Sikkim Ki Rajdhani Kya Hai: सिक्किम की राजधानी क्या है?

1 minute read
Summarise with AI
Sikkim Ki Rajdhani Kya Hai
(A) ईटानगर
(B) शिलांग
(C) गंगटोक 
(D) अगरतला 
Answer
Verified

इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन C है। सिक्किम की राजधानी का नाम गंगटोक (Gangtok) है। सिक्किम भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। माना जाता है कि सत्रहवीं शताब्दी में नामग्याल राजवंश (Namgyal Dynasty) ने सिक्किम राज्य का गठन किया था।

राज्य सिक्किम
उपनामहिमालयन पैराडाइस
राजधानी गंगटोक
स्थापना 16 मई, 1975
जिले 6
जातीय समूहनेपाली, भूटिया, लेप्चा आदि।
प्रमुख भाषा  अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी लिंबू, और लेप्चा 
धर्म हिंदू धर्म और वज्रयान बौद्ध धर्म

सिक्किम की राजधानी के बारे में 

सिक्किम भारत के उत्तरपूर्वी भाग में स्थित एक राज्य है। इस राज्य की सीमा उत्तर-पूर्व में तिब्बत, पूर्व में भूटान, पश्चिम में नेपाल और दक्षिण में पश्चिम बंगाल से मिलती है। सिक्किम राज्य की स्थापना 16 मई, 1975 को हुई थी। बताना चाहेंगे 16, मई, 2025 को यह राज्य अपनी 50वीं वर्षगांठ मना रहा है। क्या आप जानते हैं कि सिक्किम सबसे कम आबादी वाला और भारत के राज्यों में दूसरा सबसे छोटा राज्य है।

माना जाता है कि सत्रहवीं शताब्दी में नामग्याल राजवंश (Namgyal Dynasty) ने सिक्किम राज्य का गठन किया था। हालांकि भारत-पाकिस्तान विभाजन के बाद सन 1950 में, भारत-सिक्किमीज़ संधि पर हस्ताक्षर किए गए। इसके साथ ही सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य (protectorate) बन गया। सिक्किम भारत का 22वां राज्य है।

आधुनिक सिक्किम एक बहुजातीय और बहुभाषी भारतीय राज्य है। राज्य की आधिकारिक भाषाएं अंग्रेजी, नेपाली, सिक्किमी और लेप्चा हैं। राज्य में नाथूला दर्रा, चांगु झील, युमथांग घाटी और नामची प्रमुख पर्यटन और दर्शनीय स्थल हैं।

यह भी पढ़ें:-

Leave a Reply

Required fields are marked *

*

*