सुरक्षा परिषद में कुल कितने स्थाई सदस्य हैं?

1 minute read
Summarise with AI
सुरक्षा परिषद में कुल कितने स्थाई सदस्य हैं
(A) 5
(B) 6
(C) 8 
(D) 10
Answer
Verified

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन A (5) है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) के 5 स्थायी सदस्य हैं- चीन, रूस, यूनाइटेड किंगडम, फ़्रांस एवं संयुक्त राज्य अमेरिका जिनके पास वीटो शक्ति है। बताना चाहेंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में कुल 15 सदस्य देश होते हैं, जिनमें 5 स्थाई देश हैं तो वहीं 10 अस्थाई तौर पर शामिल होते रहते हैं। 

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्य

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के स्थायी सदस्यों को P5, Big Five और Permanent Five के नाम से भी जाना जाता है, जिनमें पांच देश शामिल हैं- चीन, फ्रांस, रूस, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका। यह पांचो देश वह देश है जो द्वितीय विश्व युद्ध में एक साथ लड़े थे और जीते थे। इन सभी देशों के पास वीटो पावर होती है, जिसके तहत संयुक्त राष्ट्र (UN) के किसी भी फैसले को यह रोक सकते हैं। ध्यान दें कि वीटो किसी फैसले को रोकने का असीमित अधिकार देता है, उसे लागू कराने का नहीं।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद क्या है?

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की स्थापना वर्ष 1945 में संयुक्त राष्ट्र चार्टर के तहत की गई थी।  UNSC संयुक्त राष्ट्र के छह प्रमुख अंगों में से एक है, जिसे अंतर्राष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाए रखने की प्राथमिक ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें कि सुरक्षा परिषद में 15 सदस्य देश होते हैं, जिनमें 5 स्थायी सदस्य और 10 गैर-स्थायी सदस्य हैं, जिन्हें UNGA द्वारा 2 वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना जाता है।

यह भी पढ़ें: 

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*