उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
भारत में हर साल 14 नवंबर को बाल दिवस (Bal Diwas) के रूप में मनाया जाता है। यह दिन विशेष रूप से बच्चों को समर्पित होता है और उनका महत्व, अधिकार, शिक्षा व खुशहाल बचपन सुनिश्चित करने की प्रेरणा देता है। बता दें कि यह तिथि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर तय की गई है, जिन्हें बच्चों से विशेष लगाव था और बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहकर पुकारते थे।
बाल दिवस का उद्देश्य
बाल दिवस केवल एक पर्व नहीं है, बल्कि यह दिन हमें यह याद दिलाता है कि हर बच्चे को समान अवसर, शिक्षा, सुरक्षा और एक स्वस्थ बचपन मिलना चाहिए। यह समाज, परिवार और सरकार की साझी जिम्मेदारी है कि बच्चों के अधिकारों की रक्षा की जाए।
बाल दिवस 2025 में कब है?
बाल दिवस 2025 में शुक्रवार, 14 नवंबर को मनाया जाएगा। इस दिन देश भर में स्कूलों, शिक्षण संस्थानों और विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम, खेलकूद, सांस्कृतिक आयोजन और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं।
संबंधित आर्टिकल्स
- All India Radio Ki Sthapna Kab Hui: ऑल इंडिया रेडियो की स्थापना कब हुई?
- राष्ट्रीय सांख्यिकी दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Sankhyiki Divas Kab Manaya Jata Hai
- विश्व हाथ धुलाई दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है? | Rashtriya Yuva Diwas Kab Manaya Jata Hai
- भारतीय थल सेना दिवस कब मनाया जाता है?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.