इंद्रधनुष (Rainbow) में सात रंग होते हैं। ये रंग एक निश्चित क्रम में दिखाई देते हैं: लाल, नारंगी, पीला, हरा, नीला, आसमानी नीला यानी इंडिगो और बैंगनी। बता दें कि इंद्रधनुष सूरज की रोशनी और पानी की बूंदों की वजह से बनता है। यह एक प्राकृतिक प्रकाशीय घटना (Optical Phenomenon) है जो तब दिखाई देती है जब सूरज की किरणें बारिश की बूंदों से होकर गुजरती हैं।
इंद्रधनुष के सात रंग
इंद्रधनुष में सात रंग होते हैं:-
- लाल (Red)
- नारंगी (Orange)
- पीला (Yellow)
- हरा (Green)
- नीला (Blue)
- आसमानी नीला / इंडिगो (Indigo)
- बैंगनी (Violet)
कैसे बनता है इंद्रधनुष?
इंद्रधनुष, वर्षा के पश्चात आकाश में जल के सूक्ष्म कणों में दिखाई देने वाला प्राकृतिक स्पेक्ट्रम है। यह वायुमंडल में उपस्थित जल की सूक्ष्म बूँदों द्वारा सूर्य के प्रकाश के परिक्षेपण के कारण प्राप्त होता है। इंद्रधनुष सदैव सूर्य के विपरीत दिशा में बनता है। जल की सूक्ष्म बूँदें छोटे प्रिज़्मों की भाँति कार्य करती हैं। सूर्य के आपतित प्रकाश को ये बूँदें अपवर्तित तथा विक्षेपित करती हैं, तत्पश्चात इसे आंतरिक परावर्तित करती हैं। अंततः जल की बूँद से बाहर निकलते समय प्रकाश को पुनः अपवर्तित करती हैं। प्रकाश के परिक्षेपण तथा आंतरिक परावर्तन के कारण विभिन्न वर्ण प्रेक्षक के नेत्रों तक पहुँचते हैं।
क्या आप जानते हैं कि यदि सूर्य आपकी पीठ की ओर हो और आप आकाश की ओर धूप वाले किसी दिन किसी जल प्रपात अथवा जल के फव्वारे से देखें तो आप इंद्रधनुष का दृश्य देख सकते हैं।
यह भी पढ़ें
- जानिए इन्द्रधनुष के 7 रंगों के बारे में
- महलों का शहर किसे कहा जाता है?
- भारत का प्रवेश द्वार किसे कहा जाता हैं?
- भारत का गुलाबी शहर किसे कहा जाता है?
- जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क कहां है?
- राजस्थान में कितने जिले हैं?
- आंध्र प्रदेश में कितने जिले हैं?
- दिल्ली में कितने जिले हैं?
- मध्य प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- कर्नाटक के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?
- दिल्ली के वर्तमान मुख्यमंत्री कौन हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.