिक्षा शास्त्री अमरनाथ झा का जन्म हुआ था।
  • 1894 में आज ही के दिन भारतीय धार्मिक नेता मेहर बाबा का जन्म हुआ था।

25 फरवरी को हुए निधन

  • 2008 में आज ही के दिन हंस राज खन्ना, भारत के उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश का निधन हुआ था।
  • 2004 में 25 फरवरी के दिन ही दक्षिण भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक बी. नागी रेड्डी का निधन हुआ था। 
  • 2001 में आज ही के दिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन हुआ था।
  • 1987 में 25 फरवरी के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार एस. एच. बिहारी का निधन हुआ था।
  • 1970 में आज ही के दिन केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक मन्नत्तु पद्मनाभन का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 फरवरी का इतिहास5 फरवरी का इतिहास
2 फरवरी का इतिहास6 फरवरी का इतिहास
3 फरवरी का इतिहास7 फरवरी का इतिहास
4 फरवरी का इतिहास8 फरवरी का इतिहास 
9 फरवरी का इतिहास10 फरवरी का इतिहास
11 फरवरी का इतिहास12 फरवरी का इतिहास
13 फरवरी का इतिहास14 फरवरी का इतिहास
15 फरवरी का इतिहास16 फरवरी का इतिहास
17 फरवरी का इतिहास18 फरवरी का इतिहास
19 फरवरी का इतिहास20 फरवरी का इतिहास
21 फरवरी का इतिहास22 फरवरी का इतिहास
23 फरवरी का इतिहास24 फरवरी का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 25 फरवरी का इतिहास (25 February Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*