इस प्रश्न का सही उत्तर ऑप्शन B है। राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे में समान अनुपात में तीन क्षैतिज पट्टियां हैं: केसरिया रंग सबसे ऊपर, सफेद रंग बीच में और हरा रंग सबसे नीचे है। वहीं ध्वज की लंबाई-चौड़ाई का अनुपात 3:2 है। सफेद पट्टी के बीच में नीले रंग का चक्र है। बताना चाहेंगे भारत की संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज का प्रारूप 22 जुलाई, 1947 को अपनाया था। इसे पिंगली वेंकैया द्वारा डिजाइन किया गया था।
राष्ट्रीय ध्वज में कितने रंग होते हैं?
भारत में “तिरंगे” का अर्थ भारतीय राष्ट्रीय ध्वज है। भारतीय राष्ट्रीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां हैं, सबसे ऊपर केसरिया, बीच में सफेद ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी और ये तीनों समानुपात में हैं। सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का एक चक्र है।
इस धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तीसरी शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है। इसका व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है और इसमें 24 तीलियां है।
राष्ट्रीय ध्वज के रंग
भारत के राष्ट्रीय ध्वज (National Flag) में कुल 3 रंग हैं। हालाँकि इसे पारंपरिक रूप से “तिरंगा” कहा जाता है। ये 3 रंग हैं:-
- केसरिया रंग – यह देश की शक्ति और साहस को दर्शाता है।
- सफेद रंग – यह धर्म चक्र के साथ शांति और सत्य का प्रतीक है।
- हरा रंग – यह उर्वरता, वृद्धि और भूमि की पवित्रता को दर्शाती है।
राष्ट्रीय ध्वज का इतिहास
भारतीय राष्ट्रीय ध्वज को इसके वर्तमान स्वरूप में 22 जुलाई, 1947 को आयोजित भारतीय संविधान सभा की बैठक के दौरान अपनाया गया था, जो 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश साम्राज्य से भारत की स्वतंत्रता के कुछ ही दिन पूर्व की गई थी।
यह भी पढ़ें:
- शिशु मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- जन्म दर किसे कहते हैं?
- मृत्यु दर किसे कहते हैं?
- वैज्ञानिक वानिकी क्या है?
- ज्वालामुखी किसे कहते हैं?
- भारत का भौतिक स्वरुप क्या है?
- ज्वार भाटा किसे कहते हैं?
- भूमध्य रेखा क्या है?
- अक्षांश और देशांतर क्या है?
- लाल ग्रह किसे कहते हैं?
- पृथ्वी को नीला ग्रह क्यों कहते हैं?
- नदी तंत्र किसे कहते हैं?

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.