उत्तर: A, इस प्रश्न का सही उत्तर है। विश्व वन दिवस 21 मार्च को मनाया जाता है।
इस प्रश्न का विस्तृत उत्तर:
विश्व वन दिवस हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। बताना चाहेंगे इसकी शुरुआत संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2012 में की थी और पहली बार इसे 21 मार्च 2013 को वैश्विक रूप से मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य लोगों को यह समझाना है कि पेड़ और जंगल केवल पर्यावरण ही नहीं, बल्कि हमारे सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक जीवन के लिए भी जरूरी हैं।
विश्व वन दिवस 2025 की थीम
संयुक्त राष्ट्र द्वारा हर साल विश्व वन दिवस के लिए एक खास थीम को निर्धारित किया जाता है। बताना चाहेंगे इसी के आधार पर वर्ष 2025 की थीम है – “Forests and Innovation – New Solutions for a Better World” यानी “वन और नवाचार – एक बेहतर दुनिया के लिए नए समाधान”। यह थीम बताती है कि आज के तकनीकी युग में किस तरह से इनोवेशन की मदद से जंगलों की सुरक्षा, पुनर्स्थापन और प्रबंधन किया जा सकता है।
विश्व वन दिवस का महत्व
विश्व वन दिवस को हर साल 21 मार्च को मनाया जाता है। बता दें कि वनों की कटाई से हर साल लाखों हेक्टेयर जंगल खत्म हो जाते हैं, जिनके प्रति जागरूकता के लिए इस दिन को मनाया जाता है। देखा जाए तो जलवायु परिवर्तन, सूखा और जैव विविधता की हानि का सबसे बड़ा कारण है, जो वन क्षेत्र में कमी लाता है।
बता दें कि वनों का संरक्षण पृथ्वी को गर्म होने से बचाने में मदद करता है क्योंकि जंगलों में रहने वाले आदिवासी समुदायों की आजीविका भी वनों पर निर्भर होती है। इस दिन पर कई देश पौधारोपण अभियान, वृक्षों की प्रदर्शनी, शैक्षिक कार्यक्रम और जागरूकता रैलियां आयोजित करते हैं ताकि लोगों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव उत्पन्न हो।

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.