उत्तर: सही उत्तर (A) दमन है।
विस्तृत उत्तर:
भारत के पश्चिमी तट पर स्थित केंद्रशासित प्रदेश “दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव” की राजधानी दमन है। पहले ये दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश हुआ करते थे, बता दें कि दोनों प्रदेशों की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि पुर्तगाली शासन से जुड़ी है, और ये क्षेत्र 1954 और 1961 के बीच भारत में सम्मिलित हुए थे।
- जहाँ पहले दादरा और नगर हवेली की राजधानी सिलवासा थी।
- तो वहीं दमन और दीव की राजधानी दमन थी।
लेकिन 2020 में इन दोनों को मिलाकर एक नया केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया, ताकि प्रशासनिक कामकाज आसान हो और खर्च भी कम हो। इस नए प्रदेश की राजधानी बनाई गई, दमन। दमन को राजधानी इसलिए चुना गया क्योंकि यहाँ पहले से अच्छे सरकारी दफ्तर थे, ज़रूरी सुविधाएँ थीं और प्रशासन चलाने के लिए सही माहौल था। इसके अलावा, दमन का स्थान भी ऐसा है जहाँ से दोनों क्षेत्रों (पूर्व के दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली) को अच्छे से जोड़ा जा सकता है।
दमन एक समय पर पुर्तगालियों का उपनिवेश था। यहाँ की सड़कों, चर्चों और इमारतों में आज भी पुर्तगाली संस्कृति की झलक देखने को मिलती है। 1961 में भारत ने इसे पुर्तगाल से आज़ाद कराया, और फिर यह भारत का हिस्सा बना। आज दमन न केवल एक प्रशासनिक केंद्र है, बल्कि एक खूबसूरत तटीय शहर भी है, जहाँ लोग घूमने और समुद्र की हवा का आनंद लेने आते हैं।
अन्य प्रश्न

One app for all your study abroad needs

2,00,000+ students realized their study abroad dream with us. Take the first step today.