Today’s Current Affairs in Hindi | 20 अप्रैल 2024 (हिंदी करंट अफेयर्स)

1 minute read
Today’s Current Affairs in Hindi 20 April 2024

यहां प्रमुख एग्जाम की तैयारी के लिए 20 अप्रैल के current affairs today in hindi की महत्वपूर्ण जानकारी दी जा रही है। जिसके माध्यम से आप अपनी एग्जाम की तैयारी के लिए डेली करंट अफेयर्स के बारे में जान सकते हैं। करंट अफेयर्स की जानकारी से हमें न केवल अपने समाज कि बल्कि देश और दुनिया में हो रही सभी महत्वपूर्ण गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही भारत की सभी प्रमुख परीक्षाओं में भी करंट अफेयर्स से संबंधित प्रश्न जरूर पूछे जाते हैं।

  1. हर वर्ष 20 अप्रैल कोराष्ट्रीय हमशक्ल दिवस (National Look-Alike Day) मनाया जाता है। 
  2. वाइस एडमिरल ‘दिनेश कुमार त्रिपाठी’ भारतीय नौसेना के नए प्रमुख का पदभार संभालेंगे।
  3. भारत ने पहली बार ‘फिलिपींस’ को ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल एक्सपोर्ट की है।
  4. प्रसिद्ध अर्थशास्त्री ‘उत्सा पटनायक’ को ‘मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया है।
  5. ‘दीपिका सोरेंग’ ने आगामी खिलाड़ी के लिए हॉकी इंडिया का ‘आसुंता लाकड़ा पुरस्कार’ अपने नाम किया है।
  6. इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ‘रमन सुब्बा रो’ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।
  7. ‘शीतल देवी’ ने खेलो इंडिया एनटीपीसी राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। 
  8. दिग्गज भारतीय बल्लेबाज ‘रोहित शर्मा’ आईपीएल में 250वां मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बने हैं।
  9. भारतवंशी प्रोफेसर ‘कौशिक राजशेखर’ (Kaushik Rajasekar) को ऊर्जा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है।
  10. इंटेल ने ‘संतोष विश्वनाथन’ को भारत के लिए कंपनी का प्रबंध निदेशक (MD) नियुक्त किया है।
  11. प्रतिष्ठित स्काईट्रैक्स वर्ल्ड एयरपोर्ट अवार्ड्स द्वारा ‘हमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे’ (Hamad International Airport) को विश्व का सर्वश्रेष्ठ हवाई अड्डा चुना गया है।
  12. ‘ईशा सिंह’ ने ओलंपिक चयन ट्रायल के पहले दिन महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल क्वालीफिकेशन में शीर्ष स्थान हासिल किया है। 

यह भी पढ़ें – हिटलर के जन्म से लेकर अंतरिक्ष तक भारत की उड़ान, जानें अन्य बड़ी घटनाएं

20 अप्रैल 2024 डेली करेंट अफेयर्स क्विज 

यहां डेली के कुछ प्रमुख क्विज क्वेशन की सूची आपकी परीक्षा की तैयारी के लिए दी जा रही हैं, इन क्वेशन को पढ़कर इनको सॉल्व करने का प्रयास करें:-

1. DRDO ने किस तट पर स्वदेशी तकनीक से निर्मित क्रूज मिसाइल की उड़ान का सफल परीक्षण किया है?

(A) राजस्थान 
(B) तमिलनाडु 
(C) ओडिशा  
(D) आंध्र प्रदेश
उत्तर- ओडिशा  

2. हाल ही में भारतीय सेना ने कहाँ एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल प्रशिक्षण अभ्यास आयोजित किया है?

(A) मेघालय 
(B) मिजोरम 
(C) त्रिपुरा  
(D) सिक्किम
उत्तर- सिक्किम     

 3. ‘नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे’ ने फ्यूल पाइपलाइन के लिए किसके साथ समझौता किया है?

(A) BPCL
(B) NTPC
(C) BHEL 
(D) NABARD
उत्तर- BPCL 

4. ‘एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024’ में भारत ने कुल कितने पदक जीते हैं?

(A) 08 
(B) 09 
(C) 11 
(D) 16 
उत्तर- 09 

5. स्पेस इंडिया ने किसे अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है?

(A) कृति सेनन
(B) कैटरीना कैफ
(C) संजना सांघी 
(D) श्रद्धा कपूर 
उत्तर- संजना सांघी

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

यह भी पढ़ें – UP Board Result 2024 Live Updates

परीक्षा से संबंधित डेली करेंट अफेयर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*