10 Lines On APJ Abdul Kalam : छात्रों के लिए डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन 

1 minute read
10 Lines On APJ Abdul Kalam in Hindi

भारत के सबसे लोकप्रिय राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम एक महान वैज्ञानिक होने के साथ साथ एक महान इंसान भी थे। उन्होंने भारत को कई महत्वपूर्ण हथियार और मिसाइलें दी हैं। भारत को परमाणु शक्ति बनाने में भी उनकी बड़ी भूमिका थी। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम है। उनका जन्म जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु के रामेश्वरम में हुआ था। बेहद गरीब परिवार से होने के बावजूद अपनी मेहनत के बल पर वे इतने महान वैज्ञानिक और भारत के राष्ट्रपति बने। डॉ. कलाम को बच्चों से बहुत प्यार था और वे बच्चों में बहुत लोकप्रिय थे। यहाँ 10 Lines On APJ Abdul Kalam in Hindi दी जा रही हैं। इनकी मदद से स्टूडेंट्स अब्दुल कलाम के बारे में अधिक जान सकते हैं। 

10 Lines On APJ Abdul Kalam in Hindi : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन 

यहाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन्स (10 Lines On APJ Abdul Kalam in Hindi) दी जा रही हैं : 

  1. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत का मिसाइल मैन भी कहा जाता है। 
  2. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम भारत के 11वें प्रधानमंत्री थे।  
  3. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम अब्दुल पाकिर जैनुल आबदीन अब्दुल कलाम था।  
  4. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत को एक परमाणु शक्ति बनाने में महान भूमिका निभाई थी।  
  5. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम वर्ष 2002 में भारत के राष्ट्रपति बने थे। 
  6. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को उनके योगदानों के लिए भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।  
  7. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों से बात करना बहुत पसंद था। 
  8. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को बच्चों को पढ़ाना बहुत अच्छा लगता था। 
  9. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने ही देश को पहली बैलिस्टिक मिसाइल दी थी।
  10.  डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम का निधन 27 जुलाई 2015 को हुआ था। 

यह भी पढ़ें: मणिपुर के बारे में 10 लाइन और 10 रोचक तथ्य

APJ Abdul Kalam Facts in Hindi : डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 रोचक तथ्य 

यहाँ डॉ. एपीजे अब्दुल कलम के बारे में 10 रोचक तथ्य दिए जा रहे हैं : 

  1. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को वीणा बजाना बहुत पसंद था। 
  2. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कई भक्ति गीत भी लिखे थे। 
  3. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम महिला सशक्तिकरण के प्रबल समर्थक थे। 
  4. वे भारत को युवाओं के सपनों का देश मानते थे। 
  5. उनका सपना था कि भारत वर्ष 2020 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाए। 
  6. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम को भारत रत्न के अलावा पद्म विभूषण जैसे देश के तीन सर्वोत्तम पुरस्कारों से नवाज़ा जा चुका है। 
  7. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम कई किताबों के लेखक भी रह चुके हैं। 
  8. डॉ. कलाम ने विंग्स ऑफ़ फायर नाम से अपनी आत्मकथा भी लिखी। 
  9. भारत सरकार ने उनकी मृत्यु के उपरांत उन्हें भारत रत्न से सम्मानित किया। 
  10. डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के सम्मान में स्विट्ज़रलैंड उनके जन्मदिन के दिन विज्ञान दिवस मनाता है। 

FAQs 

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम का पूरा नाम “अवुल पाकिर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम” था।

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम क्या था?

एपीजे अब्दुल कलाम के पिता का नाम “जैनुलाब्दीन” था।

एपीजे अब्दुल कलाम भारत के कौन से राष्ट्रपति बने?

एपीजे अब्दुल कलाम ने भारत के ग्यारहवें राष्ट्रपति के रूप में अपनी सेवाएं दी।

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम कौन थे?

डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम, जिनका पूरा नाम अवुल पकीर जैनुलअब्दीन अब्दुल कलाम था, भारतीय वैज्ञानिक और राजनेता थे, जिन्होंने 2002 से 2007 तक भारत के 11वें राष्ट्रपति के रूप में सेवा की। उन्हें भारतीय मिसाइल विकास कार्यक्रमों में उनके योगदान के लिए “भारत के मिसाइल मैन” के रूप में पुकारा जाता है।

डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म कब और कहां हुआ था?

डॉ. अब्दुल कलाम का जन्म 15 अक्टूबर 1931 को तमिलनाडु राज्य के दक्षिणी शहर रामेश्वरम में हुआ था।

डॉ. कलाम के विज्ञान और प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण योगदान क्या थे?

डॉ. कलाम ने भारत के मिसाइल और अंतरिक्ष कार्यक्रमों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने अग्नि और पृथ्वी जैसी मिसाइलों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान किया। उन्होंने भारत के अंतरिक्ष अनुसंधान में भी महत्वपूर्ण योगदान किया, जैसे कि उपग्रह प्रक्षेपण यांत्रों पर काम किया।

डॉ. कलाम ने भारत की युवा जनता को कैसे प्रेरित किया?

डॉ. कलाम शिक्षा के पक्षधर और युवा जनता के प्रेरणास्त्रोत रहे। उन्होंने अक्सर छात्रों के साथ संवाद किया और उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी में करियर बनाने की प्रोत्साहित की। उन्होंने किताबें लिखी और भारतीय युवा मनोबल को बढ़ावा देने के लिए भाषण दिए।

सम्बंधित आर्टिकल्स 

डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम का शिक्षा में योगदानएपीजे अब्दुल कलाम के माता-पिता का नाम?
एपीजे अब्दुल कलाम के अनमोल विचारएपीजे अब्दुल कलाम के बारे में 10 लाइन
एपीजे अब्दुल कलाम पर निबंध 

आशा है कि आपको हमारा यह ब्लाॅग 10 Lines On APJ Abdul Kalam in Hindi पर निबंध पसंद आया होगा। इसी प्रकार के अन्य निबंध से जुड़े ब्लॉग्स पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।

प्रातिक्रिया दे

Required fields are marked *

*

*