उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 और राज्यसभा की 31 सीटें हैं। वहीं राज्य में विधानसभा की कुल 403 सीटें हैं। उत्तर प्रदेश की स्थापना 24 जनवरी, 1950 को हुई थी। बताना चाहेंगे प्रतिवर्ष उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस 24 जनवरी को मनाया जाता है। वर्ष 2025 में “विकास और विरासत: प्रगति के पथ पर उत्तर प्रदेश” (Development and Heritage: Uttar Pradesh on the Path to Progress) थीम के साथ यह दिवस मनाया गया है।
उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें इस प्रकार हैं;-
- सहारनपुर
- कैराना
- मुजफ्फरनगर
- बिजनौर
- नगीना
- मुरादाबाद
- रामपुर
- संभल
- अमरोहा
- मेरठ
- बागपत
- गाजियाबाद
- गौतम बुद्ध नगर
- बुलंदशहर
- अलीगढ़
- हाथरस
- मथुरा
- आगरा
- फतेहपुर सीकरी
- फिरोजाबाद
- मैनपुरी
- एटा
- डुमरियागंज
- बस्ती
- संत कबीर नगर
- महाराजगंज
- गोरखपुर
- कुशीनगर
- देवरिया
- बांसगांव
- लालगंज
- बदायूं
- आंवला
- बरेली
- पीलीभीत
- जौनपुर
- शाहजहांपुर
- खेरी
- धौरहरा
- सीतापुर
- हरदोई
- मिसरिख
- उन्नाव
- मोहनलालगंज
- कन्नौज
- कानपुर शहरी
- अकबरपुर
- जालौन
- झांसी
- हमीरपुर
- बांदा
- फतेहपुर
- कौशाम्बी
- फूलपुर
- प्रयागराज
- रॉबर्ट्सगंज
- बाराबंकी
- अयोध्या
- मिर्जापुर
- अंबेडकर नगर
- बहराइच
- कैसरगंज
- श्रावस्ती
- गोंडा
- आजमगढ़
- घोसी
- सलेमपुर
- बलिया
- मछलीशहर
- गाजीपुर
- चंदौली
- वाराणसी
- भदोही
- लखनऊ
- रायबरेली
- अमेठी
- सुल्तानपुर
- प्रतापगढ़
- फर्रुखाबाद
- इटावा
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा सीटें
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की कुल 31 सीटें हैं। बता दें कि राज्यसभा सदस्य सीधे जनता द्वारा नहीं चुने जाते, बल्कि इन्हें राज्य विधान सभा के सदस्य चुनते हैं। राज्यसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष का होता है। जबकि लोकसभा के निर्वाचित सदस्य का कार्यकाल 5 वर्ष का होता है।
उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीटों का वितरण
| क्षेत्र | सीटें |
| पश्चिमी यूपी | 10 |
| ब्रज क्षेत्र | 8 |
| अवध क्षेत्र | 20 |
| रुहेलखंड | 11 |
| बुंदेलखंड | 5 |
| पूर्वांचल | 26 |
उत्तर प्रदेश के बारे में
उत्तर प्रदेश, जिसे आमतौर पर यूपी कहा जाता है, भारत का सबसे अधिक जनसंख्या वाला राज्य है। यह ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, धार्मिक और राजनीतिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। बता दें कि उत्तर प्रदेश, जिसे पहले संयुक्त प्रांत के नाम से जाना जाता था, का नाम 24 जनवरी, 1950 को भारत के गवर्नर जनरल द्वारा संयुक्त प्रांत (नाम परिवर्तन) आदेश, 1950 के माध्यम से बदल दिया गया था। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ है। वहीं राज्य का कुल क्षेत्रफल 2,40,928 वर्ग किमी है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सरकार है।
यह भी पढ़ें:
- बिहार में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
- राजस्थान में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
- छत्तीसगढ़ में लोकसभा और राज्यसभा की कितनी सीटें हैं?
- संसद के कितने अंग होते हैं?
- संयुक्त राष्ट्र संघ का मुख्यालय कहां है?
- संयुक्त राष्ट्र संघ के कितने अंग होते हैं?
- प्रदूषण कितने प्रकार के होते हैं?
- मानवाधिकार दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मधुमेह दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व पर्यटन दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय मतदाता दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व शौचालय दिवस कब मनाया जाता है?
- उत्तराखंड स्थापना दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व स्वास्थ्य दिवस कब मनाया जाता है?
- अंतराष्ट्रीय बाघ दिवस कब मनाया जाता है?
- प्रवासी भारतीय दिवस कब मनाया जाता है?
- विश्व मलेरिया दिवस कब मनाया जाता है?
- राजस्थान दिवस कब मनाया जाता है?
- राष्ट्रीय बालिका दिवस कब मनाया जाता है?
- बिहार दिवस कब मनाया जाता है?
60,000+ students trusted us with their dreams. Take the first step today!

One app for all your study abroad needs
