15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) – 1947 में आज का दिन…जब भारतीयों ने देखी थी ‘स्वतंत्रता की सुबह’ 

1 minute read
15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) (1)

देश और दुनिया में 15 अगस्त का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और कई महत्वपूर्ण घटनाएं इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो गई हैं। UPSC मेंस एग्जाम के अलावा कई प्रतियोगी परीक्षाओं और इंटरव्यू में ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पूछा जाता है। इसलिए इस ब्लाॅग में 15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) दिया गया है। 

15 अगस्त का इतिहास काफी महत्वपूर्ण माना जाता है क्योंकि 1947 में 15 अगस्त के दिन ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1947 से आज ही के दिन को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

2008 में आज ही के दिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था। 2004 में 15 अगस्त के दिन ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।

यह भी पढ़ें- आज का इतिहास – Today History in Hindi

15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) इस प्रकार हैः

  • 2008 में आज ही के दिन राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने संसद भवन परिसर में स्वतंत्रता सेनानी शहीद भगत सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया था।
  • 2004 में 15 अगस्त के दिन ही वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा सबसे तेज 10,000 रन बनाने वाले बल्लेबाज बने थे।
  • 2002 में आज ही के दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने इस्लामाबाद स्थित अपने सूचना केंद्र को बंद कर दिया था।
  • 1990 में आज ही के दिन जमीन से हवा में मार करने वाली मिसाइल आकाश का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण किया गया था।
  • 1982 में 15 अगस्त के दिन ही राष्ट्रव्यापी रंगीन प्रसारण और टीवी के राष्ट्रीय कार्यक्रम का दिल्ली में उद्घाटन किया गया था।
  • 1979 में आज ही के दिन फ़रीदाबाद हरियाणा का 12वां जिला बना था।
  • 1971 में 15 अगस्त के दिन ही बहरीन ब्रिटेन के शासन से आजाद हुआ था।
  • 1947 में 15 अगस्त के दिन ही पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली।
  • अंग्रेजों से स्वतंत्रता मिलने के बाद 1947 से आज ही के दिन को भारत का स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है।

यह भी पढ़ें – हिंदी करंट अफेयर्स इन हिंदी 2024 

15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas)- जन्में प्रसिद्ध व्यक्ति

  • 1975 में आज ही के दिन भारतीय क्रिकेटर विजय भारद्वाज का जन्म हुआ था।
  • 1959 में 15 अगस्त के दिन ही उत्तराखंड के पांचवें मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल-निशंक का जन्म हुआ था।
  • 1938 में आज ही के दिन चाचा चौधरी कार्टून चरित्र बनाने वाले प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट प्राण कुमार शर्मा का जन्म हुआ था।
  • 1933 में 15 अगस्त के दिन ही भोपाल के प्रसिद्ध शायर फजल ताबिश का जन्म हुआ था।
  • 1924 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार एवं कवि रामदरश मिश्र का जन्म हुआ था।
  • 1924 में 15 अगस्त के दिन ही हिंदी फिल्मों के प्रसिद्ध भारतीय गीतकार इन्दीवर का जन्म हुआ था।
  • 1918 में आज ही के दिन प्रसिद्ध साहित्यकार, पत्रकार और संपादक हंस कुमार तिवारी का जन्म हुआ था।
  • 1912 में 15 अगस्त के दिन ही भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक उस्ताद अमीर खां का जन्म हुआ था।
  • 1872 में आज ही के दिन स्वतंत्रता सेनानी और महान दार्शनिक बहुमुखी प्रतिभा के धनी अरविंद घोष का जन्म हुआ था।
  • 1769 में 15 अगस्त के दिन ही फ्रांसीसी सैन्य अधिकारी और राजनीतिक नेता नेपोलियन बोनापार्ट का जन्म हुआ।

15 अगस्त को हुए निधन

  • 1942 में आज ही के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी महादेव देसाई का निधन हुआ था।
  • 1947 में 15 अगस्त के दिन ही स्वतंत्रता सेनानी सरदार अजीत सिंह का निधन हुआ था।
  • 2004 में आज ही के दिन भारतीय राजनीतिज्ञ (पूर्व मुख्यमंत्री गुजरात) अमरसिंह चौधरी का निधन हुआ था।

संबंधित ब्लाॅग्स

1 अगस्त का इतिहास2 अगस्त का इतिहास
3 अगस्त का इतिहास4 अगस्त का इतिहास
5 अगस्त का इतिहास6 अगस्त का इतिहास
7 अगस्त का इतिहास8 अगस्त का इतिहास
9 अगस्त का इतिहास10 अगस्त का इतिहास
11 अगस्त का इतिहास 12 अगस्त का इतिहास
13 अगस्त का इतिहास14 अगस्त का इतिहास

आशा करते हैं कि आज के इस ब्लाॅग में आपको 15 अगस्त का इतिहास (15 August Ka Itihas) पता लगा होगा। देश-दुनिया की घटनाओं की जानकारी के लिए बने रहें हमारी वेबसाइट Leverage Edu पर।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*